अपमान का बदला लेने के लिए चार दोस्तों ने की थी टाइल्स कारीगर रितेश की हत्या
![]()
तीन आरोपित गिरफ्तार, चौथा फरार, घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद
लखनऊ। दीपावली के अवसर पर जिन दोस्तों से कहा सुनी और विवाद की नफरत की भट्टी में दुश्मनी इस कदर पक्की कि टाइल्स कारीगर रितेश सिंह उर्फ बाला को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की तहरीर पर पुलिस द्वारा शांत भांग की कार्रवाई का नतीजा अनस, आशू, प्रियांशु व अरबाज को इतना खराब लगा कि आरोपियों ने गला रेट कर कारीगर की निर्माण हत्या कर दी। पहले उन्हीं लोगों ने घर से बुलाया। फिर मौत के घाट उतार दिया। चाकूओं के वार से रितेश चीखता रहा और कातिल सामने खड़े होकर उसकी मौत का इंतजार करते रहे। यह दिल दहलाने वाला घटना
हरदासी खेड़ा गांव के पास खाली पड़े मैदान में मंगलवार देर रात हुई। 20 वर्षीय टाइल्स कारीगर रितेश सिंह उर्फ बाला की हत्या के मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह की क्राइम टीम व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में ही अनस खान, आशू निषाद व प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू, कातिल की खून से सनी चप्पल व मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक चिनहट क्षेत्र के हरदासी खेड़ा गांव के पास मैदान में मंगलवार देर रात टाइल्स कारीगर रितेश सिंह उर्फ बाला का खून से लथपथ शव मिला था। उसका गला काट कर हत्यारों ने मौत की नींद सुलाया था। पास में मिली बाइक से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने कमता क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार निवासी दयाशंकर सिंह की तहरीर पर उपरोक्त निवासी प्रियांशु गुप्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि इस मामले में कातिलों की गर्दन तक पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र के साथ क्राइम व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और क्राइम व सर्विलांस टीम ने कमता क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार निवासी प्रियांशु गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो बताया कि इस घटना को अंजाम अकेले नहीं चार लोगों ने मिलकर दिया था। यह सुनते ही पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर अनस खान, आशू निषाद व प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस घटना में शामिल अरबाज खान अभी फरार है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सभी आरोपित कमता क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि बीती दीपावली के दौरान मृतक रितेश सिंह और इन लोगों के बीच बम फोड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस मामले में हत्यारोपियों की तहरीर पर चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। हत्यारों ने पुलिस को बताया कि कार्रवाई न होने पर मृतक रितेश आए दिन तंज कसता था कि हमारा कुछ नहीं कर पाए। यह बातें आरोपियों को खल रही थी और योजना के तहत मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से बुलाकर कातिलों ने रितेश सिंह की हत्या कर भाग निकले।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह लोग आपस में एक-दूसरे के मित्र हैं और मंगलवार को कॉल कर रितेश सिंह को बुलाया था। कातिलों ने पुलिस को बताया कि हरदासी खेड़ा गांव के पास मैदान में पहले से बैठे सभी आरोपी शराब पीने के बाद रितेश की गला काट कर निर्मम तरीके से हत्या किए जाने की बात स्वीकार किया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक कमता क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार निवासी दयाशंकर सिंह मूल रूप जनपद बलिया के रहने वाले हैं। उनका बेटा रितेश सिंह उर्फ बाला टाइल्स कारीगर था। इस मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपितों ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सर्विलांस के साक्ष्यों के सामने उनकी एक नहीं चली। पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने एक-एक कर सारे राज उगल दिए। इंस्पेक्टर के मुताबिक फरार आरोपी अरबाज खान की तलाश में उनकी टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
*24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा होने पर डीसीपी पूर्वी ने पुलिस टीम को दी शाबाशी*
24 घंटे के भीतर रितेश हत्याकांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, उपनिरीक्षक मदन पटेल व कांस्टेबल मनीष कुमार के अलावा क्राइम/सर्विलांस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमर नाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल विमल चन्द, कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल प्रदीप कुमार को शाबाशी देने के साथ पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।


लखनऊ । स्वास्थ्य विभाग की एक अहम वर्चुअल बैठक उस वक्त अचानक बाधित हो गई, जब मीटिंग के दौरान स्क्रीन पर अनुचित कंटेंट नजर आने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से बैठक में मौजूद अधिकारी असहज हो गए और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गया।
लखनऊ । अलीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) पद पर नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद गर्व का क्षण है।
लखनऊ । रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 26 मार्च के पहले से घोषित सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
* कक्षा 5 और 8 की गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं स्थगित, नए निर्देश जारी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2584 संविदा महिला परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेशभर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 25 मार्च से होगी।परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें।
लखनऊ । प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार दिन से लापता पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना (50) का शव बोरी में बंद हालत में नहर से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
लखनऊ। राजधानी के निशातगंज में सामने आए निर्मला देवी हत्याकांड में अब चौंकाने वाले नए खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल में यह मामला रिश्तों के विश्वासघात और सोची-समझी साजिश का निकला।महानगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका की बहू रंजना ने अपने प्रेमी राजन शर्मा के साथ मिलकर तीन दिन पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। निर्मला देवी को बहू के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह इसका लगातार विरोध कर रही थीं। यही विरोध उनकी हत्या की वजह बना।
2 hours and 28 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1