सुदनीपुर विद्युत लाइन में सरायमीर लाइन जोड़ने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन में सरायमीर की नई 33 केवी लाइन जोड़ने की प्रस्तावित कार्यवाही के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर से नगर पंचायत फूलपुर सहित करीब 25 से 30 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी के दिनों में पहले से ही ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। वर्तमान में सुदनीपुर उपकेंद्र 132 केवी फूलपुर से 33 केवी की स्वतंत्र लाइन से जुड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सरायमीर विद्युत उपकेंद्र के लिए नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से विभागीय शिथिलता के कारण लंबित पड़ा है।
अब विभाग उस लाइन को सुदनीपुर की लाइन से जोड़ने का विकल्प तलाश रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा होने पर सुदनीपुर उपकेंद्र की लाइन पर अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो सकती है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर सरायमीर की नई लाइन को सीधे 132 केवी फूलपुर तक पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे।
ज्ञापन देने वालों में अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, सुरज, विशाल रामसर, सलीम वामर, नरेन्द्र गुप्त, राकेश गौतम, ओमपाल यादव, संजय यादव, विजय यादव, सुनील, पप्पू, विशाल शंकर, राम आशीष, प्रमोद विश्वकर्मा, महेंद्र पाल तथा धूपचंद गौतमवाल सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
ज्ञापन की प्रतिलिपि सदस्य विधान परिषद विजयबहादुर पाठक तथा विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर को भी प्रेषित की गई
1 hour and 30 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1