एलडीए की ओटीएस योजना को मिला अच्छा प्रतिसाद, 110 आवंटियों ने किया आवेदन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को आवंटियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सोमवार को 85 आवंटियों ने योजना के तहत आवेदन किया। इसके साथ ही अब तक कुल 110 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
एलडीए मुख्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में भी सहयोग प्रदान किया गया।
योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए एलडीए अपनी विभिन्न योजनाओं में विशेष शिविर भी आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-7 स्थित आश्रयहीन योजना, भवानी मार्केट में लगाए गए ओटीएस कैंप का संचालन सोमवार को किया गया, जो मंगलवार 21 अप्रैल को भी जारी रहेगा।
उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर और आईटी सेल के माध्यम से बकायेदारों को फोन, मैसेज और ई-मेल भेजकर योजना की जानकारी दी जा रही है। यह योजना 18 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।
* दंड एवं चक्रवृद्धि ब्याज में मिलेगी राहत
यह योजना एलडीए की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों, सरकारी संस्थाओं को आवंटित संपत्तियों, स्कूल भूखंडों, चैरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित संपत्तियों, सहकारी आवास समितियों तथा मानचित्र संबंधी मामलों पर लागू की गई है।
समय पर किश्तें जमा न करने के कारण जिन आवंटियों पर दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज लगाया गया है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत दंड ब्याज में छूट मिलेगी, जिससे आवंटी बकाया धनराशि जमा कर अपनी संपत्ति का स्वामित्व प्राप्त कर सकेंगे।



लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, जबकि कई अधिकारियों को अहम विभागों और संस्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों से मिट्टी की उर्वरता और मृदा स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए **हरी खाद के प्रयोग** को अपनाने की अपील की है। कृषि निदेशक **डॉ. पंकज त्रिपाठी** ने कहा कि फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी में **जीवांश कार्बन** की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी है।
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। मामला सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने और कथित रूप से पार्टी का अपमान करने से जुड़ा है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने नारियों के प्रति अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है।
1 hour and 34 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1