*याद किए गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबू केएन सिंह*
26वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम सुलतानपुर।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर संस्थान परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक रीति रिवाज से हवन-पूजन परिजनों की ओर से किया गया। उनकी समाधि पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिले में उत्कृष्ट शिक्षा की नींव रखने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री केदार नाथ सिंह काँग्रेस के जमाने में बड़ी हस्ती हुआ करते थे।
उन्होंने कमला नेहरू संस्थान की स्थापना वर्ष 1972 में की थी, जो आज वट वृक्ष बन चुका है। मंगलवार को कमला नेहरू संस्थान परिसर में स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्पार्चन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र अरविन्द सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पुलकित सिंह ने सपत्नीक हवन पूजन किया। केएनआई के प्रबन्धक विनोद सिंह ने कहा कि बाबू जी ने जिस उम्मीद के साथ शिक्षा की नीट रखी थी वह आज फलीभूत हो रहा है। देश की समृद्धि में शिक्षा का योगदान अहम है। समाज के कमजोर एवं निर्बल वर्ग तक शिक्षा पहुंचे यह हम सभी का प्रयास है।
प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबू केदारनाथ सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने राजनीति के साथ ही समाज के उत्थान के लिए हुए सार्थक प्रयास किया। कमला नेहरू संस्थान उनकी ऊँची सोच की परिणाम है। इस मौके पर प्रो. राधेश्याम सिंह, प्रो. सुशील कुमार सिंह, प्रो महेश प्रसाद, प्रो डीएस पुंडीर , डॉ एनडी सिंह, मृदुल कुमार सिंह, जेबी सिह, राणा प्रताप पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो डीके त्रिपाठी, संत तुलसीदास पी जी कालेज के प्राचार्य प्रो रामनयन सिंह, एएनडीटीटी कॉलेज सीतापुर के प्राचार्य प्रो० एसपी सिंह, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो एसपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो प्रवीण कुमार सिंह समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संस्थान के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Jul 01 2025, 18:26