गौ संरक्षण व किसान सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा वाहिनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर। जनपद में गौवंश संरक्षण, पशु कल्याण, किसानों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर गौ रक्षा वाहिनी ने सोमवार को जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी-छाया की व्यवस्था, आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान, गौकशी पर सख्त कार्रवाई तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह और प्रदेश महामंत्री जय शंकर दुबे ने संगठन की ओर से प्रशासन का ध्यान जनपद की जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि
“भीषण गर्मी में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। जगह-जगह पानी और छाया की व्यवस्था कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही आवारा पशुओं से किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है, जिसके लिए ठोस नीति बनना आवश्यक है।”
वहीं प्रदेश महामंत्री जय शंकर दुबे ने कहा कि
“गौकशी और अवैध पशु व्यापार पर पूर्णतः रोक लगनी चाहिए। प्रशासन यदि सख्ती से कार्रवाई करे तो ऐसी गतिविधियों पर लगाम लग सकती है। साथ ही गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी जरूरी है, ताकि व्यवस्थाएं सुधर सकें।”
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पशु छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई, बीमा घोटालों की जांच, पशु बाजार लाइसेंसधारकों की समीक्षा, आवारा कुत्तों के नियंत्रण की नीति, तथा जनपद स्तर पर हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम की स्थापना जैसे कदम तत्काल उठाए जाएं।
इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि
“गौसेवा केवल आस्था नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, इसमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है।”
महामंत्री लक्की बरनवाल ने कहा कि
“गौशालाओं की स्थिति सुधारने के साथ-साथ पशुओं के भोजन और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।”
जिला महामंत्री शनि मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि
“हर महीने गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।”
इस अवसर पर संरक्षक राकेश सिंह दद्दू, गौ सेवक अंकित अग्रहरी,जिला उपाध्यक्ष राजवीर श्रीवास्तव, जिला सचिव बजरंगी साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, मुकेश कसौधन, अभय सोनी, नीरज अग्रहरी, आशीष कुमार द्विवेदी, सुभाष पाठक, बृजेश श्रीवास्तव उर्फ बंटू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ रक्षा वाहिनी ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करेगा, जिससे जनपद में गौसंरक्षण, किसान हित और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
*बंगाल फतह कर भाजपा ने रचा सियासी इतिहास - सुरेश पासी,बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय - मीना चौबे*
तीन प्रदेशों में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव*

सुलतानपुर,पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत ने देश की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। बंगाल में पहली बार ऐतिहासिक विजय दर्ज कर भाजपा ने विपक्ष के किले को ध्वस्त कर दिया।जिले में इस ऐतिहासिक जीत पर पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जबरदस्त जश्न देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिष्ठान बांटा और जोरदार उत्सव मनाया।पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा, बंगाल की यह जीत अभूतपूर्व है,भाजपा ने नया इतिहास रच दिया है।बंगाल फतह कर भाजपा ने सियासी इतिहास बदल दिया है। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा यह जीत महिला सुरक्षा, विकास और विश्वास की जीत है,जिसे कोई नकार नहीं सकता। बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भगवा लहराया है।बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण और अराजकता को जड़ से उखाड़ फेंका है। उन्होंने आगे कहा कि “2027 के यूपी चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करेगी। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. एमपी सिंह, रामचंद्र मिश्रा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, डॉ.सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, सुमन सिंह,संदीप सिंह, विजय रघुवंशी,डॉ. डीएस मिश्रा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, शशिकांत पांडेय, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, संजय सोमवंशी, चंदन नारायण सिंह, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, आशीष सिंह रानू, रामेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया, राजेश सिंह, मनोज मौर्य, राजेश दूबे, रेखा निषाद, मनीषा पांडेय, सुमन राव कोरी, कमला सिंह, सुनीता अग्रवाल, ऊषा शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजीव सिंह, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहकर जश्न मनाया। वही तीन प्रदेशों में मिली जीत पर नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पोस्ट आफिस चौराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर ज़श्न मनाया।
एआई ज्ञान दे सकता है, लेकिन शिक्षक जीवन का मार्गदर्शन करता है- डॉ प्रदीप कुमार


( शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित )



सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के बी.एड. विभाग द्वारा बाबू धनञ्जय सिंह स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें उपप्राचार्य प्रो. निशा सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है, किंतु इसके उपयोग में संतुलन और विवेक आवश्यक है। प्रस्ताविकी एवं उद्बोधन प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शिक्षा को ज्ञानार्जन के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि तकनीक का समुचित उपयोग ही शिक्षा को प्रभावी बना सकता है। भविष्य ए आई  का है इसलिए इससे जुड़कर अपनी उपयोगिता बढ़ाये। मुख्य वक्ता के रूप में केएनआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने विषय पर गहन एवं विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को अधिक सुलभ, रोचक और प्रभावी बना रही है। ए आई आधारित उपकरण विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सीखने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनकी समझ और दक्षता में वृद्धि होती है। एआई ज्ञान दे सकता है, लेकिन शिक्षक जीवन का मार्गदर्शन करता है।साथ ही उन्होंने चेताया कि एआई का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन के लिए किया जाना चाहिए, इसके दुरुपयोग से बचना आवश्यक है।मुख्य वक्ता डॉ प्रदीप कुमार ने जिज्ञासा प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ आलोक पाण्डेय और बी एड़ प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया सरोज के प्रश्नों का समाधान भी किया। प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आधुनिक युग में तकनीक से जुड़ना समय की आवश्यकता है, परंतु इसके सुरक्षित एवं नैतिक उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाबू धनञ्जय सिंह स्मृति व्याख्यान माला के समन्वयक डॉ. आलोक पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों को नवीनतम ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
संगोष्ठी का सफल संचालन डॉ. संतोष ‘अंश’ द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संचालन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता ज्ञान का विस्तार तो करती है, किंतु शिक्षक का स्थान सदैव मार्गदर्शक के रूप में सर्वोपरि रहेगा। एआई शिक्षक का विकल्प नहीं संकल्प होना चाहिए।अंत में बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने आभार ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सरस्वती वंदना रुचि श्रीवास्तव एवं मानसी पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत श्वेता मिश्रा ने गाया। इस अवसर पर प्रो शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो धीरेंद्र कुमार, डॉ रंजना पटेल,प्रो सुनील त्रिपाठी, डॉ महमूद आलम, डॉ आलोक कुमार, डॉ सुनील त्रिपाठी,डॉ  नीतू सिंह, डॉ बीना सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह,डॉ शिशिर श्रीवास्तव, शांतिलता कुमारी, डॉ सीमा सिंह, डॉ यशमंत सिंह,डॉ विपिन शर्मा, यशस्वी प्रताप सिंह, शालिनी पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव के साथ महाविद्यालय के शिक्षकगण, बी.एड. के प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*सुलतानपुर में आंधी-तूफान से मृत 7 लोगों के आश्रितों को 24 घंटे में 4-4 लाख की अहैतुक सहायता वितरित किया गया*
बीते दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे जनपद सुलतानपुर में आए तेज आंधी-तूफान के कारण 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

त्वरित कार्यवाही कराते हुए *जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इंद्रजीत सिंह* के निर्देश पर सभी 7 मृतकों के आश्रितों को *राज्य आपदा मोचक निधि से प्रति मृतक 4-4 लाख रुपये की अहैतुक सहायता राशि 24 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दी गई है।*

प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सदर में 3, बल्दीराय में 3 तथा कादीपुर में 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई थी।

जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। राजस्व एवं चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहे।
नारद जयंती पर सुल्तानपुर में भव्य कार्यक्रम
पत्रकारों को मिला आदर्श आचरण का संदेश

सुल्तानपुर,देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर के मेहमान रेस्टोरेंट में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा मोहनपुर इकाई के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीके झा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ.मोराजी त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्व का बोध देवर्षि नारद के आदर्शों से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कलम चलाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है,ऐसे में पत्रकारिता को समाज को “अमंगल से मंगल” की ओर ले जाने का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने देवर्षि नारद को पत्रकारिता का जनक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य,संवाद और लोककल्याण का प्रतीक रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी कहा कि नारद मुनि न केवल विष्णु भक्त के रूप में पूजनीय हैं,बल्कि उन्हें संगीत का प्रणेता भी माना जाता है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य भी समाज में सत्य,शिव और सुंदर भाव को स्थापित करना है,जिसे “सत्यम् शिवम् सुंदरम्” के रूप में समझा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बीके झा ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद के जीवन से प्रेरणा लेकर पत्रकारों को वर्तमान समय में संतुलन बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर विभाग श्री प्रकाश डॉ राधाकृष्णन विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शक्ति प्रकाश साजिला कार्यवाह अभिषेक नीरज विजय सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक दायित्वों एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
*श्रमिक दिवस पर कटका क्लब का सराहनीय कदम, श्रमिकों को भेंट किए अंगवस्त्र*
कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए श्रमिकों को तपती धूप से बचाने हेतु अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के बीच जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व बृजेंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।
वहीं कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने बताया कि भीषण गर्मी में श्रमिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संस्था का यह छोटा सा प्रयास उन्हें राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि कटका क्लब हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करता रहेगा। इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनके परिश्रम से ही देश और समाज का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। कटका क्लब द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री से मिले दुर्गेश मिश्र, गीत के माध्यम से उठाई जनपद की समस्याएं*
सुल्तानपुर,जनपद के कटका बाजार निवासी समाजसेवी दुर्गेश मिश्र ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने एक अनोखे अंदाज में जनपद की जमीनी हकीकत को सामने रखते हुए गीत के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। दुर्गेश मिश्र ने अपने गीत में वर्तमान समय की प्रमुख समस्याओं जैसे बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, युवाओं की परेशानियां और आम जनता के संघर्ष को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जनपद सुल्तानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्गेश मिश्र की प्रस्तुति को गंभीरता से सुना और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को इस तरह रचनात्मक तरीके से सामने लाना सराहनीय है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। मुलाकात के दौरान दुर्गेश मिश्र ने पूर्व सरकार में किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और उनके समर्थन में गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी उन कार्यों को याद करती है और उम्मीद करती है कि भविष्य में फिर से विकास की वही गति देखने को मिलेगी। इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास जनप्रतिनिधियों तक जनता की आवाज पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पत्रकारिता के जनक थे देवर्षि नारद - मुरार त्रिपाठी*
आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व पत्रकारिता के आद्य पत्रकार थे। उनकी पत्रकारिता लोकमंगलकारी एवं निष्पक्ष रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरार त्रिपाठी ने कहा - नारद जी लोक कल्याणकारी, संदेशवाहक और लोक संचारक के रूप में थे। आद्य पत्रकार नारद जी की पत्रकारिता सज्जन रक्षक एवं दुष्ट विनाशक की थी । इसलिए देवर्षि नारद जी को आद्य पत्रकार एवं प्रथम समाचार प्रदाता माना जाता है। सोशल मीडिया के पदार्पण से पत्रकारिता में नारदीय परंपरा और भी प्रासंगिक हो गई है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। निष्पक्ष एवं लोकमंगलकारी पत्रकारिता होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 बाल किशोर झा ने की। कार्यक्रम का समापन संघ के विभाग संघचालक डॉ0 ए0के0 सिंह जी ने की जबकि संचालन सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश , विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ0 राधाकृष्ण मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर प्रचारक सुशील जी, अभिषेक शुक्ल, देवेंद्र पाठक, विजय कुमार, पत्रकार बंधुओं में - जितेंद्र श्रीवास्तव , राकेश त्रिपाठी, दर्शन साहू, संजय तिवारी, भारतेन्दु मिश्र, अवधेश शुक्ल,विनय सिंह,सतीश पांडेय, संतोष पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय, शैलेश जी आदि उपस्थित रहे।
उनुरखा के तीन बच्चों ने पं.राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में प्राप्त की सफलता
*एक मई को मिलेगा सम्मान*

*अखण्ड नगर/सुल्तानपुर*
जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव के बाबा बलदेव दास हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय उनुरखा, महमदपुर, अखण्ड नगर के तीन मेधावी छात्राओं का श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त किया है।सफलता प्राप्त छात्राओं में अक्षिता पांडेय,आर्निका सिंह,पलक प्रजापति शामिल हैं। जिन्हें एक मई को पंडित श्री राधेश्याम त्रिपाठी ई- क्लीनिक परिसर बिजेथुआ में सम्मानित किया जाएगा।विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार ने मेधावियों को शुभकामना देते हुए बधाई दिया। विद्यालय के प्रबंधक ने लाभार्थी सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामना देते हुए उज्वल भविष्य की कमाना की है।कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने सभी चयनित लाभार्थी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनुरखा गांव हमेशा से प्रतिभा के क्षेत्र में आगे रहा है उनुरखा के मेधावी छात्र आज चांद पर भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे गांव व क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है। प्रधानाध्यापक अजय वर्मा ने बताया कि इसी विद्यालय से राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा 2026(एकीकृत) में भी चार मेधावी विद्यार्थी उत्तम तिवारी, उमाकांत तिवारी,आर्निका सिंह,अक्षिता पांडेय ने सफलता प्राप्त किया है जिसमें आर्निका सिंह ने जनपद में प्रथम दस में भी अपनी जगह बनाई जो कि विद्यालय के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर सत्यपथ फाउंडेशन के राम विनय सिंह द्वारा बच्चों का सत्यापन किया गया और बच्चों को एक मई को सम्मानित होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय उनुरखा के शिक्षक दिव्यांश विक्रम सिंह ने सभी प्रतिभावान बच्चों को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कमाना की।इस मौके पर बलदेव दास हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय उनुरखा महमदपुर के सहायक अध्यापक  आशीष कुमार पाल,सहायक अध्यापक अनूप कुमार चौरसिया,लिपिक राम किशुन मल्ल,अनुचर सतई राम धुरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर में नगर पालिका का नया वर्कशॉप/सर्विस स्टेशन शुरू, लोकार्पण किया गया

सुलतानपुर । आज नगर क्षेत्र सुलतानपुर अन्तर्गत गोराबारिक, (अमहट) वार्ड घासीगंज में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा अपने सफाई विभाग व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रख-रखाव एवं कुशलतापूर्वक संचालन हेतु नवीन वर्कशाप/सर्विस स्टेशन का निर्माण कराकर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पालिका में वाहनों की अधिकता होने से उनके समुचित रख-रखाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग इत्यादि सम्बन्धी समस्याओं के तात्कालिक निराकरण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका के वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एवं उनकी रिपेयरिंग व मेन्टीनेन्स के कार्य हेतु इस पालिका स्वामित्व की अवैध अतिक्रमण से खाली करायी गयी जमीन पर 15वें वित्त आयोग मद से पौने दो करोड़ की लागत से मिट्टी भरान, इन्टरलॉकिंग खड़ंजा मार्ग, सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल व 02 अदद् हल्के वाहन व भारी वाहन हेतु शेड निर्माण, वाशिंग शेड, प्रशासनिक भवन व विश्राम कक्ष, शौचालय आदि निर्माण कार्य कराया गया है। इस नवीन वर्कशाप के निर्माण से शहर की साफ-सफाई का कार्य करने वाले सफाई वाहनों संचालन व रख-रखाव आदि व्यवस्थाएं यहीं से सुनिश्चित की जायंेगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि इस नवीन वर्कशाप में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगायी गयी है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अंतिमा गुप्ता एवं संदीप गुप्ता द्वारा तथा संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका, अवर-अभियन्ता नीलम कुमारी, सभासद दिनेश चौरसिया, अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, अरविन्द कुमार यादव, गिरीश मिश्र, संजय कप्तान, अरशद हबीब व अजय सिंह, मनीष जायसवाल, मो0 अहमद भाई तथा नामित सदस्य श्रीमती रेनू सिंह, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि व पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।