कन्नौज में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
यूपी। के कन्नौज जिले में मक्का के खेत में एक महिला का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ एसपी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल शुरू करते हुए पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया एसपी ने हत्या की बात कहते हुए हत्या के कारणों की जांच करने की बात कही है।
आपको बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज की रहने वाली 40 वर्षीय महिला सुशीला पत्नी स्वर्गीय रामसरन का शव गांव के ही रहने वाले रामविला के मक्का के खेत में मिला पड़ा। इस बात की सूचना रामविलास ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। मौके पर फोंरेंसिक टीम व डाॅग स्कार्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जिसके बाद महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए। जिससे पुलिस ने हत्या की बात कहते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका अपने घर बच्चों को छोड़कर खेत पर गई थी पानी लगाने
मृतक महिला के तीन बच्चे है, पति पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका अपने बच्चों को घर छोड़कर खेत में खाद्य डालने व पानी लगाने अकेली ही गई थी। महिला को अकेला पाकर अज्ञात लोगों ने उसके साथ गलत काम करके उसको मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पुत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅं ने कहा था कि मै खाद्य फैलाने और पानी लगाने जा रही हॅूं और तुम घर पर रहना और भाई बहन का ध्यान रखना। मृतका की पुत्री ने अमरपाल और ट्यूबवेल वाले दो लोगों के नाम इस मामले से जोड़े है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।
एसपी ने दी यह जानकारी
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि तहसीपुर ठठिया थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के मक्का के खेत एक 40 वर्षीय महिला की डेडबाॅडी पड़ी है। इस सूचना पर तत्काल गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो मक्के के खेत में एक 40 वर्षीय महिला की डेड मिली है जिसमें शरीर पर और चेहरे पर चोटों के निशान है, फोरेंसिक यूनिट को बुलाया गया है, मौके पर मौजूद है, डाॅग स्कार्ट मौके पर मौजूद है। इसके सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो यह 40 वर्षीय महिला तहसीपुर ठठिया गांव की रहने वाली है और इनके पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी और यह कल शाम को 6 बजे मक्का के खेत में खाद्य डालने और पानी लगाने के लिए आई थी उसके बाद यह घर नही पहुंची और आज इनकी डेडबाॅडी उसी मक्का के खेत में मिली है। जिनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है, तहरीर अभी प्राप्त नही है। घर वालों से सम्पर्क कर तहरीर प्राप्त कराई जा रही है और हत्या के कारणों के सम्बन्ध में गहराई से छानबीन कराई जा रही है।
May 05 2025, 17:59