मौसम का मिजाज : बिहार के सभी जिलों में आज बारिश के आसार, इन 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
डेस्क : बीते मंगलवार को पटना में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन दोपहर में राजधानी के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इस कारण कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन उसके बाद फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा।
![]()
वहीं आज बुधवार को पटना सहित पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी सुपौल में अति भारी बारिश जबकि उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, शिवहर, छपरा, मुजफ्फरपुर और वैशाली के अलावा बक्सर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। दक्षिण बिहार कई स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में बुधवार को दो से चार डिग्री गिरावट आ सकती है।
पटना के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि, पिछले दो दिनों से सूरज के तल्ख तेवर से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन मंगलवार को सूरज के तल्ख तेवर में कमी आने के कारण लोगों को आंशिक तौर पर भीषण गर्मी से राहत मिली।









डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर का दौरा किया। जहां उन्होंने यहां के विभिन्न जगहों पर चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Jul 10 2024, 09:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.2k