विहिप द्वारा बजरंग दल सप्त दिवसीय प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)‌। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत तत्वाधान में बजरंग दल प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का सप्त दिवसीय आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख के रुप में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चन्देली राजू बयान में जानकारी दिया है कि दिनांक 25 मई दिन रविवार से 01 जून दिन रविवार दोपहर तक भोजनोपरान्त कार्यक्रम का समापन है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे द्वारा सत्र का उद्घाटन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस आयोजन में हिन्दू समाजिक शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास हेतु इस वर्ष श्री नरहेजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नहीं रसड़ा बलिया के प्रांगण मे सप्त पूर्ण कालिक कार्यक्रम में 17 वर्ष से 35 वर्ष तक के इण्टर मीडिएट या अन्य विद्यार्थियों को भाग लेना है। इसमें अनिवार्य रुप से 200 शुल्क के साथ पूर्ण बजरंग दल के गणवेश सहित अर्हता के रुप में रोजमर्रा के सामग्री के साथ उपस्थित रहना है।
आपरेशन सिन्दूर में जांबाज़ जवानो के अदम्य साहस पर नगरा में निकला तिरंगा यात्रा
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। आपरेशन सिन्दूर के सफलता के बाद सेना के सम्मान में भारतीय जनता में भारी प्रसन्नता है इस मौके पर सेना ने जो पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनो को रौंद कर उसके सेना आई एस आई के जवानों को सबक सिखाया है उसे लैकर जनमानस में खुशी का माहौल है। देश की जांबाज सेना की जज्बा के सम्मान व वीर शहीदों की सहादत में जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बेल्थरा रोड विधानसभा के नगरा मण्डल में सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू के नेतृत्व में शुक्रवार को नगरा डाक बंगला से तिरंगा जुलूस यात्रा निकालकर बाजार के रसड़ा मार्ग, भीमपुरा मार्ग, बेल्थरा मार्ग, से सिकन्दर पुर मार्ग काली स्थान से वापस दुर्गा चौक पर समापन हुआ। जुलूस में डीजे की देशभक्ति गीत पर विभिन्न धारों के साथ लोगों ने सेना के सम्मान तिरंगा लहराया। शहीदों के अमरत्व की कामना भी किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनन्जय कन्नौजिया, छट्ठू राम, राव, पंचम गुप्ता, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, पृथ्वी पाल सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, अशोक गुप्ता, धर्मराज सिंह विक्की, गौरव सिंह, प्रमोद गुप्ता, अदा रहे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहीं।
आईसीटी लैब का किया निरीक्षण
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)! मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने गुरुवार को अचानक कंपोजिट विद्यालय इन्दासों पर पहुंच गए. उन्होंने वहां पर आस्ट्रो लैब व आईसीटी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान सीडीओ ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह को कुछ सुझाव दिये. कहा कि रोस्टर बनाकर सप्ताह में एक दिन अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी यहां बुलाकर प्रशिक्षित किया जाए. यहां के छात्र इस तरह प्रशिक्षित हो जाए कि अन्य स्कूलों के छात्रों को प्रशिक्षित कर सके. आस्ट्रोलॉजी में बच्चे भू गोल व विज्ञान से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे. प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने सीडीओ के समक्ष कमरों की कमी व परिसर में टाईलीकरण न होने का मुद्दा उठाया. इस पर सीडीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया.
सीएम ने दिया है कार्रवाई का निर्देश
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया) ! भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की ओर से चलाएं जा रहे किसान बचाओ चीनी मिल बचाओ अभियान का असर दिखने लगा है. जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. अभियान के संयोजक पूर्व विधायक सिंह ने प्रभारी मंत्री आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को बंद पड़ी रसड़ा की चीनी मिल को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौपा था. प्रभारी मंत्री ने पूर्व विधायक की मांग पत्र को संलग्न कर मुख्यमंत्री से कारवाई का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद वीडियो में हर्ष की लहर है.
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा में मासिक बैठक सम्पन्न
ओमप्रकाश वर्मा नगरा बलिया। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा में मासिक बैठक गुरुवार को देर शाम छितौनी स्थित डॉक्टर जी सी शर्मा के आवास पर जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह की उपस्थिति रहे बैठक में संगठन को गतिशील बनाने पर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान चला कर 2025 - 26 सत्र के लिए सदस्यता शुल्क व परिचय पत्र बनाने जाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ में नये सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप पीयूष प्रताप सिंह श्याम कृष्ण गोयल ओम प्रकाश वर्मा हरिंदर वर्मा कृष्णा शर्मा, शैलेंश सिंह गोपाल जी गुप्ता मतलूब अहमद संजय शर्मा शिवानंद बागले, शकील अहमद सीताराम शर्मा , विकास वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम कृष्ण गोयल ने किया।
लोककला, साहित्य और संस्कृति के संगम में निखरी प्रतिभाएं: लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए संजय यादव
संजीव सिंह बलिया!लोककला, साहित्य और संस्कृति के संगम में निखरी प्रतिभाएं: लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए बलिया के शिक्षक संजय यादव आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक संगम का साक्षी बना, जहां कलार्पण भारत एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय काव्य, साहित्य, लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 268 प्रतिभागियों ने अपनी कला, साहित्यिक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपरा की गहराई और समृद्धता को मंच पर सजीव कर दिया। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की लोककलाएं हमारी आत्मा हैं, और इन्हें जीवित रखना केवल कलाकारों का नहीं, हम सबका दायित्व है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रथम स्थान डॉ. राजेश शर्मा, द्वितीय स्थान दो गुरु प्यारी और तृतीय स्थान डॉ संजय यादव को प्रदान किया गया। उन्हें उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी एवं संगीत नाटक अकादमी की ओर से नामित पद्मश्री सम्मानित दो महान विभूतियों ने निभाई, जिससे प्रतियोगिता को उच्च स्तर की पारदर्शिता और गरिमा प्राप्त हुई।राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश भर से आए कलाकारों द्वारा संस्कृत, अवधी, ब्रज और भोजपुरी लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों को संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धा निगम, केंद्रीय अध्यक्ष कलार्पण समिति भारत तथा डॉ. शिव प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कलार्पण ने की।कार्यक्रम का आयोजन कलार्पण प्रदेश समिति उत्तर प्रदेश एवं डॉ. राजेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के नेतृत्व में किया गया, जो शिक्षा, कला और संस्कृति के समन्वय से समाज को जागरूक और प्रेरित करने का एक अभिनव प्रयास बना। यह आयोजन न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि यह भी सिखा गया कि जब साहित्य, कला और संस्कृति मिलते हैं, तो राष्ट्र निर्माण की नींव और भी मजबूत होती है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सतना सिंह, आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर,डॉ. राकेश कुशवाहा, डॉ. शिखा, डॉ. प्रीति सोनकर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कलार्पण संस्था से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश सिंह, केंद्रीय महामंत्री श्री धनंजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव तान्या श्रीवास्तव, प्रदेश आईटी संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद दुबे और महामंत्री नरेंद्र सक्सेना की उपस्थिति ने आयोजन को और भी सशक्त बनाया।
हनुमानगंज के समर कैंप में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कैरम में किया मुकाबला
संजीव सिंह बलिया!बसंतपुर: हनुमानगंज के समर कैंप में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, जिलाध्यक्ष ने कैरम में किया मुकाबला" बसंतपुर, बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ बसंतपुर कम्पोजिट विद्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष  संजय कुमार मिश्र ने बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर न सिर्फ उनका उत्साहवर्धन किया, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर भी बल दिया। समर कैंप की शुरुआत कैरम प्रतियोगिता से हुई, जिसमें श्री मिश्र ने छात्रा अंशिका के साथ खेलकर 1-1 की बराबरी की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का जरूरी हिस्सा है, ये बच्चों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।" खण्ड शिक्षा अधिकारी  माधवेंद्र कुमार पाण्डेय ने विद्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण कराया और जिलाध्यक्ष को बैडमिंटन, चेस तथा अन्य खेलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास में बच्चों के लिए तैयार किए गए वीडियो कॉन्टेंट की प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसे देखकर जिलाध्यक्ष ने विद्यालय की आधुनिक शैक्षिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, "नई शिक्षा प्रणाली का प्रयास है कि बच्चों को सरल, सहज और रोचक तरीके से पाठ्यक्रम सिखाया जाए, जिससे उनका बौद्धिक विकास तेजी से हो सके।" इस अवसर पर खेल अनुदेशक शेतनाथ सिंह, शिक्षा मित्र प्रियंका सिंह, अनुदेशक अरविन्द सिंह और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम देवी के साथ-साथ बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक भूपेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, निवेदिता सिंह, रविकिरण यादव, कृष्णकांत यादव परशुराम गोंड, रवि पाण्डेय,  शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्रीअमृत सिंह, कार्यालय सहायक सौरभ मिश्र, राहुल सिंह, शंकर खरवार, अरविन्द पाठक, प्रधान प्रतिनिधि धन्यजय सिंह, राजा सिंह, अभिभावक संदीप सिंह, बुचन सिंह, आदि रहें कार्यक्रम सम्बोधन अम्बरीश पाण्डेय व अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह ने किया। सहायक अध्यापक, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश पाण्डेय ने किया और अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह ने की। समर कैंप की इस पहल ने न सिर्फ बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में सीखने और खेलने का अवसर दिया है, बल्कि विद्यालय और समाज के बीच सकारात्मक समन्वय का भी संदेश दिया है। यह समर कैंप हनुमानगंज के 37 कम्पोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की प्रतिभा निखारने का अद्भुत प्रयास है, जो निश्चित ही आने वाले समय में नवाचार और उत्कृष्टता की मिसाल बनेगा।
नगरा थाने में लावारिस पड़ी वाहनों की नीलामी 29 मई को
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय थाना की चालानी पड़ी पुरानी गाड़ियों आपरेशन क्लिन के तहत वाहन स्वामियों को उचित कागजात पर सिपुर्दगी व निलामी की तिथि 29 मई को 10 बजे किया जाएगा। सम्बन्धितों को जन सूचना करते हुए थानाध्यक्ष कौशल पाठक ने अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगरा थाना में लावारिस पड़ी 22 वाहनों की सुची की कापी सूचना पट्ट पर चस्पा किया गया है। वाहन स्वामी सूची में वर्णित वाहनों को एक सप्ताह के अन्दर मिलानकर अपने वाहन के मूल दस्तावेज आधार कार्ड आदि लेकर वाहन को नियमानुसार छोड़वा सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में शासन के मन्शानुरुप एवं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में आपरेशन क्लिन के तहत थाना परिसर में जीर्ण-शीर्ण हो रही 22 वाहनों की निलामी उपरोक्त तिथि को थाना परिसर में करायी जाएगी। अगर इससे वाहन स्वामियों बंचित होने की स्थिति में जिम्मेदारी स्वयं की होगी।
बलिया:समर कैंप का शुभारंभ: उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग
संजीव सिंह बलिया!शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा  मेंआज शासन के निर्देशानुसार समर कैंप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम एवं विशिष्ट अतिथि   खंड शिक्षा अधिकारी  रामप्रताप सिंह व सभासद  कृष्ण कुमार कुशवाहा ने रिबन काटकर समर कैंप का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समर कैंप के अंतर्गत होने वाली विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत भी इसी दिन की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम ने समर कैंप की 10 जून तक की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए कला, शारीरिक व्यायाम, संगीत, विज्ञान मॉडल, पुस्तक वाचन, कहानी लेखन आदि अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
कार्यक्रम में पूर्व एआरपी दयाशंकर राम,रामकृष्ण मौर्य,बच्चालाल' वीरेंद्र यादव,कुसुम मौर्य,मीना सिंह,सुनील कुमार,श्रीनिवास,सरोज कुमार,शिवकुमार व विद्यालय की समस्त रसोइयां, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया और अंत में प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम,व बच्चालाल,सुनील कुमार  ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिक्षा क्रांति की ओर यूपी: मार्च 2026 तक होंगे 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति, हर चरण में 65 हजार पद”
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर! लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी भर्ती का रोडमैप तैयार किया है। केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मार्च 2026 तक प्रदेश में कुल 1,93,862 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया नवंबर से होगी शुरू शासन के सूत्रों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया नवंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें हर चरण में लगभग 65,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शासन का उद्देश्य यह है कि अगले शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर किया जा सके। रिक्त पदों की स्थिति: प्राथमिक शिक्षक: 1,81,276 पद माध्यमिक शिक्षक: 3,872 पद वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक: 8,714 पद कुल रिक्त पद: 1,93,862 2018 के बाद सबसे बड़ी भर्ती यह भर्ती वर्ष 2018 के बाद सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया होगी। वर्ष 2018 में भी दो चरणों में 1.37 लाख शिक्षकों की ऑनलाइन भर्ती की गई थी। लेकिन उस समय विभिन्न विवादों और कानूनी अड़चनों के कारण लगभग 69,000 नियुक्तियां कोर्ट में अटक गई थीं। माध्यमिक शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले की तैयारी इस बीच माध्यमिक शिक्षकों के तबादले को लेकर भी बड़ा कदम उठाया गया है। 15 जून तक शिक्षकों को ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन देना होगा। यह पहल भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। विशेष योजना शासन की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो वर्षों में विद्यालयों में अनिवार्य शिक्षक उपस्थिति, डिजिटल शिक्षण, और मूल्यांकन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने की भी कार्ययोजना तैयार की गई है।