*सुलतानपुर में आंधी-तूफान से मृत 7 लोगों के आश्रितों को 24 घंटे में 4-4 लाख की अहैतुक सहायता वितरित किया गया*
बीते दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे जनपद सुलतानपुर में आए तेज आंधी-तूफान के कारण 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

त्वरित कार्यवाही कराते हुए *जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इंद्रजीत सिंह* के निर्देश पर सभी 7 मृतकों के आश्रितों को *राज्य आपदा मोचक निधि से प्रति मृतक 4-4 लाख रुपये की अहैतुक सहायता राशि 24 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दी गई है।*

प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सदर में 3, बल्दीराय में 3 तथा कादीपुर में 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई थी।

जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। राजस्व एवं चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहे।
नारद जयंती पर सुल्तानपुर में भव्य कार्यक्रम
पत्रकारों को मिला आदर्श आचरण का संदेश

सुल्तानपुर,देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर के मेहमान रेस्टोरेंट में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा मोहनपुर इकाई के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीके झा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ.मोराजी त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्व का बोध देवर्षि नारद के आदर्शों से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कलम चलाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है,ऐसे में पत्रकारिता को समाज को “अमंगल से मंगल” की ओर ले जाने का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने देवर्षि नारद को पत्रकारिता का जनक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य,संवाद और लोककल्याण का प्रतीक रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी कहा कि नारद मुनि न केवल विष्णु भक्त के रूप में पूजनीय हैं,बल्कि उन्हें संगीत का प्रणेता भी माना जाता है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य भी समाज में सत्य,शिव और सुंदर भाव को स्थापित करना है,जिसे “सत्यम् शिवम् सुंदरम्” के रूप में समझा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बीके झा ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद के जीवन से प्रेरणा लेकर पत्रकारों को वर्तमान समय में संतुलन बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर विभाग श्री प्रकाश डॉ राधाकृष्णन विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शक्ति प्रकाश साजिला कार्यवाह अभिषेक नीरज विजय सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक दायित्वों एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
*श्रमिक दिवस पर कटका क्लब का सराहनीय कदम, श्रमिकों को भेंट किए अंगवस्त्र*
कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए श्रमिकों को तपती धूप से बचाने हेतु अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के बीच जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व बृजेंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।
वहीं कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने बताया कि भीषण गर्मी में श्रमिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संस्था का यह छोटा सा प्रयास उन्हें राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि कटका क्लब हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करता रहेगा। इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनके परिश्रम से ही देश और समाज का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। कटका क्लब द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री से मिले दुर्गेश मिश्र, गीत के माध्यम से उठाई जनपद की समस्याएं*
सुल्तानपुर,जनपद के कटका बाजार निवासी समाजसेवी दुर्गेश मिश्र ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने एक अनोखे अंदाज में जनपद की जमीनी हकीकत को सामने रखते हुए गीत के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। दुर्गेश मिश्र ने अपने गीत में वर्तमान समय की प्रमुख समस्याओं जैसे बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, युवाओं की परेशानियां और आम जनता के संघर्ष को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जनपद सुल्तानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्गेश मिश्र की प्रस्तुति को गंभीरता से सुना और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को इस तरह रचनात्मक तरीके से सामने लाना सराहनीय है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। मुलाकात के दौरान दुर्गेश मिश्र ने पूर्व सरकार में किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और उनके समर्थन में गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी उन कार्यों को याद करती है और उम्मीद करती है कि भविष्य में फिर से विकास की वही गति देखने को मिलेगी। इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास जनप्रतिनिधियों तक जनता की आवाज पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पत्रकारिता के जनक थे देवर्षि नारद - मुरार त्रिपाठी*
आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व पत्रकारिता के आद्य पत्रकार थे। उनकी पत्रकारिता लोकमंगलकारी एवं निष्पक्ष रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरार त्रिपाठी ने कहा - नारद जी लोक कल्याणकारी, संदेशवाहक और लोक संचारक के रूप में थे। आद्य पत्रकार नारद जी की पत्रकारिता सज्जन रक्षक एवं दुष्ट विनाशक की थी । इसलिए देवर्षि नारद जी को आद्य पत्रकार एवं प्रथम समाचार प्रदाता माना जाता है। सोशल मीडिया के पदार्पण से पत्रकारिता में नारदीय परंपरा और भी प्रासंगिक हो गई है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। निष्पक्ष एवं लोकमंगलकारी पत्रकारिता होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 बाल किशोर झा ने की। कार्यक्रम का समापन संघ के विभाग संघचालक डॉ0 ए0के0 सिंह जी ने की जबकि संचालन सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश , विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ0 राधाकृष्ण मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर प्रचारक सुशील जी, अभिषेक शुक्ल, देवेंद्र पाठक, विजय कुमार, पत्रकार बंधुओं में - जितेंद्र श्रीवास्तव , राकेश त्रिपाठी, दर्शन साहू, संजय तिवारी, भारतेन्दु मिश्र, अवधेश शुक्ल,विनय सिंह,सतीश पांडेय, संतोष पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय, शैलेश जी आदि उपस्थित रहे।
उनुरखा के तीन बच्चों ने पं.राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में प्राप्त की सफलता
*एक मई को मिलेगा सम्मान*

*अखण्ड नगर/सुल्तानपुर*
जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव के बाबा बलदेव दास हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय उनुरखा, महमदपुर, अखण्ड नगर के तीन मेधावी छात्राओं का श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त किया है।सफलता प्राप्त छात्राओं में अक्षिता पांडेय,आर्निका सिंह,पलक प्रजापति शामिल हैं। जिन्हें एक मई को पंडित श्री राधेश्याम त्रिपाठी ई- क्लीनिक परिसर बिजेथुआ में सम्मानित किया जाएगा।विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार ने मेधावियों को शुभकामना देते हुए बधाई दिया। विद्यालय के प्रबंधक ने लाभार्थी सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामना देते हुए उज्वल भविष्य की कमाना की है।कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने सभी चयनित लाभार्थी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनुरखा गांव हमेशा से प्रतिभा के क्षेत्र में आगे रहा है उनुरखा के मेधावी छात्र आज चांद पर भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे गांव व क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है। प्रधानाध्यापक अजय वर्मा ने बताया कि इसी विद्यालय से राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा 2026(एकीकृत) में भी चार मेधावी विद्यार्थी उत्तम तिवारी, उमाकांत तिवारी,आर्निका सिंह,अक्षिता पांडेय ने सफलता प्राप्त किया है जिसमें आर्निका सिंह ने जनपद में प्रथम दस में भी अपनी जगह बनाई जो कि विद्यालय के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर सत्यपथ फाउंडेशन के राम विनय सिंह द्वारा बच्चों का सत्यापन किया गया और बच्चों को एक मई को सम्मानित होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय उनुरखा के शिक्षक दिव्यांश विक्रम सिंह ने सभी प्रतिभावान बच्चों को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कमाना की।इस मौके पर बलदेव दास हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय उनुरखा महमदपुर के सहायक अध्यापक  आशीष कुमार पाल,सहायक अध्यापक अनूप कुमार चौरसिया,लिपिक राम किशुन मल्ल,अनुचर सतई राम धुरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सुलतानपुर में नगर पालिका का नया वर्कशॉप/सर्विस स्टेशन शुरू, लोकार्पण किया गया

सुलतानपुर । आज नगर क्षेत्र सुलतानपुर अन्तर्गत गोराबारिक, (अमहट) वार्ड घासीगंज में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा अपने सफाई विभाग व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रख-रखाव एवं कुशलतापूर्वक संचालन हेतु नवीन वर्कशाप/सर्विस स्टेशन का निर्माण कराकर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पालिका में वाहनों की अधिकता होने से उनके समुचित रख-रखाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग इत्यादि सम्बन्धी समस्याओं के तात्कालिक निराकरण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका के वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एवं उनकी रिपेयरिंग व मेन्टीनेन्स के कार्य हेतु इस पालिका स्वामित्व की अवैध अतिक्रमण से खाली करायी गयी जमीन पर 15वें वित्त आयोग मद से पौने दो करोड़ की लागत से मिट्टी भरान, इन्टरलॉकिंग खड़ंजा मार्ग, सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल व 02 अदद् हल्के वाहन व भारी वाहन हेतु शेड निर्माण, वाशिंग शेड, प्रशासनिक भवन व विश्राम कक्ष, शौचालय आदि निर्माण कार्य कराया गया है। इस नवीन वर्कशाप के निर्माण से शहर की साफ-सफाई का कार्य करने वाले सफाई वाहनों संचालन व रख-रखाव आदि व्यवस्थाएं यहीं से सुनिश्चित की जायंेगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि इस नवीन वर्कशाप में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगायी गयी है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अंतिमा गुप्ता एवं संदीप गुप्ता द्वारा तथा संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका, अवर-अभियन्ता नीलम कुमारी, सभासद दिनेश चौरसिया, अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, अरविन्द कुमार यादव, गिरीश मिश्र, संजय कप्तान, अरशद हबीब व अजय सिंह, मनीष जायसवाल, मो0 अहमद भाई तथा नामित सदस्य श्रीमती रेनू सिंह, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि व पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राजनीति विज्ञान विभाग में फेयरवेल का आयोजन हुआ
सुलतानपुर। राणा प्रताप महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के द्वारा स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती और महाराणा प्रताप के पूजन से हुआ I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. के. त्रिपाठी, मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजनीति के विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक पाण्डेय, डॉ. मंजू ठाकुर एवं डॉ. अंजना सिंह ने चित्रों पर पुष्प अर्पण किया I अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी ने कहा की राजनीति विज्ञान एक ऐसा विषय है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है I अंतिम वर्ष के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए जब तक सफलता के रूप में मंजिल प्राप्त न हो जाएI मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, आवश्यकता है लक्ष्य के प्रति समर्पण की। डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा की जीवन में अनुभव का लाभ उठाएं क्योंकि अनुभव निश्चित रूप में हमें सिखाने का कार्य करते हैं। डॉ. मंजू ठाकुर ने कहा की जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए महाविद्यालय में  सीखा हुआ हर एक पाठ निश्चित रूप से मार्ग प्रशस्त करता है और मंजिल तक पहुंचने में सहायक होता है। यद्यपि कॉलेज पूरा होने के बाद विद्यार्थी नई विधा की ओर अग्रसारित होते हैं लेकिन सत्य यह है कि गुरु और शिष्य का संबंध जीवन भर का होता है जब भी शिष्य किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन चाहता है तो निश्चित रूप से शिक्षकों का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता है। कार्यक्रम में शिवानी, साक्षी, शशि, दीपांशु, कुलदीप, अर्जुन आदि छात्र छात्राओं ने अपना अनुभव सबके समक्ष रखा I कार्यक्रम में समूह नृत्य एकल नृत्य एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया शिवानी अर्जुन, दीपांशु,एवं नैना वर्मा को विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परास्नातक की छात्रा नंदिनी एवं स्नातक की छात्रा शिखा ने किया।
गुरुचरन कौर स्कूल का शत- प्रतिशत परिणाम,कृतिका 95.8% के साथ अव्वल
*टॉप-3 में छात्राओं का कब्जा, कृतिका,अलीज़ा व शिफा ने किया नाम रोशन*

*62 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, सभी प्रथम श्रेणी में सफल*

सुलतानपुर।आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का परिणाम गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इसमें गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।विद्यालय के कुल 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 23 छात्र एवं 39 छात्राएं शामिल थीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।परीक्षा परिणाम में कृतिका पाण्डेय ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अलीज़ा फातिमा 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं शिफा आसिफ 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं उत्कृष्ट यादव, अनुष्का यादव एवं सुनिधी मिश्रा 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहीं। दक्ष श्रीवास्तव 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। आराध्या अग्रवाल एवं यशस्वी यादव 91 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर तथा शाश्वत दीप 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अचानक आये तेज़ आंधी पानी तूफान से जनपद में भारी नुकसान,7 लोगों की मौत*
सुल्तानपुर में कल अचानक आये तेज़ आंधी पानी तूफान से जनपद में भारी नुकसान व जनहानि हो गई है। जिससे जनपद के विभिन्न इलाकों में अबतक कुल 7 लोगों की मौत हो गयीं वहीं 21 लोग घायल हो गए हैं। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल पूरी टीम लगा कर हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। वहीं बिजली विभाग को भी आंधी तूफान के चलते नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दरअशल कल सुल्तानपुर जनपद में अचानक लगभग 3:00 बजे के बहुत ही तेज आंधी तूफान आया, जिसके बाद तुरंत जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जनहानि देखते हुए बताया कि इसको दैवीय आपदा की कैटेगरी में आता है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि इसके कारण सात कैजुअलिटी रिपोर्ट हुई हैं। तीन बल्दीराय में हैं, तीन सदर में हैं और एक कादीपुर में है। इसके अलावा 21 लोग घायल भी हुए हैं और इस आंधी तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पर भी असर आया है। इसमें 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर नष्ट हुए हैं और बहुत सारे खंभे भी नष्ट हुए हैं। 6 बिजली विभाग इस पर काम कर रहा है। आपदा में लोगों को जो हानि हुई है, इसकी कंपनसेशन के लिए हम लोग 24 घंटे में इसको करेंगे और इसमें पूरी टीम लगी हुई है,हम लोग टच में हैं और सारी टीम एक्टिव हैं ।