नबीनगर में गूंजा बदलाव का नारा, चेतन आनंद पर बढ़ा जनविश्वास
नबीनगर (बिहार) — विधानसभा चुनाव 2025 में नबीनगर सीट पर एनडीए उम्मीदवार चेतन आनंद के पक्ष में माहौल लगातार मज़बूत होता दिख रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों से लेकर कस्बों तक जनता में उनके प्रति उत्साह और भरोसा झलक रहा है।
![]()
चेतन आनंद का नबीनगर से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। उनके परिवार ने वर्षों तक इस क्षेत्र में सक्रिय जनसेवा की है। वर्ष 1997 में उनकी माता लवली आनंद ने नबीनगर की जनता का विश्वास जीतकर विधायक के रूप में क्षेत्र में विकास की कई पहलें की थीं।
उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए चेतन आनंद अब इस चुनाव में जनता के बीच अपनी नई सोच और विकास का एजेंडा लेकर उतरे हैं। जनसंपर्क के दौरान चेतन आनंद ने कहा, “नबीनगर सिर्फ मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है। मेरी माँ ने यहां की मिट्टी में जनसेवा के बीज बोए थे, अब उन सपनों को साकार करना मेरी जिम्मेदारी है।” ग्राम पंचायतों में चेतन आनंद के स्वागत में जहां युवा वर्ग उन्हें एक ऊर्जावान और दूरदर्शी चेहरा मान रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिक उनके पारिवारिक योगदान को भरोसे की मजबूत नींव बता रहे हैं। एनडीए के स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में नबीनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में ठोस काम होने की उम्मीद है।
चुनाव नज़दीक आते ही नबीनगर में चेतन आनंद के पक्ष में समर्थन की लहर और तेज़ होती दिखाई दे रही है। जनता को विश्वास है कि वे नबीनगर को नई दिशा और नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
5 hours ago