मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के साथ मनाया महापर्व छठ, उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर राज्य के लिए तरक्की की कामना की
डेस्क : लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व का आज उगते हुए सूर्य के अर्ध्य के साथ समापन हो गया। यह महापर्व बीते शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। शनिवार की शाम को छठव्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा कर तथा उन्हें भोग अर्पित कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया था। इसके साथ ही आज सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया था।
बीते रविवार को अस्तचगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया था और आज सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्ध्य समर्पित करने के बाद व्रर्तियों द्वारा अन्न-जल ग्रहण करने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया।
इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को अपने सरकारी निवास एक अन्ने मार्ग में अपने परिजनों के साथ छठ महापर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। ये आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। जिसमें नीतीश के भाई और बहनों का पूरा परिवार शामिल था।
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की तरक्की की कामना की और कहा कि यह अनुशासन का पर्व है। व्रती साफ मन से डूबते और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सूर्य देव से राज्य की प्रगति, सुख- समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।
आपको बताते चलें कि, छठ महापर्व के सफल तथा निर्विघ्न आयोजन के लिए शासन-प्रशासन की और से पुख्ता इतंजाम किये गए थे। सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। राज्यभर में 4000 से अधिक छठ घाट सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किये गये थे। वहीं इससे बड़ी तादाद में समाजिक संगठनों द्वारा भी अर्ध्य के लिए तालाबा और पोखर तैयार किये गये थे। जहां छठ व्रर्तियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया।











Nov 20 2023, 11:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
96.1k