व्यापार मंडल कार्यालय पर पदाधिकारियो के साथ एक अनौपचारिक वार्ता
![]()
तुलसीपुर- पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुम्बिनी प्रान्त में सरकार के उप सचिव परमानंद घिमिरे, पुलिस प्रहरी के डी एस पी गोविंद के सी व आई डी भट्ट लमही वाणिज्य संघ अध्यक्ष कमल जंग सिंह ठकुरी के साथ मंदिर दर्शन उपरांत स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय पर पदाधिकारियो के साथ एक अनौपचारिक वार्ता की।
अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि वार्ता में कोयलाबास सीमा के रास्ते आ रही व्यापारिक रुकावटों को दूर कर सहज बनाए जाने पर जोर देने पर सहमति बनी व बताया गया कि आगामी नए वित्त वर्ष से भारतीय नम्बर के गाड़ियों हेरु परमिट व्यवस्था को दूर करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ नकदी सीमा को भी बढाते हुए 5000 यू एस डॉलर कर दिया है।अब नेपाल की ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं कि जाएगी लेकिन यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,राधेश्याम चौरसिया, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी जय सिंह,विक्की कसौधन अशोक गोयल संरक्षक विजय गुप्ता संरक्षण मौजूद रहे।
![]()
Jul 05 2025, 15:32