मौसम का हाल : बिहार के इन सात जिलो में आज भारी बारिश का अलर्ट
डेस्क : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के सभी जिलों में बारिश लगातार हो रही है। जिसकी वजह से जहां प्रचंड गर्मी का मार झेल रहे बिहारवासियों को बड़ी राहत मिली है। बीते सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं आज मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम बिहार और दक्षिण-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज, जबकि उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिमी भागों के जिलों के एक-दो स्थानों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, अररिया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
बीते सोमवार को प्रदेश के 30 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, भभुआ, कटिहार, औरंगाबाद, सीवान जिले के कुछ स्थानों पर 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। 21 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि पटना के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा।
जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सोमवार को सूरज के तेवर तल्ख रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।













Jul 09 2024, 09:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.6k