बिहार बजट सत्र : विधान परिषद में सीएम नीतीश और राबड़ी देवी की हुई भिड़ंत, राबड़ी देवी गुस्से में मुख्यमंत्री के लिए बोली गई गजबे बात
डेस्क : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही वैसे तो विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुई है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट के सदस्यों ने सदन के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरा। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। वहीं विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार और नेता विरोधी दल राबड़ी देवी की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद राबड़ी देवी सीएम को भंगेड़ी तक बता डाला।
![]()
विधान परिषद आज में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई है। राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ तो इसपर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ है। सीएम ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब इनके पति हट गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। इनके राज में कोई भी व्यक्ति पाँचवीं कक्षा से अधिक नहीं पढ़ सकता था। इसके बाद दोनों के बीच सदन में तीखी बहस हुई। इस भिड़ंत के बाद मामला इतना बढ़ गया कि राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को लेकर यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं और भांग पीकर विधानसभा आते हैं।
![]()
वहीं सदन के बाहर आकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को जो नहीं कहना था वह भी कह गईं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भंगेड़ी है, भांग पीकर विधानसभा में आते हैं और महिलाओं के बारे में अंट-शंट बोलता है। सदन में मेरे साथ साथ पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा नहीं पहनता था। इन लोगों की बेटी-बहन 2005 से पहले कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही रहती थी।
राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकी और आगे हमला करते हुए केंद्र और राज्य की सरकार से पूछा कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था कि नहीं पहनता था। हमने तो कहा है कि फाइल उठाकर देख लें, कि हमलोग क्या क्या काम किए हैं। बिहार की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि हम लोगों ने क्या क्या काम किया है। हर जाति और धर्म के लोगों के लिए हमलोगों ने काम किया है। ये लोग तो बाद में पैदा हुए, इतने दिन तक कहां थे।
उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग बाजार नहीं जाता था तो कैसे सारा काम होता था। ये जब न तब सदन में महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। यह लेकर दो बार इस तरह से मुख्यमंत्री ने कहा है। क्या इस तरह का कोई मुख्यमंत्री होता है। सीएम के पीछे पांच छ लोग लगा हुआ है वही लोग सीखाता है। वह भाजपा की गोद में हैं और बीजेपी के लोग ही उनका कान भरता है। नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोग ही बेईज्जत कराने का काम करता है।
Mar 12 2025, 16:20