यूपी रेरा ने 13 जिलों की 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, ₹6,800 करोड़ से अधिक का निवेश
* 7,830 आवासीय- व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी; निवेश और परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 13 जिलों की 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल ₹6,841.85 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और इनके माध्यम से लगभग 7,830 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इससे प्रदेश में नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलने के साथ आवास और व्यावसायिक अवसंरचना का विस्तार होने की उम्मीद है।
इन परियोजनाओं को मंजूरी यूपी रेरा की 198वीं प्राधिकरण बैठक में दी गई, जो प्राधिकरण मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा के बाद उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों पर खरी उतरीं।
स्वीकृत परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें प्लॉट, विला और दुकानों का विकास किया जाएगा, जिससे शहरी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
* गौतमबुद्ध नगर निवेश में अव्वल
स्वीकृत परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर निवेश, परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली यूनिट्स के मामले में सबसे आगे रहा। यहां ₹5,218.41 करोड़ के निवेश वाली 5 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें 2,969 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इनमें 3 व्यावसायिक, 1 आवासीय और 1 मिक्स्ड-यूज़ परियोजना शामिल है।
* लखनऊ दूसरे स्थान पर
राजधानी लखनऊ परियोजनाओं की संख्या और यूनिट्स के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। यहां ₹132.65 करोड़ के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके तहत 651 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इनमें 3 आवासीय और 1 व्यावसायिक परियोजना शामिल है।
* अन्य जिलों में भी परियोजनाएं
आगरा में ₹162.75 करोड़ के निवेश से 3 आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें 312 यूनिट्स विकसित होंगी।
गाजियाबाद में ₹83.85 करोड़ के निवेश से 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें 468 यूनिट्स विकसित की जाएंगी।
इसके अलावा:
* मथुरा – ₹9.13 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (136 यूनिट्स)
* सहारनपुर – ₹324.95 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (803 यूनिट्स)
* मेरठ – ₹183.63 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (167 यूनिट्स)
* बागपत – ₹11.25 करोड़ की 1 व्यावसायिक परियोजना (97 यूनिट्स)
* गोरखपुर – ₹30 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (182 यूनिट्स)
* वाराणसी – ₹11.20 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (65 यूनिट्स)
* बांदा – ₹86.84 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (501 यूनिट्स)
* हापुड़ – ₹128.10 करोड़ की 1 व्यावसायिक परियोजना (912 यूनिट्स)
- बाराबंकी – ₹459.09 करोड़ की 1 आवासीय परियोजना (567 यूनिट्स)
* रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
इन परियोजनाओं में ₹6,800 करोड़ से अधिक के निवेश से निर्माण कार्यों के दौरान और उसके बाद भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। साथ ही निर्माण सामग्री, परिवहन, इंजीनियरिंग सेवाओं और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी मांग बढ़ेगी।
* निवेशकों का भरोसा बढ़ा
प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ता निवेश राज्य सरकार की नीतियों और यूपी रेरा की निगरानी का परिणाम माना जा रहा है। पारदर्शी स्वीकृति प्रक्रिया और सख्त नियामकीय व्यवस्था से निवेशकों और गृहखरीदारों का भरोसा मजबूत हुआ है।
* अध्यक्ष का बयान
यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, नियामकीय अनुपालन और परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सुव्यवस्थित स्वीकृति प्रक्रिया जिम्मेदार विकास को बढ़ावा देती है और निवेशकों व गृहखरीदारों दोनों का विश्वास मजबूत करती है।

* 7,830 आवासीय- व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी; निवेश और परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे

दिल्ली/लखनऊ। सहारा इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा शहर की लीज़ रद्द किए जाने के खिलाफ दाखिल सहारा की याचिका को खारिज कर दिया है।
- *लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पंजीकरण अवधि एक माह के लिए बढ़ायी*
लखनऊ /बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को सास और साले की हत्या में फरार आरोपित आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। दो सिपाही घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिया अस्पताल भेजा गया।
* विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण तेज करने पर जोर, औद्योगिक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
* चिनहट सीएचसी में गंदगी पर भड़के डिप्टी सीएम
* लॉग शीट में अनियमितता पर जताई नाराजगी, जेई के अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
2 hours and 4 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k