मजबूत बूथ ही दिलाएगा मिशन- 2027 में प्रचंड जीत : विजय रघुवंशी
*धम्मौर समेत 26 मण्डलों में बूथ लेवल तक संगठन मजबूती व की-वोटर्स संपर्क पर जोर*
*संगठन को आत्मनिर्भर,मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर मंथन*
सुलतानपुर।भाजपा ने मिशन-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए 26 मण्डलों में बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को धार देने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इसौली विधानसभा के धम्मौर मण्डल की मासिक एवं कामकाजी बैठक ग्राम पिकौरा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रमुख एवं मण्डल प्रभारी विजय रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि मिशन- 2027 में प्रचंड विजय का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है।इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथों पर जनसंपर्क,संवाद और संगठन विस्तार के अभियान में पूरी ताकत से जुटना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में प्रत्येक बूथ पर की-वोटर्स एवं प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सतत संपर्क बनाए रखने,नियमित बैठकें आयोजित करने तथा सरल एप पर कार्यवाही अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन को आत्मनिर्भर,मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया।बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री गणेश शंकर पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल पाल, राम प्रकाश वर्मा, हेमंत तिवारी, राहुल सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, राम कुमार मौर्य, संजीव तिवारी, मण्डल मीडिया प्रभारी जेपी मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी क्रम में लोहरामऊ मण्डल में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, मोतिगरपुर मनोज मौर्य, कुड़वार में जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, अयोध्या प्रसाद वर्मा नगर मण्डल, रामेन्द्र प्रताप सिंह करौंदीकला,राजेश सिंह गोसैसिंहपुर, आशीष सिंह रानू पीपरगांव, मनोज श्रीवास्तव लंभुआ मण्डल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
1 hour and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k