बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना के पूजा पंडालों में मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद,तेजस्वी यादव पर साधा निशाना*
*
पटना बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज राजधानी के पूजा पंडालो में मां का दर्शन किया इस दौरान सांसद रवि शंकर प्रसाद कंकड़बाग के सर्वजनीन दुर्गा पूजा समिति भी पहुंचे वहां मां का आशीर्वाद लिया वहीं सांसद ने कहा कि अपने क्षेत्र में वह भ्रमण कर रहे हैं और कई पूजा पंडालो में जाकर मां का आशीर्वाद लिया है वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं जिसको लेकर भाजपा के नेताओं के द्वारा लगातार निशाना साधा जा रहा है बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र है यात्रा निकालने का सबको अधिकार है लेकिन जनता किसके साथ है हरियाणा के चुनाव में बता दिया है वही अखिलेश यादव के द्वारा यह कहने के उन्हें जेपी पर माल्यार्पण नहीं करने दिया गया इस पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव रोना बंद करें जिस तरह से केजरीवाल रोते रहते हैं उसे तरह से अखिलेश यादव भी सिर्फ रोते रहते है। मनीष पटना
राजद प्रदेश कार्यालय मे मनाई गई लोकनायक जेपी की जयंती, नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*
*

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर जाफरी हसन की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर जेपी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ तनवीर हसन ने कहा कि जेपी युवाओं के प्रेरणा-श्रोत थे। जेपी आन्दोलन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के एक आह्वान पर लाखों नौजवान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आन्दोलन में शामिल हो गए थे और तत्कालीन सरकार को झुकने को मजबूर होना पड़ा था। वे ताउम्र लोकतंत्र , साम्प्रदायिक सद्भाव और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। डॉ तनवीर हसन ने कहा कि आज उस समय से भी बदतर स्थिति पैदा कर दी गई है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है। सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर परेशान किया जा रहा है। झूठे मुकदमों में फंसा कर संवैधानिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्रियों को भी जेल में बंद कर दिया जा रहा है। सारे संवैधानिक संस्थाओं को कुंद कर दिया गया है और खुले तौर पर उसका दुरुपयोग हो रहा है।‌ देश में विभाजनकारी शक्तियों को सत्ता का संरक्षण और प्रोत्साहन मिल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज सारी सिमाओं को तोड़ चुकी है। आज की स्थिति में जेपी के आदर्शो के अनुरूप लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद की रक्षा के लिए देश के नौजवानों को एकबार फिर आगे आने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर आलम, पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद राम, निर्भय अम्बेडकर, ई. अशोक यादव, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरुण,देव किशुन ठाकुर, कुमार राहुल सिंह एवं दिलीप कुमार दिवाकर , चंदेश्वर प्रसाद सिंह शामिल हैं। पटना से मनीष प्रसाद
शारदीय नवरात्रि 2024: लोगों ने अपने घरों में माता की पूजा और कन्या पूजन किया, पूर्णाहुति के साथ समापन*
पटना
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा के रूप में आज माता के नवमी रूप सिद्ध रात्रि की पूजा अर्चना लोगों ने अपने घरों में की पूजा के बाद आज लोगों ने पूर्णाहुति हवन भी किया हवन के बाद आज कन्याओं को भोजन कराया जाता है लोगों ने अपने घरों में कन्याओं का पूजन किया और फिर कन्याओं को भोजन भी कराया श्रद्धालुओं ने बताया कि 9 दिनों की पूजा के बाद आज कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति किया गया है और जिस तरह से 9 दिनों तक मां की पूजा हम लोग करते हैं सालों भर अगर इसी तरह से मां की पूजा करें तो फिर मां की सेवा पूरी तरह से हो पाएगी मनीष पटना
तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा पर भाजपा का पलटवार,कहा राजद के युवराज पिकनिक यात्रा पर निकले हैं*
*

पटना तेजस्वी यादव एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं उनके यात्रा पर निकलने पर भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राजद के युवराज पहले भी बिहार में पिकनिक यात्रा पर निकले थे और जब थक गए थे तो दुबई चल गए थे आराम फरमाने वहां से फिर से आराम करने के बाद वह वापस आए हैं और बिहार का बाढ़ भी समाप्त हो चुका है बिहार के जनता खास कर राघोपुर के जनता इनको खोज रही था अरविंद सिंह ने कहा कि वह आराम करके पुनः बिहार आए हैं और बिहार में पिकनिक यात्रा पर निकल रहे हैं और बिहार को ठगने का काम करने जा रहे हैं यात्रा में वह जनता को हसीन सपने दिखाने जा रहे हैं और जब वह पिकनिक मना कर फिर वापस आएंगे तो कहीं ना कहीं विदेश का प्रोग्राम बना लेंगे उन्होंने कहा कि यही हमारे प्रतिपक्ष के नेता हैं जो पिकनिक के रूप में जनता को अपनाते हैं और मनोरंजन करके वापस चले आते हैं
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा ने महाअष्टमी के दिन पटना के पूजा पंडाल पर जाकर की पूजा अर्चना*
*
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज महाअष्टमी के दिन पटना के विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की और उसके बाद पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। ऋतुराज सिन्हा ने आज मुख्यत पटना सिटी , इंद्रपुरी, पुनईचक, मीठापुर, कुम्हरार, अशोक नगर, कदमकुआ, हनुमान नगर, भूतनाथ रोड, अनीसाबाद, अम्बेडकर चौक, कुर्जी इत्यादि जगहों पर पूजा पंडाल में जाकर बिहारवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना मां भगवती से की। इस अवसर पर सम्बन्धित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्षों के अलावा आनंद प्रसाद, संजय राय, चंद्रवंशी ,अभिषेक बिन्नी उनके साथ रहे। इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुनरी से उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति की खूबसूरती का बेहतरीन झलक दुर्गा पूजा में हमलोगो को देखने को मिलता है । जहां जात पात , गरीबी अमीरी इन सभी लकीरों को मिटाकर सभी लोग एकजुता के साथ मां देवी की आराधना करते है। पटना से मनीष प्रसाद
राजधानी पटना मे दुर्गापूजा की धूम, एक से बढ़कर एक बने है पूजा पंडाल*
*
पटना : राजधानी पटना में धूमधाम से शारदीय नवरात्र में माता की पूजा अर्चना की जा रही है। राजधानी मैं कई जगह पूजा पंडाल बने हैं। एक से एक बेहतरीन पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है और उस पंडाल में मां की मूर्ति की विधिवत पूजा की जा रही है। स्ट्रीट बज न्यूज़ आपको राजधानी के सबसे बेहतर पंडाल और मूर्ति की एक झलक दिखा रहा है। राजधानी में एक से एक विशाल पंडाल बनाए गए हैं और कई जगह माता की विशालकाय मूर्तियों का भी निर्माण किया गया है। राजधानी के आशियाना नगर में बरसों से मां की पूजा की जा रही है और इस बार भी माता की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। कंकड़बाग में भी वर्षों से मां की पूजा की जा रही है। जहां मां की विशेष मूर्ति बनाई गई है। राजधानी के जे डी वूमेनस कॉलेज में गुफा में मां की विशाल मूर्ति का निर्माण किया गया है ।वही राजा बाजार पिलर नंबर 53 में भी विशालकाय पंडाल के निर्माण के साथी साथ बुद्ध की विशाल मूर्ति पंडाल के ऊपर बनाई गई है। मीठापुर में खाटू के श्याम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है और मां की विशालकाय मूर्ति बनाई गई है। यही नहीं खाजपुरा शिव मंदिर में भी बृहत स्तर पर पंडाल बनाए गए हैं। राजाबाजार में पूरे सड़क को बेहतरीन रूप से सजाया गया है। भूतनाथ रोड में भी मां की बेहतरीन मूर्ति और बेहतरीन पंडाल बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालु भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं। मां के दर्शन के लिए जगदेव पथ में भी मां की विशालकाय मूर्ति और गुफा बनाया गया है। राजधानी के चूड़ी मार्केट में व्यवसाईयों के द्वारा वर्षों से पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां भी माता की विशेष मूर्ति बनाई गई है। राजधानी के हनुमान नगर में भी टोकरी से पंडाल बनाए गए है और मां की विशाल मूर्ति बनाई गई है। पटना से मनीष प्रसाद
दशहरा कमेटी ने पटना के गांधी मैदान में होने वाले रावण वध के पूरे कार्यक्रम का किया एलान, जानिए पूरा डिटेल

* पटना : दशहरा कमेटी के द्वारा इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। आज दशहरा कमेटी के द्वारा गांधी मैदान में प्रेस वार्ता की गई और रावण दहन के बारे में तमाम जानकारी दी गई। दशहरा कमेटी के संयोजक कमल नोपानी ने बताया कि 3 बजे नागा बाबा ठाकुरबारी से रामलीला की झांकी निकलेगी जो गांधी मैदान 4 बजे पहुंचेगी। वहीं 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 6 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही कमल नोपानी ने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई है। यही नहीं छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी कमल नोपानी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा होती है इसलिए जो अपने बच्चों के साथ आए बच्चों के पैकेट में मोबाइल नंबर और घर का पता अवश्य लिखकर रख दें। पटना से मनीष प्रसाद
*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बताया मानसिक रूप से बीमार, केन्द्रीय मंत्री मांझी ने किया यह पलटवार*


पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ये कहने की नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अगर चिकित्सक है तो इस पर मैं नहीं कह सकता हूं। चिकित्सा के दृष्टिकोण से बताते हैं तो हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है कौन ऐसा काम है जो नही कर रहे है। कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं। बाढ़ में देखा आप लोगों ने उन्होंने कितना काम किया और हर काम को वह कर रहे हैं। बहुत लोगों की जो जयंती होती है पुण्यतिथि होती है उस अवसर पर वह जा रहे हैं। यह सारा काम नीतीश कुमार कर रहे हैं। उनको कैसे लग रहा है कि वह स्वस्थ नही है। हमको लगता है कि तेजस्वी खुद अस्वस्थ हो गए हैं। झारखंड चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति है। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोगों ने बैठक की थी और 10 सीटों पर लड़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन हम nda में है। एनडीए में चर्चा चल रहा है चर्चा चलाएंगे और जो भी सीट मिलेंगे उस सीट पर हम लोग लड़ेंगे। लेकिन चुनाव हम लोग जरूर लड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को लड़ाकर और मुसलमानों को डराकर राजनीति करती है। इस पर मांझी ने कहा कि उनके मुख से जो भी बातें निकलती है वह मौलिक होती है। हिंदुस्तान के लिए भारत के लिए लाभदायक होती है। आज कह सकते हैं कांग्रेस की बात जब वो लोग करते हैं तो जम्मू कश्मीर में जब वह लोग प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस वाले लोग क्या नारा दे रहे थे। जम्मू कश्मीर पार्क अधिकृत कश्मीर के बारे में उन्होंने क्या-क्या नहीं बोला। ऐसी बातें बोलना और फिर विदेश में जाकर के हिंदुस्तान के बारे में कुछ कहना ये सब राष्ट्रभक्ति नहीं। ऐसे लोग अगर कुछ बोलते हैं उनकी बात पर हम लोग भरोसा नहीं करते हैं और उस चीज के लिए नरेंद्र मोदी अगर कुछ कहा है तो उन्होंने ठीक ही कहा है कि वह लोग डरा कर राजनीति करना चाहते हैं। हरियाणा का चुनाव आपने देखा कुछ नहीं चला उन लोगों का फिर सरकार भाजपा की बनी है। चिराग पासवान रामविलास पासवान के असली वारिस नही है पशुपति पारस है इस पर मांझी ने कहा ऐसा हमने कभी नहीं कहा। पटना से मनीष प्रसाद
डिप्टी सीएम के बंगले से गायब सामान पर सियासत जारी, बीजेपी ने अब लगाया यह पोस्टर
*
* पटना : बिहार में बंगले की सियासत ने अब पोस्टर वार का रूप ले लिया है। तेजस्वी ने बंगला खाली किया और बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगले से काफी सामान गायब है। यहां तक की नल की टोटी भी गायब है। इसको लेकर जहां बीजेपी के नेता लगातार तेजस्वी पर निशाना साध रहे थे तो तेजस्वी ने भी तमाम नेताओं पर मानहानि करने की धमकी दे डाली। इसके बाद आज बात आगे बढ़ी और पोस्टर बाजी शुरू हो गई है। राजधानी पटना के चौक चौराहों पर टोटी चोर को लेकर पोस्टर लगाया गया है। जिसमें तेजस्वी यादव को टोटी चोर दिखाया गया है। वही पोस्टर् में लालू यादव को चारा चोर भी बताया गया है। बंगले की सियासत अब कितनी आगे बढ़ेगी और कितने आयाम देखने के लिए मिलेंगे यह देखना लाजमी होगा। पटना से मनीष प्रसाद
बिहार के बाढ़ पीड़ितो के लिए रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से दिए गए 17 वैन राहत सामग्री को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
*

पटना : बिहार में दर्जनभर से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। तकरीबन 18 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार सरकार के द्वारा लगातार राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। वहीं अब रेड क्रॉस के द्वारा भी इनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया गया है। रेड क्रॉस की ओर से दी गई 17 वैन राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेंकर ने राजभवन से राहत वैन को रवाना किया। वहीं राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से राज्य में आपदा आई है बाढ़ पीड़ितों के लिए राज सरकार के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और रेड क्रॉस के द्वारा भी राहत सामग्री को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा जा रहा है। वही रतन टाटा के निधन पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार ने कहा वह तो स्वयं ही रतन थे। देश के लिए टाटा समूह ने जो किया है स्वतंत्रता के पहले से जो उन्होंने किया है ,जो उनके परिवार ने काम किया है वह बहुत ही आवश्यक था और इसके लिए पूरा देश उनका ऋणी है। कहा कि मुझे लगता है उनको भगवान हमेशा के लिए सद्गति प्रदान करें उन्होंने देश के लिए जो उद्योग क्षेत्र में जो काम किया है वह पूरी दुनिया जानती है ।केवल अपना देश नही पूरी दुनिया जानती है उनका स्थान बहुत ही ऊंचा है। इसके लिए मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पटना से मनीष प्रसाद