आजमगढ़:-अवैध ढंग से बिक रही थी देशी शराब, दो दुकान सीज ठीकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,दो लोग गिरफ्तार

वी कुमार यदुवंशीआजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी बाजार में संचालित कंपोजिट मदिरा की दुकान में देशी शराब की बिक्री की शिकायत पर पहुँची आबकारी टीम और फूलपुर पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया है। इस दौरान दो विक्रेताओं को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आबकारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि अंबारी में मदिरा की कंपोजिट शॉप का 1 अप्रैल से संचालन चल रहा है। शिकायत मिली थी कि कंपोजिट दुकान में देशी शराब की अवैध ढंग से बिक्री की जा रही है। शुक्रवार की रात में कोतवाली प्रभारी फूलपुर के साथ दुकान की जांच की गयी। जांच में पाया गया कि कंपोजिट शॉप में अवैध ढंग से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। कंपोजिट शॉप से 13 पाउच देशी शराब की बरामदगी हुई है। मौके से दो विक्रेताओं जटाधारी और हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही ठीकेदार प्रेमप्रकाश यादव और दोनों विक्रेताओं के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आजमगढ़:-बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार,प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और शिक्षकों ने निकाली जागरुकता रैली
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गयी। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नारे लगाए जा रहे थे। नए सत्र की शुरुआत होते ही परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालने का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और शिक्षकों द्वारा प्रधानाध्यापक अशोक यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। रैली स्कूल से निकलकर पूरे गांव में घुमायी गयी। इस दौरान शिक्षको द्वारा अपने बच्चों को स्कूल भेजने का अभिभावकों ने आग्रह किया गया। अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया। बच्चे रैली में दीप से दीप जलायेगे साक्षर देश बनायेनंगे, हम बच्चों ने ठाना है साक्षर देश बनाना है, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो, अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप सहित अनेक नारे लगाए जा रहे थे। इस रैली में बच्चों के साथ चार्ली यादव, आयूषी सिंह, संगीता यादव आदि चल रहे थे।
आजमगढ़:-सांत्वना देने पहुंचे एमएलसी और लालगंज भाजपा के जिला मंत्री सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। पत्रकार सिद्धेश्वर पांडेय के पिता जी के निधन की सुचना पर शुक्रवार को एमएलसी रामसूरत राजभर और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव उनके आवास अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित त्रिलोकी नाथ पांडेय एक कुशल वक्ता के साथ ही साथ आदर्श शिक्षक भी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए निडरता से कार्य किया।उनका निधन हमारे साथ ही साथ समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रेरक के साथ ही साथ समाजवाद का पुरोधा बताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन शान से जिया और शान से ही उनकी मौत भी हुई।
 इस मौके पर फूलपुर ब्लॉक अटेवा अध्यक्ष महेंद्र यादव,पूर्व  मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, भाजपा नेता संतोष सिंह,चंद्रजीत तिवारी,सुरेश पांडेय,सूरज अग्रहरि भाजपा पवई मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती आदि रहे।
 

आजमगढ़:- पत्रकार के घर सांत्वना देने पहुंचे एमएलसी और लालगंज भाजपा के जिला मंत्री सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। पत्रकार सिद्धेश्वर पांडेय के पिता जी के निधन की सुचना पर शुक्रवार को एमएलसी रामसूरत राजभर और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव उनके आवास अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित त्रिलोकी नाथ पांडेय एक कुशल वक्ता के साथ ही साथ आदर्श शिक्षक भी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए निडरता से कार्य किया।उनका निधन हमारे साथ ही साथ समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रेरक के साथ ही साथ समाजवाद का पुरोधा बताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन शान से जिया और शान से ही उनकी मौत भी हुई।
 इस मौके पर फूलपुर ब्लॉक अटेवा अध्यक्ष महेंद्र यादव,पूर्व  मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, भाजपा नेता संतोष सिंह,चंद्रजीत तिवारी,सुरेश पांडेय,सूरज अग्रहरि भाजपा पवई मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती आदि रहे।
 

आजमगढ़:-पत्रकार के घर सांत्वना देने पहुंचे एमएलसी और लालगंज भाजपा के जिला मंत्री सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़।  पत्रकार सिद्धेश्वर पांडेय के पिता जी के निधन की सुचना पर शुक्रवार को एमएलसी रामसूरत राजभर और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव उनके आवास अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित त्रिलोकी नाथ पांडेय एक कुशल वक्ता के साथ ही साथ आदर्श शिक्षक भी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए निडरता से कार्य किया।उनका निधन हमारे साथ ही साथ समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रेरक के साथ ही साथ समाजवाद का पुरोधा बताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन शान से जिया और शान से ही उनकी मौत भी हुई।
 इस मौके पर फूलपुर ब्लॉक अटेवा अध्यक्ष महेंद्र यादव,पूर्व  मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, भाजपा नेता संतोष सिंह,चंद्रजीत तिवारी,सुरेश पांडेय,सूरज अग्रहरि भाजपा पवई मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती आदि रहे।
 

आजमगढ़:-अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच सगे भाइयों की मंडई जलकर राख,भैस बचाने के चक्कर मे महिला भी झुलसी

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल दबदबा गांव में आग लगने से पांच सगे भाइयों की मड़ई जलकर राख हो गईं। भैस बचाने के चक्कर में मीरा गौड़ झुलस गई है। गुरुवार की रात लगभग 7:30 बजे दबदबा गांव में आग लग गयी। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन देखते ही देखते 5 सगे भाइयों की मंडई उनकी आंखों के सामने जलकर राख हो गयी। सूचना के बाद भी अग्निशमन टीम समय से मौके पर नहीं पहुँची। इस दौरान हरिनाथ, जेठू, लहुरी, सुरेंद्र एवं अरविंद पुत्रगण सदरी की 5 मंडई जलकर राख हो गईं। जिसके चलते मंडई में रखा हुआ राशन और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं भैस को छोड़ने के चक्कर में मीरा गौड़ पत्नी अरविंद झुलस गई हैं। आग लगने से मंडई में खड़ी सुरेंद्र की बाइक भी जल गई है। आग बुझने के बाद मौके पर अग्निशमन टीम पहुँची। मौके पर पवई थाने की पुलिस और हल्का लेखपाल भी पहुँचे।
आजमगढ़:-सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम,सनोज यादव मुंबई में करते थे व्यवसाय

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास अंबारी फूलपुर रोड पर बाइक से न रहे युवक की नीलगाय की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनोज यादव 36 पुत्र हंसराज यादव निवासी इब्राहिमपुर की शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सनोज सुबह लगभग 7 बजे बाइक से खेत जा रहे थे। जैसे ही वह मुस्तफाबाद गांव के पास अंबारी फूलपुर रोड पर पहुँचे थे, अचानक रोड के किनारे की झाड़ियों से नीलगाय का झुंड सड़क पर आ गया। जिससे बाइक और नीलगाय से टकरा गई। जिसके चलते सनोज की मौत हो गयी। सनोज मुंबई में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। जौनपुर जनपद के शाहगंज में मकान बनवा रहे थे।उसी के सिलसिले में लगभग एक महीना पहले मुंबई से अपने पिता के साथ आये थे। सनोज के पास अंश 15 और अभिषेक 13 दो पुत्र हैं। सनोज के पास एक छोटा भाई संदीप है। दुखद घटना से माता सुदामा और पत्नी प्रियंका सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
आजमगढ़:-सिद्ध पीठ काली चौरा पर पौधरोपण,मुख्य अतिथि रहे सुजीत जायसवाल

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत वार्ड नम्बर 3 गांधीनगर में शुक्रवार को शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल 11 पौधे लगाए गए। जिसमे पीपल,आम,नीम, अनार और अमरूद के पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु, जगरन्नाथ प्रसाद क्षेत्रीय वन अधिकारी, ज्ञान प्रकाश वर्मा उप क्षेत्रिय वन अधिकारी, पवन कुमार गुप्ता वन रक्षक, मंदिर पुजारी शिव शंकर मिश्रा, दीपक राजभर, बिट्टू गौतम, रमेश राजभर, सतिराम यादव दैनिक माली आदि रेंज अहिरौला समस्त वन विभाग स्टॉप आदि लोग रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पवई की बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी पवई की मनमानी का उठा मुद्दा,बीईओ के खिलाफ आक्रोश
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पवई की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरिप्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय मिल्कीपुर के प्रांगण में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पवई हरिप्रसाद सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग लंबे समय से शिक्षक संघ कर रहा है लेकिन विभाग इस मांग पर कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी पवई द्वारा की जा रही मनमानी और शिक्षकों पर बेवजह दबाव बनाने पर रोष व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पवई में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। शिक्षकों के वेतन लॉक न होने पर धन वसूली, चयन वेतनमान लगाने के लिए धन की माँग करने,बिना निरीक्षण के अनुपस्थित करने और गत वित्तीय वर्ष में क्रय किए गए वर्तन के सत्यापन हेतु स्टॉक पंजिका हस्ताक्षरित करने के लिए धन की मांग आदि समस्याओं पर विचार किया गया और सामूहिक तौर पर निर्णय लिया गया कि शिक्षक समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी पवई को ज्ञापन दिया जाएगा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। यदि फिर भी खंड शिक्षा अधिकारी पवई द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में राजेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष, पवन मौर्य मंत्री, राधे मोहन, अवनीश यादव, बृजेश यादव, उमाशंकर ओबैदुल्लाह,सत्य प्रकाश, उमेश सिंह, दिनेश सिंह, बृजनाथ यादव, सर्वेश सिंह, आयुष यादव,उमेश, अखिलेश यादव, रामबदन सिंह, अतुल सिंह, पवन सिंह, शिवेंद्र,राम विनय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
आजमगढ़:-भठ्ठा मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, भठ्ठा मालिक ने दी कोतवाली में तहरीर
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में भठ्ठा मजदूर की मौत हो गयी। मजदूर झारखण्ड का निवासी था। भठ्ठा मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी भठ्ठा मालिक बाबूराम यादव पुत्र छबई यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार उनका मनरा गांव में ईंट भठ्ठा है। भठ्ठे पर वीरेंद्र लोहरा पुत्र हादिल निवासी सदान हकमा थाना चैनपुर जनपद गुमला झारखण्ड कोयला देने का काम करता था। गुरुवार की शाम वीरेंद्र भठ्ठा मालिक से पैसा लेकर फूलपुर गया था। वापस आते समय रात में लगभग साढ़े 9 बजे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। आप पास के लोगों द्वारा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजवाया गया। डॉक्टरों द्वारा वीरेंद्र लोहरा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।