खेलों में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को जिला ओलंपिक संघ की तरफ से जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के हाथों किया गया सम्मानित*
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज सुल्तानपुर पंत स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ सचिव पंकज दुबे व ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सुल्तानपुर जनपद में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को जिला ओलंपिक संघ की तरफ से जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के हाथों सम्मानित कराया गया। इस अवसर पर सभी गेम के प्रशिक्षक और खिलाडीयो के साथ टेबल टेनिस संघ के सचिव सईद, हॉकी संघ के सचिव तारिक वाशिम संयुक्त सचिव दीपक श्रीवास्तव, जिला व्यायाम प्रशिक्षक राहुल तिवारी,राष्ट्रीय खिलाड़ी राम कुमार मिश्र ,अधिवक्ता राकेश सिंह,वीर कुमार नवनीत सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय रेफरी आरिफ नियाज के द्वरा किया गया।
*जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन सूरापुर-बिजेथुआ गुदरा-कोइरीपुर मार्ग पर गोमती नदी सेतु का सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का लिया गया जायजा*
     
सुलतानपुर,जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से राज्य योजनान्तर्गत सूरापुर-बिजेथुआ-गुदरा- कोइरीपुर मार्ग पर गोमती नदी सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। 1. उक्त सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। कुल निर्माण लागत लागत रू0 2146.38 लाख है, जिसमें सेतु भाग, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, भूमि अधिग्रहण आदि की लागत शामिल है। पहुँच मार्ग की लम्बाई-400 मी0 है। कार्य पूर्ण करने की तिथि दिसम्बर, 2025 है।

2. जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य प्रगति पर है इसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा। 3. अवर अभियन्ता सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल कराना सुनिश्चित करें। 4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया व बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कर नियमित रिपोर्ट से अवगत करायें। 5. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था से मौके पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दक्ष श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सेतु के दोनो साइड चेतावनी साइनेज लगाना सुनिश्चित करें तथा सेतु का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
*गुंजा सीता कुंड जयकारों से, गोमती स्वच्छता के नारों से*
सुल्तानपुर,"कहते हैं सीने में उम्मीदों को जिंदा रखिए समंदर से भी गंगाजल निकलेगा",,कौन जानता था कि 12 वर्ष पहले पांच लोगों की मौजूदगी में शुरू हुई गोमती आरती एक दिन इतिहास रच देगी,मां गोमती की स्वच्छता के लिए लोगों को जागृत कर देगी। उमड़ते जनसैलाब ने मां गोमती की स्वच्छता के गोमती मित्र मंडल के संकल्प से खुद को भी जोड़ लिया,12 वर्षों में आरती ने कई रंग देखें,पांच लोगों की उपस्थिति देखी तो 10000 से ज्यादा की भी उपस्थिति देखी और अब तो हर रविवार आरती में उमड़ता है जन सैलाब,काशी में मां गंगा के तट पर होने वाली आरती की तर्ज पे होने वाली आरती ने सीता कुंड धाम की भव्यता को और बढ़ा दिया है,रविवार 22 जून को होने वाली आरती जनपद के वरिष्ठ पत्रकार,अधिवक्ता दस्तक भारत न्यूज़ के मुख्य संपादक अनुराग द्विवेदी जी की 29वीं वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर उनसे संपन्न कराई गई,वे सपरिवार उपस्थित रहे और पूरे दृश्य ने उन्हें भाव विभोर कर दिया और यह कहने को मजबूर कर दिया की "न कहीं देखा-न कभी देखा"। आरती आचार्य गणों पं.आनंद वत्स, प्रांजल,अभय व राज के मनमोहक अंदाज में विशिष्ठ जनों प्रवीण मिश्रा,डी.आर.पाल, सी.एल. गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह मदन आदि की उपस्थिति में संपन्न हुयी। आरती संपन्न कराने में राजेन्द्र शर्मा,संतकुमार प्रधान,राकेश सिंह दद्दू,अजीत शर्मा,राजेश पाठक,राजीव कसौंधन,विकास शर्मा,योगेश सिंह,महेश प्रताप,अनुज सिंह,अजय प्रताप सिंह,डॉ. मौसम गुप्ता,शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्र,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित सभी गोमती मित्रों का सहयोग रहा।
डा मुखर्जी राष्ट्रीय एकता- अखण्डता के थे श्रेष्ठ नायक : अमर पाल मौर्य

सुलतानपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए समर्पित रहा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व 35 A को समाप्त कर डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार किया है।यह बातें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। मौर्य ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा उनका ओजस्वी व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

यह भी कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।इसके पहले पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में जिला पंचायत गेट स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72 वें बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि सांसद अमर पाल मौर्य के कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, डॉ आरए वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय,राजेश गौतम,प्रवीन कुमार अग्रवाल,योगेंद्र सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, गांधी सिंह,आशीष सिंह रानू,बबिता तिवारी,आनन्द द्विवेदी, विजय रघुवंशी,संदीप सिंह,बबिता जायसवाल,रेखा निषाद,अजय सिंह लीडर,रीना जायसवाल,राजेश सिंह,प्रदीप शुक्ला, विवेक सिंह,मनोज मौर्य,संजय सोमवंशी, संजय त्रिलोकचंदी, रूपेश सिंह,मनीषा पांडेय,चन्दन नारायन सिंह,किन्नू तिवारी, रवीन्द्र त्रिपाठी,अशोक सिंह,डॉ रामजी गुप्ता, एलके दूबे,अरुण सिंह, राहुल भान मिश्रा,डावर खां, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

*नवांगत एआरटीओ प्रशासन सुश्री अल्का शुक्ला ने उप संभागीय कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया*
सुलतानपुर,नवांगत एआरटीओ प्रशासन सुश्री अल्का शुक्ला ने आज उप संभागीय कार्यालय, सुलतानपुर पहुँचकर अपना पदभार ग्रहण किया, तत्पश्चात कार्यालय कर्मचारियों के साथ बैठक कर ऑफिस के कार्यो का जायजा लिया! इस मौके पर पीटीओ शैलेन्द्र कुमार तिवारी सहित समस्त ऑफिस स्टाफ मौजूद रहा!
*अब तो पूरे जनपद ने लिया है इसको मान,गोमती मित्रों का नहीं रुकता श्रमदान*
सुल्तानपुर,किसी भी सामाजिक संगठन के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है की आम जनमानस न केवल उसके कार्यों की चर्चा करें बल्कि प्रशंसा करते हुए यह भी कहे की गोमती मित्रों जैसा कोई नहीं हो सकता,स्वच्छता जागरूकता व सीता कुंडधाम की भव्यता...

*अब तो पूरे जनपद ने लिया है इसको मान,गोमती मित्रों का नहीं रुकता श्रमदान*
सुल्तानपुर,किसी भी सामाजिक संगठन के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है की आम जनमानस न केवल उसके कार्यों की चर्चा करें बल्कि प्रशंसा करते हुए यह भी कहे की गोमती मित्रों जैसा कोई नहीं हो सकता,स्वच्छता जागरूकता व सीता कुंडधाम की भव्यता ने मजबूर कर दिया है जनपद वासियों को यह कहने के लिए की "वाह गोमती मित्र आपके संकल्प को नमन"। साप्ताहिक श्रमदान के दिन धाम पे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने जनपद वासियों के स्नेह को गोमती मित्र मंडल की बड़ी सफलता बताते हुए कहा की किसी भी सामाजिक संगठन को जनमानस का इतना स्नेह और आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी बात है, उनकी बातों को आगे बढ़ाते हुए मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने कहा की स्वच्छता जागरूकता यात्रा के प्रारंभिक दो-तीन वर्षों को छोड़ दिया जाए तो उसके बाद नगर वासियों ने भी मां गोमती की स्वच्छता के प्रति गंभीर होना शुरू किया है! प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने प्रशासनिक उदासीनता का जिक्र करते हुए कहा की इतने प्रयासों के बाद भी पक्का घाट और पक्की सीढ़ियां ना होना बहुत कष्टप्रद है,श्रमदान 6 बजे से शुरू होकर 9 बजे पूरे परिसर की साफ सफाई के साथ समाप्त हुआ जिसमें संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,राकेश सिंह दद्दू,मुन्ना पाठक,राजेंद्र शर्मा,दिनकर सिंह,अजय प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,आलोक तिवारी,रामू सोनी,अभय मिश्रा,प्रांजल,विपिन सोनी,राजीव कसौधन,सुजीत कसौधन,जन्मेजय प्रताप सिंह, राज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
*विश्व संगीत दिवस का कार्यक्रम संपन्न*
सुल्तानपुर,विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में सुरम्या संगीत शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गनपत सहाय कॉलेज हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अंजू सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष, सुरभि श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि,पूजा कौर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं विश्व संगीत दिवस के शुभ अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, गजल,मनमोहक नृत्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें कशिश मौर्य,इशिता सिंह,स्वेच्छा सोनकर,स्वाति,आनंद कौर, अनंत कौर,संस्कृति,ससिता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था ने किया।

मुख्य अतिथि अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य संगीत कला विहीनः साक्षात पशु पुचछ विषाण हिनाःअर्थात जिस मनुष्य के जीवन में संगीत नहीं है वह पशु के पूछ के समान है।वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि संगीत एक औषधि है, जिससे अनेक रोगों का समाधान किया जा रहा है। छात्र छात्राएं एकाग्र मन से संगीत की शिक्षा ग्रहण करें,इससे मनों मयकोष का विकास होता है। इस क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना नाम रोशन करें।

केंद्र व्यवस्थापिका रोली श्रीवास्तव ने विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं समस्त छात्राओं को देते हुए कहा कि संगीत एक ललित कला है जिससे शारीरिक,मानसिक बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से छात्राओं का विकास होता है। संगीत हृदय की भाषा है जो आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाता है।
"करें योग,रहे निरोग"योगा फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ*
"करें योग,रहे निरोग"योगा फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ*
*पटना से दिल्ली जा रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त*
दुर्घटना सूचना दुर्घटना स्थल किलोमीटर संख्या 169.7 आर एस एस दुर्घटना का समय अज्ञात दुर्घटना का दिनांक 19. 6. 2025 नाम पता चालक दिलीप कुमार पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी झारखंड नासरगंज सरगावा जनपद कोडरमा मोबाइल नंबर 9958180687 चालक फॉर्च्यूनर नंबर डीएल 11सीसी 3006 नाम पता घायल 1 चालक दिलीप कुमार,
2 रोशन कुमार यादव,
3 अंजू कुमारी दुर्घटना का विवरण सादर अवगत कराना है। उपरोक्त गाड़ी पटना से दिल्ली जा रही थी किलोमीटर संख्या उपरोक्त पर गाड़ी का पिछला टायर भ्रष्ट हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर मध्य एमबीसीबी करीब 20 फीट क्षतिग्रस्त करते हुए टकराकर टकराकर फास्ट लाइन में पलट गई गाड़ी को सीधा करने के लिए कार्य संस्था का हाइड्रा मंगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कौन लगा दिए गए हैं जो लोग आंशिक रूप से घायल हुए थे उनका फर्स्ट एड पीएनसी एंबुलेंस से कर दिया गया है क्षतिग्रस्त गाड़ी को हाइड्रा के माध्यम से टोल प्लाजा 182 बिलाड़ा पर भेजो जावेगा यातायात सुचार रूप से चल रहा है। मौके पर आई राहत का हेतु टीम का विवरण पीएनसी एम्बुलेंस समय 15:45 ईगल एम्बुलेंस पूर्व सैनिक सहित सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह प्रथम समय 15:50 बजे पीआरबी 2800 समय 15:55 बजे सेफ्टी टीम पीएनसी 15. 55 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना अखंड नगर में फोर्स के समय 16:40 बजे हाइड्रा आने पर गाड़ी को सीधा कराकर टोल प्लाजा पर भेजो जावेगा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह।