lucknow

Nov 19 2023, 20:59

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

लखनऊ। जन समस्याओं के समाधान के लिए निरन्तर चले आ रहे अपने सतत_समाधान " कार्यक्रमके तहत उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आज प्रताप नगर, आगरा में सीसी सड़क का "#लोकार्पण" किया।

जनमानस की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रयास करते हुए प्रताप नगर, आगरा के तहत पुष्प एन्क्लेव फेस-2 में सीसी सड़क का निर्माण कराकर विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए जन समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को कार्यरूप प्रदान किया।

lucknow

Nov 19 2023, 20:13

इंदिरा मैराथन : 'रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक' में दौड़े देशभर के धावक

लखनऊ/प्रयागराज।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी संगम नगरी प्रयागराज में 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।

इस मैराथन में देश भर के 394 धावकों ने भाग लिया जिसमें 345 पुरुष और 49 महिला धावकों ने भाग लिया है। जिसमें जसवंत बघेल ने पहला स्थान, दूसरे स्थान पर सेना के ही वी सिरानू और प्रयागराज के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

प्रयागराज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मतिथि (19 नवंबर) पर आयोजित इंदिरा मैराथन में शामिल धावकों को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने आनंद भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वर्ष 1985 में अंतर्राष्ट्रीय मनकों के तहत 42 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन की शरुआत के पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान के क्रम में इस बार इंदिरा मैराथन की थीम "रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक" रखी गयी। देशभर से मैराथन में आये तमाम नामचीन धावकों का का खासा उत्साह देखने को मिला।

मैराथन के रुट पर धावकों के लिए 16 स्थानों पर जलपान और मेडिकल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। हर किलोमीटर पर एनसीसी के कैडेट्स वालेंटियर के रूप में लगाए गए हैं। तकरीबन 1000 कर्मचारियों को इस आयोजन में लगाया गया है. 42.195 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन में पहली बार महिला और पुरुष धावकों को एक साथ रवाना किया गया।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। इंदिरा मैराथन में भाग लेने वाले धावक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सामने से तेलियरगंज होते हुए म्योहाल चौराहे की ओर बढ़ें और अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मैराथन का समापन हो गया।

मैराथन में जसवंत ने पहला स्थान हासिल किया। जिसमें उन्होंने दौड़ दो घंटा, 21 मिनट और 50 सेंकड में पूरी की।

दूसरे स्थान पर आर्मी पुणे के बी सिरानू रहे। उन्होंने दो घंटा, 21 मिनट और 56 सेंकड का समय लिया। तीसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह रहे। उन्होंने दो घंटा, 22 मिनट और 21 सेकंड का समय लिया। चौथे स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। इन्होंने 2 घंटा, 23 मिनट और 11 सेकंड का समय लिया।

42.195 किलोमीटर लंबी इस मैराथन को जीतने वाले को दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 75 हजार रुपये मिले। इसके अलावा चौथे स्थान से लेकर 14वें स्थान पर रहने वाले धावकों को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मैराथन में इस बार पिछले बार के विजेता ओलंपियन सुधा सिंह व ओलंपियन गोपी टी शामिल नहीं हुए। जबकि पूर्व विजेता हेतराम, वाराणसी के राहुल पाल, आर्मी पुणे के राहुल, उप विजेता रह चुकीं रंजना, दिव्यांका, सेना के सिरानू, प्रदीप जसवंत, 2021 के उप विजेता अनिल कुमार सिंह, नीरज कुमार, आरती पटेल, तामसी सिंह, श्यामली सिंह, नीता पटेल, अनीता रानी, रानी यादव शामिल रहीं।

lucknow

Nov 19 2023, 19:07

एसडीआरएफ मुख्यालय में प्रशिक्षण लेने आए स्वयं सेवक की अचानक खराब हुई तबियत, चिकित्सा के दौरान मौत

लखनऊ। बिजनौर के नूर नगर भदरसा स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में शनिवार की शाम प्रशिक्षण के लिए आए एक स्वयंसेवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर स्वयं सेवक को आनन -फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई।

जनपद फतेहपुर निवासी स्वयंसेवक राजकरण (35) शनिवार को अपने साथियों के साथ बिजनौर के नूर नगर भदरसा स्थित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय में आपदा प्रशिक्षण लेने के लिए आया हुआ था। देर रात करीब 11 बजे अचानक सिर में दर्द होने लगा और धीरे धीरे तबियत बिगड़ने लगी।

अत्यधिक तबीयत बिगड़ते देख एसडीआरएफ अधिकारियों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां पर चिकित्सा के दौरान राजकरण की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

lucknow

Nov 19 2023, 19:05

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए होंगे फिर से आवेदन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस लखनऊ व‌ सेटेलाइट कैंपस, अमेठी में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त रहीं सींटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर से आवेदन शुरू होंगे।

सीयूईटी व गैर सीयूईटी आवेदकों के लिए समर्थ पोर्टल को 20 - 24 नवंबर तक को फिर से रजिस्ट्रेशन के लिए खोला जायेगा।

जिन‌ विद्यार्थियों ने सीयूईटी की परीक्षा दी थी, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश पाने में असमर्थ रहे। उनके लिए दोबारा अपनी सुविधा अनुसार पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का यह सुनहरा अवसर है। इसके अतिरिक्त गैर सीयूईटी आवेदकों को‌ योग्यता परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा।

सामान्य, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रूपये व अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा सकते हैं।

पाठ्यक्रम व रिक्त सीटों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्वारा प्राप्त की जा सकती है।

lucknow

Nov 19 2023, 18:45

देश व धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा बजरंग दल:-नीरज दौनेरिया

लखनऊ। बजरंग दल अवध प्रान्त का प्रान्तीय सम्मेलन रविवार को विशाल खण्ड गोमतीनगर स्थित सीएमएस सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष कन्हैया लाल नगीना और विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि देशभर के सभी राज्यों में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हलाल के प्रमाणन का करोड़ों अरबों रूपया लव जिहाद, लैण्ड जिहाद, गो तस्करी, आतंकवाद और आतंकी संगठन बनाने और मदरसे खोलने पर लगाया जाता है।

इसी के पैसे इस्लामिक जिहाद व गजवा—ए हिन्द चलाया जा रहा है। यह विषय केवल एक विषय का नहीं है। पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हलाल के पैसे से ही आतंकवादी संस्थाएं खडी हो रही हैं। नीरज दौनेरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है। यह स्वाभाविक रूप से बहुत ही अभिनंदनीय कदम है, क्योंकि आज देश में हलाल के नाम पर एक पैरलेल अर्थव्यवस्था खड़ी की जा रही है।

आज देश में इसकी आवश्यकता क्यों है? जब देश की सरकारें सबके लिए संसाधन मुहैया करा रही हैं। उसके बाद केवल वर्ग विशेष के आधार पर हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री करना और हिन्दू समाज को उन चीजों को खरीदने के लिए बाध्य करना जो हलाल नहीं खाता। हिन्दुओं को हलाल खाना पड़ रहा है। इससे हिन्दू धर्म का भ्रष्ट हो रहा है।

नीरज दौनेरिया ने कहा कि योगी सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाकर बहुत ही साहसिक कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ ने यह पहल की है, इसके लिए वह अभिनंदन के पात्र हैं।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि बजरंग दल हिन्दुओं की ताकत बनेगा। अब हिन्दुओं पलायन नहीं होगा और मतांतरण भी नहीं होने देंगे। लव जिहाद व लैण्ड जिहाद से देश को मुक्त करायेंगे।मतांतरित हिन्दुओं की सुरक्षित घर वापसी कराकर सबको हिन्दू बनायेंगे।

देश व धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाला संगठन बजरंग दल देश से वामपंथ व आतंकवाद को समाप्त कर अजेय भारत बनायेगा। इस्लामिक जिहादियों को परास्त करेंगे व अपने धर्म पर आंच नहीं आने देंगे। हिन्दू जीवन मूल्यों की फिर से प्रतिष्ठा करायेगा।

lucknow

Nov 19 2023, 18:10

प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा मनाई गई रानी लक्ष्मी बाई जयंती

लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा बिजनौर स्थित स्टेलर अकादमी स्कूल के प्रांगण में रानी लक्ष्मी बाई जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे, स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव एसके अवस्थी समेत अध्यापक गण व बच्चों ने रानी लक्ष्मी बाई की फोटो पर माल्यार्पण किया और विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये।

प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे देश की महिलाओं ने अपने साहस और पराक्रम से देश का नाम रोशन किया है। आज हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत हमारे प्रदेश उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ-साथ हर क्षेत्र में महिलाओं ने आगे बढ़कर काम किया। इसके साथ ही नेहा खरे ने उपस्थित छात्राओं को तलवारबाजी का हुनर दिखाते हुए बताया कि हमें अपनी सुरक्षा अपने हाथों में लेनी चाहिए और हमेशा किसी भी परिस्थिति और स्थिति का सामना साहस से करना चाहिए। क्योंकि मैं वीरों की भूमि बुंदेलखंड से हूँ, इसलिए साहस मेरे खून मे हैं।

स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे स्कूल में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए कई तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं और उन्हें हर स्थिति से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

बच्चों ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित कविताएं और नाट्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रमुख तौर से सुषमा सिंह. खुशबू. सुधा चतुर्वेदी. पूनम सिंह. लक्ष्मी. मंतशा. क्रांति, रचना, आराधना, प्रतिभा के साथ अशोक सिंह प्रमुख तौर से शामिल रहे।

lucknow

Nov 19 2023, 18:08

देव दीपावली में प्रज्ज्वलित होंगे 11 लाख दीप

लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली पर काशी में गंगा घाटों पर जब दीप जगमगाते हैं तो वह छटा अद्भुत होती है। ऐसा लगता है तारे जमीन पर उतर आए हैं। इस अलौकिक छटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में देश और विदेश से मेहमान काशी आते हैं। ये नजारा इस साल 27 नवंबर को दिखेगा। इस बार देव दीपावली पर 11 लाख दियों से घाटों को रोशन किया जाएगा। इसमें 1 लाख दिए गाय के गोबर से बने होंगे।

श्री सिंह ने बताया कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवम्बर को पड़ रही है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली पर काशी के घाटों पर करीब 11 लाख दीप जगमगाएंगे। खास बात यह कि इसमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे। देव दीपावली की अद्भुत छटा देखने के लिए न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस वर्ष सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

काफी संख्या में लोगों ने पहले से ही होटल आदि बुक कर लिए हैं। सरकार देव दीपावली के मौके पर पर्यटकों के लिए आतिशबाजी और लेजर शो का भी इंतजाम कर रही है। लोग इसका भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

वैसे काशी तो पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। जहां हर सीजन में लोग भ्रमण के लिए आते है। इस बार लोग देव दीपावली से चारकृपांच दिन पहले से भ्रमण की प्लानिंग कर सकते हैं। क्योंकि 23 से गंगा महोत्सव शुरू हो रहा है। यह भव्य आयोजन 26 नवंबर तक चलेगा। इस बार दो स्टेज हैं, एक राजेंद्र प्रसाद घाट पर तो दूसरा राजघाट। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता अपनी शानदा प्रस्तुति देंगे।

इसी तरह राजघाट पर वाराणसी और दूसरी जगह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देव दीपावली को और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से लगातार तैयारियां की जा रही है।

lucknow

Nov 19 2023, 18:06

छठ पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को भारत सरकार का बड़ा तोहफ़ा

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा जी के प्रयासों से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को छठ पर्व पर भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने मंत्री श्री एके शर्मा जी के पत्र का संज्ञान लेते हुए एवं उनके अनुरोध पर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव जी ने इस बात की जानकारी स्वयं मंत्री श्री शर्मा जी को फोन पर दी है। लोक आस्था के इस महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई एक नई साप्ताहिक रेल गाड़ी की मंजूरी मिलना पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। जिसके लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा जी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का ह्रदय से धन्यवाद् किया है।

मंत्री श्री शर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुम्बई वाया प्रयागराज, कानपुर नई ट्रेन संचालन के लिए आग्रह पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा कि पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेल खंड पर मुंबई जाने के लिए एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है।

मऊ जनपद भ्रमण के दौरान आम जन मानस द्वारा संज्ञान में लाया गया कि यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है। ट्रेन में लोगों को जगह नहीं मिलती है और काफी भीड़ भी होती है। अतः इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता है।

जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव जी ने स्वयं फोन कर मंत्री श्री एके शर्मा जी को दी है।

22 नवम्बर को मऊ से होगा वर्चुअल उद्घाटन

मंत्री श्री शर्मा ने बाताया कि उनके आग्रह पर ही आगामी 22 नवम्बर दिन बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखायेंगे। जिसके साक्षी हम सब पूर्वांचल वासी बनेंगे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से शुरू होकर मुहम्मदाबाद गोहना, आज़मगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयाग राज होती हुई मुंबई जाएगी।

मंत्री श्री शर्मा ने छठ के पावन पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को दिए गए तोहफे के लिए भारत के मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. रेल मंत्री जी को ह्रदय से धन्यवाद् और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस नई रेल गाड़ी से पूर्वांचल के विकास के और गति मिलेगी।

रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा। रेल सेवाएं एक समय पर बहुत अधिक मात्रा में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा सकती हैं, जिससे बाजार में सामान की उपलब्धता में सुधार होगा।

इस रेल गाड़ी से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनवायरनमेंटल लाभ भी मिलेगा। रेलवे ट्रांसपोर्ट पर्यावरण के लिए उत्तम है, क्योंकि अन्य परिवहन साधनों की तुलना में इसमें कम प्रदूषण और ऊर्जा की खपत होती है। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

lucknow

Nov 19 2023, 16:48

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आलमबाग में खालसा चौक का किया लोकार्पण

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आलमबाग में खालसा चौक का लोकार्पण किया। टेढ़ी पुलिया के नाम से जाना जाने वाला यह चौराहा अब खालसा चौक के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए इशारों-इशारों में सपा सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि उनसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में अन्य तरह के आयोजन होते थे। वहीं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिन्द सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह महाराज ने विदेशी आक्रांताओं से भारत के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस पंथ ने मातृभूमि की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान हम सबको देश और धर्म की रक्षा की प्रेरणा प्रदान करता है। सीएम योगी ने कहा कि सिख गुरुओं का इतिहास हमें भारत की गौरवशाली विजयगाथा का स्मरण कराता है। उन्होंने सिख समाज के त्याग, बलिदान परंपरा, धर्म के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवाभाव को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हम लोगों को अनेक कार्यक्रमों में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त होगा। 24 नवंबर को ही गुरु तेग बहादुर जी का पावन शहीदी दिवस, 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व और 26 दिसंबर बीरबाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने इतिहास पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री परमिंदर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान राजेन्द्र सिंह बग्गा, प्रधान गुरुद्वारा शंकरनगर आलमबाग के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह सेठी समेत सिख समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

lucknow

Nov 19 2023, 15:27

अवैध रूप से कॉल सेन्टर का संचालन करके अमेरीका के नागरिकों के साथ ठगी करके धन अर्जित करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

लखनऊ । अवैध रूप से कॉल सेन्टर का संचालन करके अमेरीका के नागरिकों के साथ ठगी करके धन अर्जित करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाष कर दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश सहित 16 अभियुक्तों को जनपद गौतमबुद्धनगर की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश, दीपू कुमारी, श्रेया, सोनी कुमारी, काजल मिश्रा, तमन्ना, उपासना, तुषार वार्ष्णेय, देवेन्द्र सिंह तोमर, वीरेश माथुर, विपुल कुमार, सुमित नेहरा, उद्दयान,सबी अहमद,सुहैल रजा इकबाल,अमित कुमार है। इनके कब्जे से एक वाहन, 18 मोबाइल फोन, 26 मानीटर, 26 सीपीयू, 26 बोर्ड मय 26 माउस, 26 हैडफोन, एक हार्ड डिस्क, 17 अमेरिका के नागरिकों वास्तविक फर्जी डीएल, 27 अमेरीका के नागरिकों के फोन आर्डर डाटा शीट, दस रॉ कालिंग डेटा प्रिंट, 17 अमेरीका के नागरिकों के एसएसएन डीएल, दो क्रेडिट डेटा, दो पेज कालिंग डेटा बरामद किया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकन नागरिक डेवन मिशेल, वारेन येटस सोशल अकाउंट नम्बर 488047990850 एवं अन्य द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र व ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गयी कि नितिन श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे काल सेंटर के माध्यम से काल कर धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक ऑफ अमेरिका के अकाउंट से पैसा होंगकांग के एचएसबीसी के अकाउंट नम्बर 488047990850 में ट्रांसफर कर लिया गया है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा दिये गये निर्देषों के अनुपालन में राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण में तथा उप निरीक्षक अक्षय पीके त्यागी एवं उप निरीक्षक दीपक कुमार, एसटीएफ नोएडा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ की टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त गैंग के सदस्य दिव्य षर्मा उर्फ लवकुश, जो कि नितिन श्रीवास्तव का पार्टनर है, फेज-1 क्षेत्र स्थित जी-43 थर्ड फ्लोर, थाना फेज-1, गौतमबुद्धनगर में फर्जी काल सेन्टर चलाकर अमेरिकन नागरिकों के साथ ठगी कर रहा है। इस सूचना को विकसित करने के उपरान्त समस्त तथ्योें से प्रभारी निरीक्षक थाना फेज-1 को अवगत कराते हुए साझा किया गया। तदोपरान्त अभिसूचना संकलन एवं सर्विलांस आदि के माध्यम से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्थानीय पुलिस का सहयोग प्राप्त कर उपरोक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, जिनसे उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र 28 साल है और उसने दिल्ली विश्वविद्यलाय से इतिहास से स्नातक किया है। बताया कि वर्ष-2012 में उसकी (दिव्य शर्मा उर्फ लवकुष) मां लीना शर्मा प्रोपर्टी का काम करती थी। उस समय नितिन भी प्रोपर्टी का काम करता था जहां उसकी जान पहचान लीना शर्मा से हुई और इसी कारण से वह (दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश) नितिन के सम्पर्क में आया। नितिन पहले भी फर्जी काल सेन्टर चलाने का काम करता था। दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश ने बताया कि उसको नितिन ने लगभग पांच वर्ष से इस फर्जी काल सेन्टर के काम में शामिल कर रखा है।

बताया कि अमेरीका के नागरिकों का डेटा जिसमें नाम, पता, फोन नम्बर एवं सोशल सिक्योरिटी नम्बर होता है, को ये खरीद लेते हैं और फिर सफेद पेजेज वेबसाइट से इन मोबाइल नम्बरों से अमरीका के सर्विस प्रोवाईडर का पता कर लेते हैं और फिर अपने काल सेन्टर से मोबाइल धारक को उसी सर्विस प्रोवाईडर की तरफ से फर्जी काल करते हैं और धारक से उसका पैन नम्बर ले लेते हैं। इसके बाद पुनः इसी काल सेन्टर से सर्विस प्रोवाईडर को धारक बताकर काल करते है और पूछने पर धारक का पैन नम्बर सर्विस प्रोवाईडर को देते हैं और सर्विस प्रोवाइडर से नया फोन बुक कर लेते हैं।

इस नये फोन को डिलीवर के लिए एक फर्जी एडेस से सम्बन्घित डाक्यूमेन्ट जैसे कूटरचित डीएल0, पासपोर्ट आदि बनाकर अपलोड कर देते हैं और दिये हुए पते पर डिलीवरी हो जाती है और यू0एस0ए0 में इनसे जुडे़ उनके एजेन्ट प्राप्त कर लेते हैं और उसके बदले अमेरिकन एजेन्ट वो पैसा हांगकांग स्थित विभिन्न बैकों के एकाउन्ट में डाल देते है। ये Payment Mode नितिन, Telegram चैनल व Dark Web से लेते हैं और उसके बदल में कमीषन Local Bitcoin Page के माध्यम से USDT में Pay कर देता है और हॉगकांग से यह पैसा अगडियों के माध्यम से ज्यादातर कैष में इन तक पहॅुचता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना फेज-1, गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0स0ं 583/23 धारा 419/420/467/468/120बी/34 भादवि एवं 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।