जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सुलतानपुर उ0प्र0 सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाये जाने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक, सुलतानपुर विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अपना दल, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0), बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक,सुलतानपुर विनोद सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी व जिलाधिकारी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मा0 अतिथिगणों का स्वागत किया गया तदोपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मा0 अतिथिगणों को बैच, लगाकर व जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ देकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया।
            
तदोपरान्त गोरखपुर से मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन के सम्बोधन का सजीव प्रसारण एल0ई0डी0 के माध्यम से देखा व सुना गया। अतिथिगणों द्वारा रीना उपाध्याय,मधुबाला द्विवेदी,सुनीता,नूतन, किरन वर्मा सहित चयनित शिक्षामित्रों को डेमोचेक के माध्यम से उनको बढे़ हुये मानदेय को प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
           
विधायक सुलतानपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से सकारात्मक संदेश जाएगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मौजूद  विधायक और  एमएलसी सहित अन्य  अतिथिगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके प्रयासों से प्राथमिक शिक्षा को मजबूती मिल रही है।
           
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। प्रदेश स्तर पर शिक्षामित्रों को सम्मानित किया जा रहा हैं जिसके क्रम में यह आयोजन जिला स्तर पर किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में लगभग 2150 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
           
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी द्वारा अतिथिगणों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी। आयोजन के दौरान शिक्षामित्रों में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर 2025-2026 की मुख्य परीक्षा आज से शुरू*
आज दिनांक 5 जुलाई 2026 से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तीन पालियों में सम्पन्न हो रही है जिसमें प्रथम पाली 8:30 से 10:30 तक एम.ए./ एम.एस.सी./ एम.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 तक बी.ए./बी.एस.सी/बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर एवं तृतीय पाली 02:30 से 04:30 तक बी.ए षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुत ही सुचिता पूर्ण रूप से नक़ल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य/केन्द्राध्यक्ष प्रो.अंग्रेज सिंह ने आन्तरिक उड़ाका दल का गठन किया है, जिसके द्वारा मुख्य गेट पर ही सघन तलाशी लेने के बाद ही छात्र/छात्राएं परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया और साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उसका पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके उपरान्त प्राचार्य के नेतृत्व में परीक्षा कक्ष में भी छात्र छात्राओं की तलाशी ली गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो.मो.शाहिद, प्रो.राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रो.नीलम त्रिपाठी,डॉ.सूर्य प्रकाश मिश्र,डॉ.अजय कुमार मिश्र, डॉ.आशीष द्विवेदी,डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि एवं सहायक के रूप में लक्ष्मी शुक्ला,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,नंदलाल,अंशू श्रीवास्तव, अरुण मिश्र आदि परीक्षा के समय उपस्थित रहे। प्रथम पाली में लगभग 400 , द्वितीय पाली में लगभग 350 तथा तृतीय पाली में केवल 32 छात्र/छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए।
सुल्तानपुर के उभरते क्रिकेटर प्रवेश पाल का टी 20 मुंबई में चयन,अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे मुंबई*
सुल्तानपुर कटका खानपुर के निवासी प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रवेश पाल का प्रतिष्ठित टी-20 मुंबई टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। यह उनके क्रिकेट करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पिछले सीजन में प्रवेश पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 4 विकेट हासिल किए थे और उनकी इकॉनमी रेट 6 रही थी, जो उनकी सटीक और नियंत्रित गेंदबाजी को दर्शाती है। उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

प्रवेश पाल,दयाराम पाल के पुत्र हैं और उन्होंने सुल्तानपुर में कोच आसद अहमद के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस बार प्रवेश पाल अनुभवी क्रिकेटर अजिनक्या रहाणे की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे, जो उनके लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। अपने चयन पर उन्होंने कोच, परिवार और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। जिला ओलंपिक अध्यक्ष / पूर्व मंत्री ओ पी सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ,उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण सिंह , राजेश कन्नौजिया ,संघ के संरक्षक भोला सिंह ,समाजसेवी मनीषा पांडे, प्रदीप सिंह, पवन सिंह फुटबॉल संघ के सचिव एम एस बेग, टेबल टेनिस संघ के सचिव मोहम्द सईद, कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव, एथलेटिक संघ के अध्यक्ष राम लखन यादव, बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय बॉक्सर हैंडबॉल संग के सचिव प्रवीण मिश्रा रष्ट्रीय खिलाड़ी कुमार मिश्र ,राकेश सिंह नवनीत सिंह, आदि लोगो ने दी बधाई। ओलंपिक संघ के प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल हमीद में बताया कि जनपद सुलतानपुर क्रिकेट के साथ-साथ सभी खेलों अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा देती रही है
सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक 'बैंक चेकिंग' अभियान*
जनपद-सुलतानपुर में सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक 'बैंक चेकिंग' अभियान, तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में सघन 'बैंक चेकिंग अभियान' चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा टप्पेबाजी, जेबकतरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान की मुख्य कार्यवाही

संदिग्धों की निगरानी: बैंक परिसर के अंदर व बाहर बिना कारण खड़े व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली एवं उनसे पूछताछ की गई।

CCTV का निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जाँच की एवं हालिया फुटेज चेक किए।

सुरक्षा उपकरणों की जाँच: बैंकों में स्थापित सुरक्षा अलार्म, सायरन और अन्य आपातकालीन उपकरणों के रखरखाव की समीक्षा की गई। जन-जागरूकता: चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं ग्राहकों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मुस्तैदी से कार्य करने तथा बैंक के आसपास संदिग्ध रूप से मडराने वाले व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
”दहेज लोभी का करें बहिष्कार, बेटी को बनाए आत्मनिर्भर और होशियार“-जिला प्रशासन*
सुलतानपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए ’दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961’ के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। इस कानून के अंतर्गत दहेज लेना और दहेज देना, दोनो ही दंडनीय अपराध है।

प्रमुख बिन्दु-

1. दबाब बनाना अपराध हैः- विवाह के अवसर पर वर पक्ष द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति (सम्पत्ति के कागजात आदि) की मांग करना अपराध है।

2. कठोर दंड का प्रावधानः- यदि कोई व्यक्ति दहेज लेता है,देता है या दहेज लेने/देने में मदद करता है, तो उसे कम से कम 5 वर्ष के कारावास और 15,000 रूपये या दहेज के मूल्य के बराबर (जो भी अधिक हो) जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

3. दहेज का विज्ञापनः- यदि कोई व्यक्ति अपने बेटे, बेटी या रिश्तेदार के विवाह के बदले समाचार पत्र या अन्य माध्यमों से संपति या व्यापार मेें हिस्सेदारी का प्रस्ताव (विज्ञापन) देता है, तो उसे 6 महीने से 5 वर्ष तक की जेल हो सकती है।

4. उपहारों की सूचीः- विवाह के समय दिए जाने वाले स्वेच्छापूर्वक उपहारांे (जो दहेज की श्रेणी में नहीं आते ) की एक हस्ताक्षरित सूची बनाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन की अपीलः- प्रशासन सभी नागरिकों, विशेषकर युवाआंे और अभिभावकों से अपील करता है कि वे दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लें।

यदि आपके संज्ञान में दहेज की मांग या इससे जुड़ी प्रताड़ना का कोई मामला आता है, तो तुरन्त संबंधित थाना या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय सुलतानपुर में रिर्पोट करंे। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दहेज एक सामाजिक कलंक है। आइए, मिलकर एक सभ्य और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित,सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में प्रगति लाने के दिये गये निर्देश*
जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को मानवश्रम बढ़ाते हुए कार्य में प्रगति लाने के दिये गये निर्देश।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में ओवरहेड टैंक, ट्यूबेल, पाइप लाइन, पम्प हाउस, सोलर इंस्टालेशन, हर घर जल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पुर्ननिर्माण व पाइप लाइन बिछाने की प्रगति आदि के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गयी। 1. जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था-यूनिवर्सल, बी.टी.एल. व मिलेनियम के माध्यम से जनपद में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि मासिक प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता जल जीवन मिशन (ग्रामीण) को निर्देशित किया कि कार्यदायी वी.टी.एल. के कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष कुल- 221 ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था बी.टी.एल. को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अगले माह की समीक्षा से पहले लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों के मरम्मत का कार्य सावधानी पूर्वक करें कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिये।

जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के दूर वाले गॉव में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ग्राम केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से वंचित न रह जाये।

विभिन्न एजेन्सियों द्वारा अब तक कुल पाइप लाइन बिछाने के लक्ष्य 14578 कि0मी0 के सापेक्ष 14468 कि0मी0 का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अवशेष बची पाइप लाइन बिछाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मैन पावर बढ़ाते हुए कार्य को समय पर पूरा करें। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि अवशेष बचे सिविल वर्क- पम्प हाउस निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, कैम्प के अन्दर के कार्य आदि को समयबद्ध होकर पूर्ण करें। जिलाधिकारी द्वारा टी.पी.आई. (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) एजेंसी से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानाकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें सख्त निर्देश दिये गये कि किये जा रहे कार्यों की पिछले एक माह की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
शासन के निर्देश पर पीएम फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का डमी चेक वितरण किया गया*
सुलतानपुर,शासन के निर्देश के क्रम में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मा० सदस्य विधान परिषद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मौसम में प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपर्ति का
वितरण डमी चेक के माध्यम से किया गया। मा0 एम0एल०सी0 द्वारा श्री शिवपाल सिंह गॉधी को रू0 63369.00, श्रीमती उर्मिला देबी रू0 31644.00, श्री हरीश चन्द्र तिवारी रू० 58600.00, श्री राम सिंह रू. 49925.00 आदि सहित कुल 10 किसानों को क्षतिपूर्ति का डमी चेक प्रदान किया गया। पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते मे क्षतिपूर्ति की धनराशि स्थानान्तारित की गयी। जनपद में कुल 147 किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिला। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव,क़ृषि अधिकारी सदानंद चौधरी और कृषि विभाग कर्मचारी व प्रधानमंत्री फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भाजपा बैठक में संगठन मजबूती व प्रशिक्षण वर्ग पर मंथन
*मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय,बूथ सशक्तिकरण पर जोर*

*29 -30 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग*

*बूथ से जिला स्तर तक नियमित बैठकों का कैलेंडर तय*

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बूथ सत्यापन व सशक्तिकरण तथा आगामी 29-30 मई को होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंठन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण 29 व 30 मई को 11 सत्रों में होगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों का रात्रि प्रवास अनिवार्य रहेगा।प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने मिशन-2027 के तहत बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने का आह्वान करते हुए बताया कि जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर पर नियमित बैठकें तय समयानुसार आयोजित होंगी।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।डॉ. एमपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया।संचालन घनश्याम चौहान ने किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में आयोजित होगा।बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक सीताराम वर्मा, डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू, देवमणि द्विवेदी,सुमन सिंह, विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी,अयोध्या प्रसाद वर्मा,संजय उपाध्याय,आलोक आर्य, शशीकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर पाण्डेय,संजय सोमवंशी, चन्दन नारायन सिंह,अखिलेश जायसवाल,आशीष सिंह,बबिता जायसवाल, शिवाकांत मिश्रा, रामेंद्र प्रताप सिंह,मनोज मौर्य, डॉ रामजी गुप्ता,डॉ डीएस मिश्रा,दिनेश चौरसिया,बबिता तिवारी,रेखा निषाद, कंचन कोरी,राजेश सिंह,मनोज श्रीवास्तव, राजेश दूबे निर्माण, सुमन राव कोरी, मनीषा पाण्डेय,दूधनाथ तिवारी, काली सहाय पाठक, अरूण दूबे,आकाश जायसवाल, राजीव सिंह, कुसुमलता मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ संरक्षण व किसान सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा वाहिनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर। जनपद में गौवंश संरक्षण, पशु कल्याण, किसानों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर गौ रक्षा वाहिनी ने सोमवार को जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी-छाया की व्यवस्था, आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान, गौकशी पर सख्त कार्रवाई तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह और प्रदेश महामंत्री जय शंकर दुबे ने संगठन की ओर से प्रशासन का ध्यान जनपद की जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि
“भीषण गर्मी में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। जगह-जगह पानी और छाया की व्यवस्था कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही आवारा पशुओं से किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है, जिसके लिए ठोस नीति बनना आवश्यक है।”
वहीं प्रदेश महामंत्री जय शंकर दुबे ने कहा कि
“गौकशी और अवैध पशु व्यापार पर पूर्णतः रोक लगनी चाहिए। प्रशासन यदि सख्ती से कार्रवाई करे तो ऐसी गतिविधियों पर लगाम लग सकती है। साथ ही गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी जरूरी है, ताकि व्यवस्थाएं सुधर सकें।”
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पशु छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई, बीमा घोटालों की जांच, पशु बाजार लाइसेंसधारकों की समीक्षा, आवारा कुत्तों के नियंत्रण की नीति, तथा जनपद स्तर पर हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम की स्थापना जैसे कदम तत्काल उठाए जाएं।
इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि
“गौसेवा केवल आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, इसमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है।”
महामंत्री लक्की बरनवाल ने कहा कि
“गौशालाओं की स्थिति सुधारने के साथ-साथ पशुओं के भोजन और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।”
जिला महामंत्री शनि मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि
“हर महीने गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।”
इस अवसर पर संरक्षक राकेश सिंह दद्दू, गौ सेवक अंकित अग्रहरी,जिला उपाध्यक्ष राजवीर श्रीवास्तव, जिला सचिव बजरंगी साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, मुकेश कसौधन, अभय सोनी, नीरज अग्रहरी, आशीष कुमार द्विवेदी, सुभाष पाठक, बृजेश श्रीवास्तव उर्फ बंटू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ रक्षा वाहिनी ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करेगा, जिससे जनपद में गौसंरक्षण, किसान हित और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
*बंगाल फतह कर भाजपा ने रचा सियासी इतिहास - सुरेश पासी,बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय - मीना चौबे*
तीन प्रदेशों में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव*

सुलतानपुर,पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत ने देश की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। बंगाल में पहली बार ऐतिहासिक विजय दर्ज कर भाजपा ने विपक्ष के किले को ध्वस्त कर दिया।जिले में इस ऐतिहासिक जीत पर पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जबरदस्त जश्न देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिष्ठान बांटा और जोरदार उत्सव मनाया।पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा, बंगाल की यह जीत अभूतपूर्व है,भाजपा ने नया इतिहास रच दिया है।बंगाल फतह कर भाजपा ने सियासी इतिहास बदल दिया है। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा यह जीत महिला सुरक्षा, विकास और विश्वास की जीत है,जिसे कोई नकार नहीं सकता। बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भगवा लहराया है।बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण और अराजकता को जड़ से उखाड़ फेंका है। उन्होंने आगे कहा कि “2027 के यूपी चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करेगी। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. एमपी सिंह, रामचंद्र मिश्रा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, डॉ.सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, सुमन सिंह,संदीप सिंह, विजय रघुवंशी,डॉ. डीएस मिश्रा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, शशिकांत पांडेय, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, संजय सोमवंशी, चंदन नारायण सिंह, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, आशीष सिंह रानू, रामेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया, राजेश सिंह, मनोज मौर्य, राजेश दूबे, रेखा निषाद, मनीषा पांडेय, सुमन राव कोरी, कमला सिंह, सुनीता अग्रवाल, ऊषा शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजीव सिंह, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहकर जश्न मनाया। वही तीन प्रदेशों में मिली जीत पर नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पोस्ट आफिस चौराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर ज़श्न मनाया।