58 हजार से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण
*30 साल पुराने केस में भी हुआ समझौता*
*राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, परिवार से बैंक तक हजारों मामलों को मिली राहत*
सुल्तानपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का बड़ा रिकॉर्ड बना। जिले में एक ही दिन में कुल 58,093 वादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित राहत दी गई। सुबह से ही न्यायालय परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ रही और विभिन्न न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर वर्षों पुराने मामलों का समाधान कराया गया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में न्यायालय परिसर में वादकारियों की सुविधा, सहायता केंद्र, मार्गदर्शन व्यवस्था एवं विभिन्न काउंटरों का संचालन किया गया।
लोक अदालत में परिवार न्यायालय, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली, बीमा, दीवानी एवं अन्य मामलों की सुनवाई कर हजारों मुकदमों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय में कई वैवाहिक विवाद आपसी सहमति से समाप्त हुए तो वहीं बैंक ऋण वसूली से जुड़े 1302 मामलों में करोड़ों रुपये का समझौता कराया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 51 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि स्थायी लोक अदालत में बिजली एवं बीमा से संबंधित मामलों का समाधान कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज तथा ग्राम न्यायालयों ने भी रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निपटारा किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में वर्ष 1992 से लंबित 30 वर्ष पुराने दीवानी वाद का निस्तारण भी शामिल रहा। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के समाप्त होने पर दोनों पक्षों ने राहत महसूस की।
जिलाधिकारी न्यायालय एवं अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा 18,107 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि अमेठी जनपद में भी 26,700 मामलों को समाप्त कराया गया।
लोक अदालत के दौरान निःशुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 809 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े समस्त पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की सक्रिय भूमिका रही। पीएलवी कार्यकर्ताओं ने दूर-दराज से आए वादकारियों को सहायता उपलब्ध कराई, न्यायालयों तक पहुंचाने, काउंटरों की जानकारी देने तथा समझौता प्रक्रिया में सहयोग किया।
लोक अदालत के सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संवाद और समझौते के माध्यम से त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय संभव है।![]()
![]()
![]()
![]()

*30 साल पुराने केस में भी हुआ समझौता*

सुल्तानपुर,अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या।
घर के भीतर खून से लतपथ मिला महिला का शव।
मृत महिला के गले व माथे पर मिले चोट के निशान।
घर मे अकेले रहती थी महिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चारु निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक बृज नरायण सिंह समेत पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची।
मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस।
बंधुआँकला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गाँव का मामला।
- महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय शिक्षा समिति ने किया वीर वधू सम्मान
सत्कर्मों और हिंदू समाज को जोड़ने पर दिया जोर।
इस अवसर पर बृज भूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी को अपने सत्कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और हिंदू समाज से जुड़े सभी वर्गों को जोड़ने का काम करना चाहिए। उन्होंने आरक्षण पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि वे आरक्षण का विरोध नहीं करते, लेकिन सवाल यह है कि गांव के आखिरी पायदान पर आरक्षण का पूर्ण असर कब दिखेगा। उन्होंने अपने समाज से ब्राह्मणों के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उन्हें अग्रिम पंक्ति में स्थान देने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम में कुछ भाजपा जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। एमएलसी देवेंद्र सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पहुंचने की खबर के बावजूद भाजपा के एक विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं, पूर्व में प्रशासन का उपयोग कर प्रतिमा हटवाने के लिए जिन भाजपा जनप्रतिनिधि का नाम चर्चा में था, उन्होंने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा शुक्रवार शाम को कादीपुर स्थित मालापुर जगदीशपुर में शासन द्वारा आवंटित भूमि पर स्थापित की गई थी। इससे पहले 4 मई की रात को राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन ने इस प्रतिमा को हटवा दिया था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने जिलाधिकारी से मिलकर चिह्नित भूमि के आवंटन के लिए शासन को पत्र लिखा था। गुरुवार को शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर संस्तुति प्रदान की, जिसके बाद प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जा सका।
सुल्तानपुर में जयंती कार्यक्रम में की शिरकत, शहर में निकली शोभा यात्रा आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
संजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हमें संघर्ष और समन्वय की सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि कैसे महाराणा प्रताप ने भीलों, लोहारों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर मुगलों की विशाल सेना का मुकाबला किया था। सांसद ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की तुलना भगवान श्री राम से की, जिन्होंने शबरी के बेर खाए और निषादराज व वानर सेना को एकजुट किया।
सांसद ने भारत की असली पहचान 'विविधता में एकता' को बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम इस देश और समाज को एकजुट रखने के लिए कार्य करेंगे। संजय सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता पर प्रसिद्ध पंक्तियां भी दोहराईं: "रणबीच चौकड़ी भर-भर कर, चेतक बन गया निराला था, राणा प्रताप के कोड़े से, पड़ गया हवा का पाला था।"
महाराणा प्रताप की जन्मजयंती के अवसर पर शहर में एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परशुराम चौक चौराहे पर पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। देव पुरोहित महासभा के संरक्षक अनिल द्विवेदी और अध्यक्ष आचार्य प्रवीण तिवारी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के बीच जलपान का वितरण करते दिखे। देव पुरोहित महासभा के आचार्यों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।
इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती।
घटना स्थल से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार।
लूटे गए 32 हजार में से 24,500 नगद, बाइक और अवैध असलहा बरामद।
दो दिन पूर्व माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट रामकृष्ण विश्वकर्मा से 32 हजार की हुई थी लूट।नगर के अमहट के पास तमंचे की नोंक पर लूटे गए थे 32 हजार।
मॉल बंटवारे की सूचना पर आज आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है मामला।
*धम्मौर समेत 26 मण्डलों में बूथ लेवल तक संगठन मजबूती व की-वोटर्स संपर्क पर जोर*
54 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1