Aurangabad

Dec 01 2023, 10:51

स्कार्पियो एवम बाइक में आमने सामने हुई टक्कर,बाइक सवार दो की मौत एक घायल, घायल की स्थिति गंभीर

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज शिवगंज पथ के अमीर विगहा गांव पास स्कार्पियो एवम बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई।जिसमें बाइक सवार मदनपुर थानांतर्गत बाजितपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गया।इसी गांव के बाइक पर सवार नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। एवम रितिक कुमार घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।घायल की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो नम्बर जे एच 06सी 5045 शिवगंज से रफीगंज की ओर आ रही थी।मदनपुर थाना के वार वाजितपुर गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवम रितिक कुमार तथा रामस्वरूप यादव के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपाची बाइक संख्या बी आर 26 एक्स 7146 से रफीगंज से अपने घर जा रहे थे।इसी बीच अमीर विगहा के पास आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

स्कार्पियो मे सवार लोग बारात जा रहे थे जो घटना होते ही अपने गाड़ी से निकलकर पीछे से आ रहे बारात के दूसरे गाड़ी में सवार होकर निकल गए।दुर्घटना ग्रस्त बाइक एवम स्कार्पियो घटनास्थल पर ही मौजूद है।

मृतक घायल का चचेरा भाई है।तथा नीतीश और रितिक सगा भाई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ हॉस्पिटल में जमा हो गई। 

मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गयी है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 01 2023, 10:48

औरंगाबाद सड़क हादसे में पत्रकार की मौत मामले में एसपी ने ओबरा पुलिस को दिया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई का आदेश


औरंगाबाद : पत्रकार बबलू कुमार के रक्तदान कर घर वापसी के दौरान ओबरा थाना के चपरी गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के के बाद मौत मामले में शव के पोस्टमार्टम पुलिस परिजनों से आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। 

वही औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम के आदेश पर ओबरा पुलिस अज्ञात वाहन को चिन्हित करने हेतु सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है। 

पुलिस का कहना है कि जिस वाहन से पत्रकार बबलू कुमार का एक्सीडेंट हुआ है उसको जल्द जब्त कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 21:34

औरंगाबाद : पत्रकार के निधन पर लोजपा प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने जताया शोक, कही यह बात

औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा निवाशी पत्रकार बब्लू पासवान के निधन पर लोजपा (रा )के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। सिंह ने कहा कि ओबरा के  पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यशील थे।

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास)के आईटी सेल के ओबरा के प्रखंड एवं दैनिक भास्कर में भी कार्य करते आ रहे थे।

उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रा )में अपूरणीय क्षति हुई है। वे बड़े ही सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। उन्होंने ईमानदारी एवं सत्यता के साथ पत्रकारिता की। वे कर्तव्यनिष्ठ और समय के पक्के थे। उनके निधन पर लोजपा नेता अनूप ठाकुर, लोजपा नेत्री नीतू सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रंजू वर्मा लोजपा नेता सुधीर शर्मा अजय पासवान बिपिन सिंह ने शोक संवेदना प्रकट की।

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:58

सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, मीडिया जगत में शोक की लहर

औरंगाबाद : जिले के ओबरा से एक अखबार के पत्रकार बबलू कुमार की गुरूवार को हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जाता है कि बबलू ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर में रक्तदान कर बाइक से अपने गांव विशुनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान चपरी के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बबलू को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकार की मौत हो गई। 

पत्रकार की मौत की खबर से औरंगाबाद के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी इस दुःखद हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध रह गये। वही पत्रकार गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:57

झारखंड से आए युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई मामला

औरंगाबाद - जिले के अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में झारखंड से आए युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी कराई है।

 

 

बताया जाता है कि छात्रा नानी के घर गई थी इसी क्रम में युवक से मिली थी और दोनो में संपर्क हो गया था। युवक मोबाइल से युवती से बात करने लगा था और दोनो में प्यार परवान चढ़ गया था। दोनो एक दूसरे के बिन जीने मरने को तैयार थे। युवक ने छात्रा से शादी करने को कह उसके साथ कई बार गंदा काम भी किया था।  

इस बारे में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपित युवक छात्रा से शादी करने का झांसा देकर गंदा काम किया है। छात्रा का नानी का घर युवक के घर है। युवक ने नानी के घर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। आरती कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा का 164 का बयान कोर्ट में कराया गया है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:55

देव प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

औरंगाबाद - आज दिनांक 30 नवंबर को जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा देव प्रखंड के ग्राम पंचायत- खरकनी के पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है तथा उससे उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, लेबर वेलफेयर फंड, पंचायत सरकार भवन इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति को मिले। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। हर जिले में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाना खोला गया है। दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। अपर समाहर्ता द्वारा भूमि दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, अभियान बसेरा, जमाबंदी का आधार सीडिंग, एलपीसी इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस दौरान एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम, अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:20

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, औरंगाबाद में भी सुबह से हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

औरंगाबाद : बिहार के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। औरंगाबाद में भी सुबह से हुई बूंदाबांदी से मौसम ने अचानक करवट लिया और ठंडक ने दस्तक दे दी और ठंड का असर दिखने लगा। वहीं किसानों को अचानक बारिश से धान की फसल बर्बाद होने चिंता सता रही। किसानों का कहना है कि यह बूंदाबांदी और बारिश खेती के लिए फायदेमंद नहीं है।

 

मौसम वैज्ञानिक अनूप कुमार ने बताया कि 3 दिसम्बर तक आसमान में बादल छाए रहेगै और 1, 2 एवं 3 दिसम्बर को 1.6, 5.1 एवं 0.5 एमएम बारीश होने की संभावना है ।मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का दिनाँक 1, 2, 3, 4 & 5 दिसम्बर 2023 को अधिकतम तापमान 26.5, 26, 29, 29.5, & 26.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17, 16.5, 17, 17.5 & 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

धान के फसल की कटाई के लिए अभी इन्तजार करने की सलाह दी जा रही है। मौसम खराब होने पर अपने एवम पशुओं को भी बाहर निकलने से परहेज करें।

मौसम साफ होने पर ही फसलो में किसी प्रकार के दवा का छिड़काव करें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 18:33

बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने किया ऐसा दावा, औरंगाबाद जिले के राजनीति में आ गया है भूचाल

औरंगाबाद - संघ परिवार से जुड़े रहे प्रवीण सिंह ने भाजपा में एंट्री के कुछ ही दिनों बाद लगातार दो चुनावों से जीती हुई पार्टी की औरंगाबाद लोकसभा की सीट पर टिकट की दावेदारी ठोंक कर यहां की राजनीति में भूचाल ला दिया है। श्री सिंह ने यहां प्रेसवार्ता में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष की गई लोकसभा टिकट की दावेदारी का रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो मेरा लोकसभा चुनाव जीतना तय है। 

औरंगाबाद में बहाएंगे विकास की गंगा

कहा कि शीर्ष नेतृत्व के समक्ष टिकट की दावेदारी पेश करने के बाद से वें वे क्षेत्र में लगातार घूम रहे हैं। लोगों से संपर्क कर रहे है। जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है और जनता ने साथ दिया तो औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

ईंजीनियर हूं, इस कारण मेरी रचनात्मक प्रवृति

उन्होने कहा कि वें पेशे से ईंजीनियर है। ईंजीनियर के रूप में उनका काम रचना करना रहा है। यही वजह है कि अब रचनात्मक विजन के साथ समाज सेवा करना चाहते हैं। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए बेहतर करना चाहते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास चाहते है। कहा कि वें काफी पहले से संघ परिवार से जुड़े रहे है। संघ के स्वयंसेवक है। पहले भी भाजपा से करीबी रही हैं। 

कहा कि कुछ माह पहले देव में महायज्ञ के बाद ऐसा संयोग बना कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने का निर्णय लिया। कहा कि हालांकि टिकट देने का फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर होना है लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि पार्टी उन्हें ही मौका देगी। 

दूसरे को टिकट मिलने पर नही करूंगा बगावत

श्री सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी यदि उन्हे छोड़ किसी और को भी उमीदवार बनाती है तो भी वे पार्टी के लिए ही काम करेंगे। किसी सूरत में पार्टी से बगावत नही करेंगे। इतना तय है कि जिसके हाथ में कमल होगा लोकसभा चुनाव वही जीतेगा। कहा कि वे किसी की आलोचना या किसी पर टीका टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उन्हे विकास की बातें पसंद है। वें काम करने में यकीन रखते हैं। उन्होने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने औरंगाबाद में विकास नहीं किया है। यहां की जनता के समक्ष ढ़ेर सारी कठिनाईयां है। यहां मेडिकल कॉलेज नही, हायर एजुकेशन संस्थान नही है, उद्योग नही है, और भी ढ़ेर सारी चीजे नही है। इन सबके लिए प्रयास करेंगे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 17:51

घरेलू और लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए सखी वार्ता का हुआ आयोजन

औरंगाबाद - "नई चेतना अभियान- पहल बदलाव की ओर" कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 30 नवम्बर को महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा रोकने के मुद्दों पर सखी वार्ता का आयोजन आंगनबाङी केंद्र सह उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्मा भगवान, औरंगाबाद में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक,महिला एवं बाल विकास निगम ने उपस्थित महिलाओ एवं छात्राओं को हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने,कभी मूकदर्शक बनकर नहीं रहने , सहायता देने में पीछे नहीं रहने, सबके साथ समान व्यवहार करने, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोङने एवं इसकी शुरुआत हम अपने घर से करें जैसे विन्दुओं के बारे में बताया!  

उन्होंन कहा कि हम सभी लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित भेदभाव तथा हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें! इसके लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे आना होगा और हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोङनी होगी! लङकियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं सिर्फ उन्हें अवसर देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है मिशन शक्ति योजनान्तर्गत इनके सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्य किया जा रहा है! इनके हर तरह की समस्या समाधान के लिए वन स्टाॅप सेंटर, जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय का संचालन किया जा रहा है जो समाहरणालय परिसर औरंगाबाद में अवस्थित है। 

इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी सबों को दी गई!उन्होंने उपस्थित छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया !साथ ही कहा कि नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर" कार्यक्रम 25 नवम्बर से शुरु हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा इसके तहत महिला एवं बाल विकास निगम एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में जिला,प्रखंड,पंचायत,विद्यालय, आंगनबाङी केंद्र,क्लस्टर लेवल फेडरेशन, ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, सखी वार्ता, जागरकता रैली, परिचर्चा, सेमिनार, भाषण पेंटिंग रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं! जिला मिशन समन्वयक ने जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के कार्यों, महिलाओ एवं बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया! 

महिला पर्यवेक्षिका एवं विद्यालय के शिक्षक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किए! कार्यक्रम में गांव की महिलाएं, विद्यालय की छात्राएं, आंगनबाङी सेविका सहायिका एवं विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 29 2023, 21:20

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया गया।

औरंगाबाद शहर में फुटपाती दुकानदारों द्वारा सड़कों के अतिक्रमण किए जाने को लेकर शहर के रमेश चौक से धर्मशाला मोड़,

 रमेश चौक से बाईपास रोड तथा रमेश चौक से महाराणा प्रताप चौक तक जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा बुधवार के अपराह्न अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर परिषद द्वारा फुटपाती दुकानदारों के ठेला खोमचे जप्त किए गए एवं अस्थाई बनाए गए झोपड़ी को हटाया गया।अधिकारियों ने अतिक्रमण कारियों को हिदायत देते हुए पुनः अतिक्रमण नहीं किए जाने की चेतावनीन दी।

वहीँ जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि यह करवाई निरन्तर जारी रहेगा ताकि जाम की समस्या से आम जन को मुश्किलों का सामना न करना पड़े उन्होंने यह भी बताया है हमने नगर परिषद के अधिकारीयो को यह निर्देशित किया है 

कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा फुटपाथ का इस्तेमाल किया जाता हैं तो उसपर तत्कालीक प्रभाव से करवाई करते हुए उचित जुर्माना लगाया जाए