राजीव गांधी पार्क सौंदर्यीकरण हेतु कांग्रेसियों ने एडीएम से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन
*राजीव गांधी पार्क शहर की है पहचान,इसे संजोए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी : राणा*
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया स्थित राजीव गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और उनके नाम का शिलापट स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर स्थापित यह पार्क शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है, लेकिन वर्तमान में इसके रखरखाव और सौंदर्यीकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने पार्क को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने और वहां राजीव गांधी के नाम का शिलापट बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजीव गांधी पार्क शहर की पहचान से जुड़ा हुआ है और इसकी वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पार्क का समुचित सौंदर्यीकरण कराकर वहां राजीव गांधी के नाम का शिलापट बोर्ड लगाया जाना आवश्यक है।वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पार्क के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को एक बेहतर और व्यवस्थित पार्क मिल सके। कांग्रेसियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, विजयपाल गौतम, आवेश अहमद, ममनून आलम, हामिद राईन, देवेंद्र तिवारी, मनोज शुक्ला,सुरेश चंद्र मिश्रा, विनय त्रिपाठी, मोहसिन सलीम, इमरान अहमद, मो अतीक, सर्वेश सिंह, लाल सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।![]()
![]()

*राजीव गांधी पार्क शहर की है पहचान,इसे संजोए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी : राणा*

सुल्तानपुर की जयसिंहपुर पुलिस ने सोमवार को चोरी की योजना बनाते हुए स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक तमंचा, एक कारतूस और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गोरखपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुबोध त्यागी, दिनेश चंद्र, प्रेमनारायण राजपूत, हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल कृष्ण कुमार चौरासिया व अयोध्या शाह शामिल थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है। शिवनाथ के खिलाफ गोला और खजनी थानों में 279/304A, 188/270 भादवि और 60 यूपी उत्पाद शुल्क अधिनियम सहित तीन मामले दर्ज हैं। नवनीत यादव के खिलाफ गीडा थाने में 115(2), 351, 352 BNS धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है।
संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार द्वारा भाव विभोर कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया सुन्दर प्रस्तुतीकरण
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा अलाउद्दीनपुर गांव के पास वाहन से बैंड का सामान उतारते समय हुआ। मृतकों के शवों का सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया गया।
मृतकों की पहचान अखंडनगर के सरैया मुबारकपुर गांव निवासी अतिबल के पुत्र प्रदीप कुमार (30) और अनिल कुमार (25) के रूप में हुई है। वे रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से ऑटो से निकले थे। दौड़ीपुर, सुल्तानपुर से एक बारात खुटहन, जौनपुर के मैरिज हॉल में गई थी, जहां उन्होंने बैंड बजाया था।
रात करीब 2 बजे वे अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर गांव में ऑटो से बैंड का सामान उतार रहे थे। तभी अखंडनगर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक भाई ऑटो में दब गया, जबकि दूसरा बोलेरो में फंसकर कुछ दूर तक घसीटा गया। उनके साथ मौजूद दुर्गेश ने एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। दोनों भाइयों को तत्काल अखंडनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को टांडा-बांदा हाईवे किनारे बड़ी संख्या में मृत और घायल मवेशी पाए गए। सेमरी चौकी क्षेत्र के माधवपुर देवरी गांव के पास हाईवे से सटे खेतों में लगभग 300 मीटर के दायरे में मवेशी बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा की गई गणना में कुल 27 मवेशी मिले, जिनमें 20 गाय और चार बैल मृत पाए गए। तीन गायें गंभीर रूप से घायल अवस्था में थीं। पशु चिकित्सकों की टीम ने तत्काल घायल मवेशियों का उपचार शुरू किया। उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा सहित कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया है,ताकि उनकी मौत के कारणों का पता चल सके।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर के प्रधान ने सूचना दी थी कि गांव के बाहर अकबरपुर-सुल्तानपुर स्टेट हाईवे के किनारे एक सुनसान रास्ते पर कुछ मृत और जीवित गोवंश मिले हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन और अपराधियों की तलाश के लिए एसओजी सहित जयसिंहपुर सर्किल की कुल चार टीमें गठित की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृत गोवंशों के सम्मानजनक निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
*समाजवादी पार्टी महिला व सनातन विरोधी राजनीतिक दल - सुमन सिंह*
सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर का तहसील अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा में सम्पन्न हुआ। तहसील अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय, तहसील सह संयोजक आदर्श एवं विभाग संगठन मंत्री कौतुक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।प्रस्ताविकी एवं सैद्धान्तिकी सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का विराट अभियान है। परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिषद का मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा है। यदि छात्र शक्ति जागृत होती है तो राष्ट्र शक्तिशाली बनता है। अभाविप विद्यार्थियों को केवल अधिकारों के लिए संघर्ष करना नहीं सिखाती, बल्कि कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी बनाती है। उन्होंने कहा कि अभाविप का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो शिक्षा में उत्कृष्ट, समाज के प्रति संवेदनशील और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले हों। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पश्चिमी अन्धानुकरण से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्य पद्धति सत्र को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री कौतुक ने कहा कि परिषद की कार्यपद्धति सामूहिकता, अनुशासन और निरंतर सक्रियता पर आधारित है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा नियमित संवाद, अभ्यास वर्ग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाया जाता है। आयाम कार्य सत्र को संबोधित करते हुए जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय ने कहा कि अभाविप शिक्षा, सेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास जैसे विविध आयामों पर कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करना है। सदस्यता सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि परिषद की सदस्यता केवल संगठन से जुड़ना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में परिषद से जुड़कर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोप सत्र को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री कौतुक ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
सुलतानपुर। राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती एवं राणा प्रताप महाविद्यालय स्थापना दिवस के सुअवसर पर जनपद स्तरीय प्रताप पेंटिंग प्रतियोगिता का व्यापक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को अपनी चित्रकला के माध्यम से सजीव रूप प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सिंह ‘अंश’ ने प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के नायक नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, त्याग और संघर्ष के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं वीरता के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनती हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना शिक्षा संस्थानों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान के साथ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
*राणा प्रताप पीजी कालेज के स्थापना दिवस पर हुआ कवि सम्मेलन*
1 hour and 11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1