विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सुल्तानपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन

सुलतानपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण पार्क, सुलतानपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज कल्याण की भावना से प्रेरित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने शिविर में आए मरीजों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सदैव मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था रही है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुल्तानपुर के चेयरमैन डॉ. डी. एस. मिश्रा ने डॉ. राजीव श्रीवास्तव को रेड क्रॉस प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजीव श्रीवास्तव द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है, जो संस्था के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सुलतानपुर के सचिव श्री जय प्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय खत्री, डॉ. चन्द्र भान सिंह, महिला विंग सचिव दीपिका सिंह सहित अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से नवीन शुक्ला, त्रिभुवन नाथ तिवारी, शिवकुमार, सूर्यांश श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, विजेंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार एवं अवधेश मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. डी. एस. मिश्रा एवं उपाध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव द्वारा सक्रिय रूप से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में लगभग 200 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, रोगों से बचाव के उपाय एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताया। सेवा, समर्पण एवं मानवता के संदेश से ओतप्रोत यह आयोजन रेड क्रॉस के मूल सिद्धांतों को साकार करने वाला सिद्ध हुआ।
मजबूत बूथ ही दिलाएगा मिशन- 2027 में प्रचंड जीत : विजय रघुवंशी
*धम्मौर समेत 26 मण्डलों में बूथ लेवल तक संगठन मजबूती व की-वोटर्स संपर्क पर जोर*

*संगठन को आत्मनिर्भर,मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर मंथन*

सुलतानपुर।भाजपा ने मिशन-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए 26 मण्डलों में बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को धार देने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इसौली विधानसभा के धम्मौर मण्डल की मासिक एवं कामकाजी बैठक ग्राम पिकौरा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रमुख एवं मण्डल प्रभारी विजय रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि मिशन- 2027 में प्रचंड विजय का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है।इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथों पर जनसंपर्क,संवाद और संगठन विस्तार के अभियान में पूरी ताकत से जुटना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में प्रत्येक बूथ पर की-वोटर्स एवं प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सतत संपर्क बनाए रखने,नियमित बैठकें आयोजित करने तथा सरल एप पर कार्यवाही अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन को आत्मनिर्भर,मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया।बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री गणेश शंकर पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल पाल, राम प्रकाश वर्मा, हेमंत तिवारी, राहुल सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, राम कुमार मौर्य, संजीव तिवारी, मण्डल मीडिया प्रभारी जेपी मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी क्रम में लोहरामऊ मण्डल में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, मोतिगरपुर मनोज मौर्य, कुड़वार में जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, अयोध्या प्रसाद वर्मा नगर मण्डल, रामेन्द्र प्रताप सिंह करौंदीकला,राजेश सिंह गोसैसिंहपुर, आशीष सिंह रानू पीपरगांव, मनोज श्रीवास्तव लंभुआ  मण्डल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सुल्तानपुर के शिवगढ़ में मिले लावारिस शव की नहीं हुई पहचान, तो सामाजिक संस्था अंकुरण ने कराया अंतिम संस्कार
सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सकवा नहर में में एक अज्ञात महिला (उम्र  करीब 28 -30 वर्ष) का शव मिलने के बाद जब कोई वारिस सामने नहीं आया, तो सामाजिक संस्था अंकुरण फाउंडेशन ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। कानूनन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी जब कोई परिजन शव लेने नहीं पहुंचा, तो प्रशासन के माध्यम से अंतिम संस्कार के लिए अंकुरण से संपर्क किया।
अंकुरण के सदस्यों के सहयोग से अज्ञात व्यक्ति के शव को श्मशान घाट ले जाया गया,
जहाँ संस्था के अध्यक्ष डॉ आशुतोष श्रीवास्तव एवं मो आरिफ खान ने महिला कांस्टेबल कांस्टेबल पूनम सिंह एवं कांस्टेबल कमला यादव के उपस्थिति में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुखाग्नि देखकर उसका दाह संस्कार करवाया।
अंकुरण के मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल ने बताया कि हर इंसान का अंतिम विदाई सम्मानजनक होनी चाहिए। संस्था इसके लिए प्रयासरत है, अभी तक करीब 60 लावारिस लाशों का दाह संस्कार संस्था द्वारा किया जा चुका है,,
अंतिम संस्कार के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने अंकुरण की इस संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की है। संस्था से जुड़े चंद्रदेव शुक्ला एवं मुकेश कुमार का कहना है कि संस्था का यह रूप समाज में विश्वास पैदा करता है कि लावारिस होने के बावजूद किसी को 'बेसहारा' नहीं छोड़ा जाएगा।

संस्था के युवा सचिव एडवोकेट प्रज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि भले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में जानकारी सुरक्षित रखी गई है ताकि भविष्य में कभी पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जा सके। शुरुआती जांच में जांच में मृतका के पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
ARTO कार्यालय सुल्तानपुर का RTO अयोध्या द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, स्कूल वाहन स्वामियों की बैठक कर प्रपत्र वैध कराने हेतु दिए कड़े निर्देश*
सुल्तानपुर,एआरटीओ कार्यालय सुल्तानपुर का अयोध्या आरटीओ प्रशासन द्वारा आज औचक निरीक्षण किया गया,तत्काल उसके कार्यालय में एक बैठक कि गई,जिसमें स्कूल प्रवंधन और स्कूल प्रबंधक,वाहन स्वामियों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आरटीओ प्रशासन अयोध्या द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुरूप एवं परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशो के क्रम में स्कूल वाहनों के शत-प्रतिशत प्रपत्र एवं फिटनेस,पंजीयन,पीयूसी परमिट आदि सभी प्रपत्र वैध कराने के उद्देश्य से आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह द्वारा सुल्तानपुर कार्यालय का आज औचक निरीक्षण किया गया। उसके बाद 50 स्कूल वाहनों के स्वामियों और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की,जिसमें उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली वह 28वां संशोधन नियमावली में दिए गए नियमों के विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए उपस्थित स्कूल प्रबंधकों को सभी प्रपत्र वैध करते हुए स्कूल परमिट हेतु तत्काल स्वयं आवेदन करने के सख्त निर्देश दिए गए और ऐसे वाहन जिनमें फिटनेस आदि वैध है तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि कमियां हैं,उन्हें 24 घंटे के अंदर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करते हुए स्कूलयान परमिट हेतु आवेदन करने की सख्त चेतावनी दी। बैठक में मौजूद एआरटीओ प्रशासन सुश्री अलका शुक्ला,एआरटीओ परिवर्तन श्री भूपेश गुप्ता,पीटीओ श्री शैलेंद्र तिवारी ने अवगत कराया कि बिना फिटनेस बिना परमिट वाली वाहनों को चालान और बंद किया जा रहा है और निलंबन अवधि पूरे होने के बावजूद प्रपत्र वैध न कराने वाले वाहनों के अभिलेखों का परीक्षण करके ब्लैक लिस्ट किया गया है,जहां 434 नोटिस भेजे गए हैं,और 174 वाहनों के पंजीयन निलंबन की कार्यवाही भी की गई है।
ARTO प्रशासन सुल्तानपुर और RTO प्रशासन अयोध्या द्वारा स्कूल वाहनों स्वामियों के साथ बैठक कर प्रपत्र वैध कराने हेतु दिए कड़े निर्देश*
जनपद सुल्तानपुर में आरटीओ प्रशासन अयोध्या औचक निरीक्षण निरीक्षक करने पहुंचे। स्कूल वाहनों पर सख्ती* *पत्र वैध कराने के निर्देश, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी* सुल्तानपुर, सुल्तानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल वाहनों की जांच की गई और वाहन स्वामियों व संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण में करीब 50 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा सहित जरूरी दस्तावेजों की कमी पाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन संचालक 24 घंटे के भीतर अपने वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई बैठक के दौरान एआरटीओ ने बताया कि बिना फिटनेस और वैध परमिट के चलने वाले वाहनों को तुरंत बंद किया जाएगा। साथ ही ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान और अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को भी चेतावनी प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को भी चेतावनी दी है कि वे केवल मानक के अनुरूप वाहनों का ही उपयोग करें। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया— वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) सीटों की उचित व्यवस्था महिला परिचालक की नियुक्ति ड्राइवर का वैध लाइसेंस जिले में बड़ी संख्या में अपूर्ण दस्तावेज अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में स्कूल वाहन ऐसे हैं जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए एआरटीओ ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द नियमों का पालन सुनिश्चित करें। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि आने वाले दिनों में स्कूल वाहन संचालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि वे नियमों की पूरी जानकारी लेकर उनका पालन कर सकें। : सुल्तमें बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महाराणा प्रताप की हटाई गई प्रतिमा को लेकर आज क्षत्रिय समाज संगठन ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर से मुलाक़ात कर रखी अपनी बात*
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर में महाराणा प्रताप की हटाई गई प्रतिमा को लेकर आज क्षत्रिय समाज संगठन ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर से मिल कर अपनी बात रखी। गौरतलब हो की दो दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया था। अब क्षत्रिय समाज के लोगो द्वारा विरोध के बाद शासन को मूर्ति स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब शासन की अनुमति से प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दरअशल पूरा मामला यह कादीपुर मिल चौराहे से जुड़ा हुआ है,जहां महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होनी थी।स्थापना को लेकर मूर्ति भी आ चुकी थी। परसों रात जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो आनन फानन में प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृश्य से मूर्ति को कब्जे में ले लिया गया। जिसके बाद क्षत्रीय समाज संगठन ने कल जिलाधिकारी से मिलकर मूर्ति स्थापना किए जाने की बात की इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मूर्ति स्थापना के संस्तुति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसके बाद आज क्षत्रिय समाज के संगठन ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रधिकारी कादीपुर से मुलाकात किया। जिसमे बताया गया प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जब शासन से अनुमति मिलेगी तब ही  महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं महाराणा प्रताप जयंती 9 मई के अवसर पर जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्षत्रिय कल्याण परिषद समाज ने सर्वसमाज से मिलकर महाराणा प्रताप जयंती को भव्य रूप से मनाने की अपील की है।
2 बाइकों की टक्कर में दो की मौत,महिला और बच्चा समेत तीन गंभीर रूप से घायल,किसी ने भी हेलमेट पहना नहीं था
सुल्तानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक बच्चा और एक अन्य बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पूरे चंद्रिका मिश्रा नहर पटरी पर हुआ।

हादसे में एक बाइक चालक और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया, जहां से एक घायल को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह लापरवाही मानी जा रही है। बताया गया है कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अयोध्या निवासी सुरेशचंद्र मिश्रा (45) और अमेठी निवासी राम पटेसर (65) के रूप में हुई है। घायलों में अमेठी निवासी तिलकराज (43) और हिमांशी पाठक (16) शामिल हैं। तिलकराज को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सुलतानपुर उ0प्र0 सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाये जाने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक, सुलतानपुर विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अपना दल, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0), बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक,सुलतानपुर विनोद सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी व जिलाधिकारी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मा0 अतिथिगणों का स्वागत किया गया तदोपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मा0 अतिथिगणों को बैच, लगाकर व जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ देकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया।
            
तदोपरान्त गोरखपुर से मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन के सम्बोधन का सजीव प्रसारण एल0ई0डी0 के माध्यम से देखा व सुना गया। अतिथिगणों द्वारा रीना उपाध्याय,मधुबाला द्विवेदी,सुनीता,नूतन, किरन वर्मा सहित चयनित शिक्षामित्रों को डेमोचेक के माध्यम से उनको बढे़ हुये मानदेय को प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
           
विधायक सुलतानपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से सकारात्मक संदेश जाएगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मौजूद  विधायक और  एमएलसी सहित अन्य  अतिथिगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके प्रयासों से प्राथमिक शिक्षा को मजबूती मिल रही है।
           
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। प्रदेश स्तर पर शिक्षामित्रों को सम्मानित किया जा रहा हैं जिसके क्रम में यह आयोजन जिला स्तर पर किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में लगभग 2150 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
           
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी द्वारा अतिथिगणों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी। आयोजन के दौरान शिक्षामित्रों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर 2025-2026 की मुख्य परीक्षा आज से शुरू*
आज दिनांक 5 जुलाई 2026 से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तीन पालियों में सम्पन्न हो रही है जिसमें प्रथम पाली 8:30 से 10:30 तक एम.ए./ एम.एस.सी./ एम.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 तक बी.ए./बी.एस.सी/बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर एवं तृतीय पाली 02:30 से 04:30 तक बी.ए षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुत ही सुचिता पूर्ण रूप से नक़ल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य/केन्द्राध्यक्ष प्रो.अंग्रेज सिंह ने आन्तरिक उड़ाका दल का गठन किया है, जिसके द्वारा मुख्य गेट पर ही सघन तलाशी लेने के बाद ही छात्र/छात्राएं परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया और साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उसका पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके उपरान्त प्राचार्य के नेतृत्व में परीक्षा कक्ष में भी छात्र छात्राओं की तलाशी ली गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो.मो.शाहिद, प्रो.राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रो.नीलम त्रिपाठी,डॉ.सूर्य प्रकाश मिश्र,डॉ.अजय कुमार मिश्र, डॉ.आशीष द्विवेदी,डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि एवं सहायक के रूप में लक्ष्मी शुक्ला,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,नंदलाल,अंशू श्रीवास्तव, अरुण मिश्र आदि परीक्षा के समय उपस्थित रहे। प्रथम पाली में लगभग 400 , द्वितीय पाली में लगभग 350 तथा तृतीय पाली में केवल 32 छात्र/छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए।
सुल्तानपुर के उभरते क्रिकेटर प्रवेश पाल का टी 20 मुंबई में चयन,अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे मुंबई*
सुल्तानपुर कटका खानपुर के निवासी प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रवेश पाल का प्रतिष्ठित टी-20 मुंबई टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। यह उनके क्रिकेट करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पिछले सीजन में प्रवेश पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 4 विकेट हासिल किए थे और उनकी इकॉनमी रेट 6 रही थी, जो उनकी सटीक और नियंत्रित गेंदबाजी को दर्शाती है। उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

प्रवेश पाल,दयाराम पाल के पुत्र हैं और उन्होंने सुल्तानपुर में कोच आसद अहमद के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस बार प्रवेश पाल अनुभवी क्रिकेटर अजिनक्या रहाणे की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे, जो उनके लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। अपने चयन पर उन्होंने कोच, परिवार और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। जिला ओलंपिक अध्यक्ष / पूर्व मंत्री ओ पी सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ,उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण सिंह , राजेश कन्नौजिया ,संघ के संरक्षक भोला सिंह ,समाजसेवी मनीषा पांडे, प्रदीप सिंह, पवन सिंह फुटबॉल संघ के सचिव एम एस बेग, टेबल टेनिस संघ के सचिव मोहम्द सईद, कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव, एथलेटिक संघ के अध्यक्ष राम लखन यादव, बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय बॉक्सर हैंडबॉल संग के सचिव प्रवीण मिश्रा रष्ट्रीय खिलाड़ी कुमार मिश्र ,राकेश सिंह नवनीत सिंह, आदि लोगो ने दी बधाई। ओलंपिक संघ के प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल हमीद में बताया कि जनपद सुलतानपुर क्रिकेट के साथ-साथ सभी खेलों अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा देती रही है