भाजपा बैठक में संगठन मजबूती व प्रशिक्षण वर्ग पर मंथन
*मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय,बूथ सशक्तिकरण पर जोर*
*29 -30 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग*
*बूथ से जिला स्तर तक नियमित बैठकों का कैलेंडर तय*
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सोमवार को पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बूथ सत्यापन व सशक्तिकरण तथा आगामी 29-30 मई को होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंठन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण 29 व 30 मई को 11 सत्रों में होगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों का रात्रि प्रवास अनिवार्य रहेगा।प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने मिशन-2027 के तहत बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने का आह्वान करते हुए बताया कि जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर पर नियमित बैठकें तय समयानुसार आयोजित होंगी।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।डॉ. एमपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया।संचालन घनश्याम चौहान ने किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में आयोजित होगा।बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक सीताराम वर्मा, डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू, देवमणि द्विवेदी,सुमन सिंह, विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी,अयोध्या प्रसाद वर्मा,संजय उपाध्याय,आलोक आर्य, शशीकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर पाण्डेय,संजय सोमवंशी, चन्दन नारायन सिंह,अखिलेश जायसवाल,आशीष सिंह,बबिता जायसवाल, शिवाकांत मिश्रा, रामेंद्र प्रताप सिंह,मनोज मौर्य, डॉ रामजी गुप्ता,डॉ डीएस मिश्रा,दिनेश चौरसिया,बबिता तिवारी,रेखा निषाद, कंचन कोरी,राजेश सिंह,मनोज श्रीवास्तव, राजेश दूबे निर्माण, सुमन राव कोरी, मनीषा पाण्डेय,दूधनाथ तिवारी, काली सहाय पाठक, अरूण दूबे,आकाश जायसवाल, राजीव सिंह, कुसुमलता मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()

*मिशन 2027 को लेकर भाजपा सक्रिय,बूथ सशक्तिकरण पर जोर*

तीन प्रदेशों में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव*
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिष्ठान बांटा और जोरदार उत्सव मनाया।पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा, बंगाल की यह जीत अभूतपूर्व है,भाजपा ने नया इतिहास रच दिया है।बंगाल फतह कर भाजपा ने सियासी इतिहास बदल दिया है।
प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा यह जीत महिला सुरक्षा, विकास और विश्वास की जीत है,जिसे कोई नकार नहीं सकता। बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भगवा लहराया है।बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण और अराजकता को जड़ से उखाड़ फेंका है।
उन्होंने आगे कहा कि “2027 के यूपी चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करेगी। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. एमपी सिंह, रामचंद्र मिश्रा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, डॉ.सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, सुमन सिंह,संदीप सिंह, विजय रघुवंशी,डॉ. डीएस मिश्रा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, शशिकांत पांडेय, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, संजय सोमवंशी, चंदन नारायण सिंह, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, आशीष सिंह रानू, रामेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया, राजेश सिंह, मनोज मौर्य, राजेश दूबे, रेखा निषाद, मनीषा पांडेय, सुमन राव कोरी, कमला सिंह, सुनीता अग्रवाल, ऊषा शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजीव सिंह, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहकर जश्न मनाया।
वही तीन प्रदेशों में मिली जीत पर नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पोस्ट आफिस चौराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर ज़श्न मनाया।
बीते दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे जनपद सुलतानपुर में आए तेज आंधी-तूफान के कारण 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
पत्रकारों को मिला आदर्श आचरण का संदेश
कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए श्रमिकों को तपती धूप से बचाने हेतु अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के बीच जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
सुल्तानपुर,जनपद के कटका बाजार निवासी समाजसेवी दुर्गेश मिश्र ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने एक अनोखे अंदाज में जनपद की जमीनी हकीकत को सामने रखते हुए गीत के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। दुर्गेश मिश्र ने अपने गीत में वर्तमान समय की प्रमुख समस्याओं जैसे बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, युवाओं की परेशानियां और आम जनता के संघर्ष को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जनपद सुल्तानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्गेश मिश्र की प्रस्तुति को गंभीरता से सुना और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को इस तरह रचनात्मक तरीके से सामने लाना सराहनीय है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। मुलाकात के दौरान दुर्गेश मिश्र ने पूर्व सरकार में किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और उनके समर्थन में गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी उन कार्यों को याद करती है और उम्मीद करती है कि भविष्य में फिर से विकास की वही गति देखने को मिलेगी। इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास जनप्रतिनिधियों तक जनता की आवाज पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व पत्रकारिता के आद्य पत्रकार थे। उनकी पत्रकारिता लोकमंगलकारी एवं निष्पक्ष रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरार त्रिपाठी ने कहा - नारद जी लोक कल्याणकारी, संदेशवाहक और लोक संचारक के रूप में थे। आद्य पत्रकार नारद जी की पत्रकारिता सज्जन रक्षक एवं दुष्ट विनाशक की थी । इसलिए देवर्षि नारद जी को आद्य पत्रकार एवं प्रथम समाचार प्रदाता माना जाता है।
सोशल मीडिया के पदार्पण से पत्रकारिता में नारदीय परंपरा और भी प्रासंगिक हो गई है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। निष्पक्ष एवं लोकमंगलकारी पत्रकारिता होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 बाल किशोर झा ने की।
कार्यक्रम का समापन संघ के विभाग संघचालक डॉ0 ए0के0 सिंह जी ने की जबकि संचालन सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक ने की।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश , विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ0 राधाकृष्ण मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर प्रचारक सुशील जी, अभिषेक शुक्ल, देवेंद्र पाठक, विजय कुमार, पत्रकार बंधुओं में - जितेंद्र श्रीवास्तव , राकेश त्रिपाठी, दर्शन साहू, संजय तिवारी, भारतेन्दु मिश्र, अवधेश शुक्ल,विनय सिंह,सतीश पांडेय, संतोष पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय, शैलेश जी आदि उपस्थित रहे।
41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1