दो चरणों का चुनाव देख भाजपाई भूल गए चार सौ पार का नारा : आनंद भदौरिया
सीके सिंह(रूपम)सीतापुर। जन सरोकारों से दूर हवा-हवाई राजनीति करने वाले भाजपाईयों को पहले हवा का रुख पता नहीं था। पहले और दूसरे चरण में जब उन्होंने जनता की भावना देखी तो उन्हें हकीकत का पता लग गया। चुनाव से पूर्व भाजपा ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया था, लेकिन पहले और दूसरे चरण का चुनाव देखकर भाजपा के लोग इस नारे को भूल गए।
![]()
यह बात धौरहरा लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने गुरुवार को धौरहरा संसदीय क्षेत्र की हरगांव विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबांधित करते हुए कही।
सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दोगुनी होगी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी फसल का सही दाम आज तक नहीं दिलवा पाई है। खाद, बीज, बिजली, डीजल, पेट्रोल सभी कुछ महंगा हो गया है।
![]()
भाजपा सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। लेकिन किसान के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आएगी तो एमएसपी कानून होने के साथ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगाी। इसके साथ ही राशन में आटा के साथ डाटा भी मुफ्त दिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाकर 450 रुपए किया जाएगा।
पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान परेशान है। उनकी आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं किया। खाद बीज के दाम बढ़ गए। क्षेत्र में जन समस्याओं का अम्बार लगा है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। इस बार जब केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी और धौरहरा से आनंद भदौरिया सांसद बनेगें, तो धौरहरा क्षेत्र विकास के मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाएगा।
इसलिए आप सब एकजुट होकर सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया के पक्ष में एकजुट होकर मतदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं। जन सभाओं को सपा के हरगांव विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष फुरकान खां, महिला सभा की अध्यक्ष प्रीति रावत आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लाल सिंह यादव, अम्ब्रेश मिश्रा, विजय वर्मा, कपिल मिश्रा, राजवीर सिंह, सौरभ सिंह, विनोद वर्मा, सोमाइल खां, ओमकार शुक्ला, लल्ला तिवारी, अजय पांडेय, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
May 02 2024, 19:42