अपने ससुराल से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य, खुद दी यह बड़ा संकेत
औरंगाबाद : लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य भले ही सामने से बिहार की राजनीति में शामिल नहीं है। लेकिन हर मुद्दे पर जिस तरह से वह अपनी प्रतिक्रिया देती है, उसके बाद उनके राजनीति में आने की संभावना की चर्चा जरुर होती है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है कि रोहिणी आचार्य काराकाट से राजद की उम्मीदवार बन सकती है। रोचक तथ्य यह है कि अब तक राजनीति में नहीं आने की बात करती रही रोहिणी आचार्य ने पहली बार खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि जनता चाहेगी तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि अभी काराकाट सीट से जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं और उन्हें फिर से टिकट देने की बात कही जा रही है।
![]()
बता दें कि काराकाट लोकसभा के दाउदनगर में रोहिणी आचार्य का ससुराल है, जहां गुरूवार को वह अपने ससुर स्वर्गीय राव रणविजय सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी सास और पति समरेश सिंह थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बात की तो पहले रोहिणी ने इससे इनकार किया, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की चाहेगी तो इस पर विचार कर सकती हैं।
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर पहले तो ना कहा, लेकिन जब यह कहा गया कि यदि आप काराकाट की सांसद रहेंगी तो इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इस पर कहा कि अभी तक तो वह अपने मां और पिताजी की सुन रही हैं। जनता कहेगी तो उनकी भी सुन सकती हैं। फिलहाल वे जमीन पर कोई ऐसा काम नहीं कर रही हैं तो टिकट कैसे मिलेगा। जनता के बीच रहेंगी तब न टिकट मिलेगा।
यहां उपस्थित अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि आपको कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। फील्ड बना हुआ है। आपको टिकट मांगने की जरूरत नहीं है। तब रोहिणी आचार्या ने कहा कि हवा-हवाई वाला कोई काम नहीं। तमाम बातचीत के क्रम में उन्होंने यह जरूर कहा कि जनता बोलेगी तो जरूर सुनेंगी।
21 साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी की शादी हिच्छन बिगहा निवासी मुंबई में आयकर अधिकारी रहे राव रणविजय सिंह के पुत्र समरेश सिंह के साथ 23 मई 2002 को हुई थी। तब यहां बारात आई थी। व्यापक चर्चा इस विवाह समारोह की थी। रोहिणी का विवाह तब सबसे महंगी शादी के साथ सत्ताधीश की पुत्री की शादी होने के कारण इलाके में सुर्खी बना था।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र









Dec 15 2023, 14:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
53.1k