lucknow

Oct 25 2023, 10:05

*देवप्रयाग पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल व बच्चों के साथ स्नान कर मां गंगा का लिया आशीर्वाद*

लखनऊ । दशहरा पर्व पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। अखिलेश इसके बाद केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगे। वह सपरिवार यहां आए हुए हैं।

प्रयागराज में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं है। सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है।

पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के आने पर संगम स्थल पर उन्हें देखने व मिलने के लिए स्थानीय लोगो व यात्रियों की भीड़ लग गयी। कई लोगाें द्वारा उनके साथ सेल्फी भी ली गयी। देवप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित अखिलेश यादव ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा देवप्रयाग आयेंगे व अवश्य गंगा स्नान भी करेंगे।

अखिलेश यादव के आने पर यहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी। उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव की ससुराल होने से उनका यहाँ खास नाता भी है। देवप्रयाग तीर्थ में सपा नेता अखिलेश यादव के आने से कई राजनैतिक कयास भी लगने शुरू हो गये हैं। फिलहाल सपा प्रमुख के आने से क्षेत्र में काफी हलचल भी बनती दिखी।

lucknow

Oct 24 2023, 19:25

मेरठ मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर सस्पेंड,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

लखनऊ। मेरठ के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम हुए विवाद के बाद तीन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। तीन सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी दीपक के पांच वर्षीय पुत्र कुणाल के दाएं हाथ का अंगूठा सोमवार शाम कट गया था।

दीपक अपने भाई देवेंद्र और भाभी प्रीति के साथ पुत्र को लेकर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंचे थे। पट्टी करते समय बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने चिकित्सक को आराम से उपचार करने के लिए कहा। जिस पर उनकी चिकित्सकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने दीपक और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर भी दी।

डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने तीन जूनियर चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक, डॉ. वैभव तिवारी एवं डॉ. हर्षवधन को नामित करते हुए जांच कमेटी का गठन किया है। तीन दिन में यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

lucknow

Oct 24 2023, 18:02

*दुर्गा पूजा पंडालों से विदा हुई मां की प्रतिमा, महिलाओं ने खेला रंग-सिंदूर*

लखनऊ । दशहरे के दिन दुर्गा पूजा पंडालों से दुर्गा मां की प्रतिमाएं विदा हुईं। लखनऊ के अलग-अलग घाटों पर उनका विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों पर विधिवत पूजा-अर्चना हुई। विसर्जन का काम शाम तक चलता रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

राजधानी में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए चार घाट बनाये गये थे। सभी घाटों पर दोपहर से ही मां की प्रतिमाओं का विर्सजन शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक कुल 133 मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। शाम तक मां की प्रतिमाओं का विसर्जन का काम जारी रहा। भक्त नाचते गाते मां की प्रतिमाओं को लेकर जाते दिखाई दिये। साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई।

lucknow

Oct 24 2023, 13:36

*राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर दी बधाई*

लखनऊ।प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा , नैतिकता और आदर्श की उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ सबके सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि यह त्यौेहार हमें अधर्म के विरुद्ध संघर्ष और सदाचार का दृढ़ता से पालन का आचरण सिखाता है। यह नैतिकता, अच्छाई और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व को सभी लोगों को आपसी प्रेम,परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।

ज्ञातव्य है कि राजभवन में पिछले नौ दिनों से नवरात्रि के अवसर पर भव्य समारोह के साथ गरबा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़े स्तर पर राजभवन के अधिकारियों , कर्मचारियों ,अध्यासित परिवारों के साथ-साथ जनप्रधिनिधियों , प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा विशित गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में राजभवन पहुंचकर देवी आराधना और गरबा में प्रतिभाग किया। आज दशमी के दिन ये उत्सव भी रंग और रीति के साथ सम्पन्न हुआ है।

lucknow

Oct 23 2023, 20:10

*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'भावी पीएम' बताने वाले पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा, जानिये कौन क्या कहा*

लखनऊ । अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को होता है। लेकिन उनके समर्थक ने आज उनको जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगवा दिया। यह पोस्टर शहर भर में सुखियां बटोर रहे हैं। इस बारे में जब सपा के नेताओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज अखिलेश का जन्मदिन नहीं है लेकिन समर्थक किसी भ्रम की वजह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का जन्मदिन जो कि एक जुलाई को होता है वह कुछ ही महीने पहले गुजर चुका है। आज पार्टी की ओर से किसी प्रकार का संदेश नहीं दिया है। ना ही ऐसा कोई आयोजन किया जा रहा है।

सपा कार्यालय के बाहर लगे इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को भावी पीएम को रुप में भी दिखाया गया है। उन्हें भविष्य का पीएम कहकर संबोधित किया गया। इस बारे में भी पार्टी प्रवक्ता ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि यह समर्थकों का उत्साह है कि वह अपने नेता को किस रुप में देखें। हालांकि अखिलेश किसी तरह का जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। वह हरिद्वार गए हुए हैं।

सपा कार्यालय में लगे एक और पोस्टर में आगरा एक्सप्रेस को दिखाया गया है। इस पोस्टर में अखिलेश एक्सप्रेस की तरफ मुंह किए खड़े हैं। उसके पीछे जनता खड़ी हुई है। बदला है यूपी बदलेंगे देश थीम पर लगे इस पोस्टर की शहर में खूब चचार्एं हो रही हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने अपनी तरफ से अभी कोई प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. हालांकि लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगा दिया गया है। इस पोस्टर को लेकर सियासत गर्म है. वहीं सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर पर बीजेपी ने भी चुटकी ली है, इसके साथ ही अब कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने इस पोस्टर को लेकर कहा कि यह एक सामान्य बात है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने नेताओं का विश्वास जीतने और उनके प्रति अपना सम्मान जताने के लिए इस तरह की बयान बाजी करते हैं। कार्यकर्ता अपने नेताओं को राजनीति में सबसे ऊपर की जगह पर देखना चाहता है। इसी भावना के साथ किसी कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बढ़कर पोस्टर लगा दिया होगा। इस पर बहुत गहराई से नहीं सोचना चाहिए, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी तमाम नेताओं को सर्वोच्च पदों पर देखना चाहते हैं।

अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताए जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर नेता का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का सपना होता है। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हंसी का पात्र बनते जा रहा हैं।

lucknow

Oct 23 2023, 20:09

*सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष*

लखनऊ । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं। कहा वह पुलिस हिरासत में हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है। वह बिना वजह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है।

यह जनता अच्छी तरह से जानती है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। अमरोहा के जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा चुनाव में इस बार भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। नरेंद्र मोदी को जनता पसंद करती है और इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी।

कहा कि विपक्ष भाजपा को हराने का सपने देख रहा है इसलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। जनता से छिपा नहीं है कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पोस्टरों पर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। सपने देखने का हक सभी को है।

विधान सभा चुनाव में भी छह महीने पहले अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या स्थिति रही। यह सभी को पता है। अब लोकसभा चुनाव आया है तो वह फिर से इस तरह के दावे कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी उनका सपना, सपना ही रह जाएगा।

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जो किया वह, उसकी सजा झेल रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा दे रहा है। बता दें कि सोमवार को वह भाजपा कार्यालय में कार्यकतार्ओं की बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।

lucknow

Oct 23 2023, 20:08

*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं*

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दशहरा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व विजय का प्रतीक है।अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

उन्होंने सबके जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की है।उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार, अनीति पर नीति की,असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और कहा मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।" यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है और हमें सद्भाव के साथ रहने तथा बुराई का त्याग करके सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।कहा कि यह त्योहार मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार सभी के जीवन में समृद्धि और सम्पन्नता लाये।

lucknow

Oct 23 2023, 19:38

*पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसके उपलक्ष्य में विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

श्री सिंह ने कहा कि इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाया जाता है। सनातन परंपरा में दशहरे का त्यौहार अति महत्वपूर्ण है। इस दिन शस्त्रों की भी पूजा होती है, राज्य सरकार ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। उनका त्याग और आदर्श जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इसमें रामराज्य की परिकल्पना का संदेश छिपा हुआ है। उन्होंने विजयदशमी पर्व को हर्ष और उल्लास से मनाने की अपील करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की कामना की है।

lucknow

Oct 23 2023, 19:31

*नवरात्रि के पावन पर्व पर चेयरमैन नगर पंचायत व एसडीएम मोहनलालगंज द्वारा गौ वंशों को केला व गुड़ खिलाकर मनाया नवरात्रि का पर्व*


लखनऊ। सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडे व उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मोहनलालगंज मनीष राय

द्वारा नगर पंचायत मोहनलालगंज स्थित अस्थाई गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने आश्रय केंद्र में भूसे और हरे चारे की उपलब्धता का भी सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान नांदो में भूसा हरा चारा पाया गया और गोदाम में भी पर्याप्त मात्रा में भूसा मिला।

उप जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिया गया कि भूसे में 4 किलो हरा चारा और 500 ग्राम दाना मिलाकर गोवंशो को दिया जाए। निरीक्षण के दौरान वर्तमान समय में 337 गोवंश आश्रय केंद्र में आवासित पाए गए, जिसमें एक गोवंश अस्वस्थ अवस्था में मिला, जिसके लिए उप जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता करते हुए तत्काल अस्वस्थ्य गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए इलाज कराने के निर्देश दिए और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन आश्रय केंद्र में आवासित गोवंशो के स्वास्थ्य का परीक्षण करना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र में पेयजल, लाइट और शेड आदि की व्यवस्था पाई गई।

नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि व उप जिलाधिकारी द्वारा आश्रय केंद्र में आवासित गोवंशो को गुड़ व केला खिलाकर नवरात्रि मनाई गई।

lucknow

Oct 23 2023, 19:29

फूड पेंशनर्स फोरम का सम्मेलन 22 नवम्बर को

लखनऊ। खाद्य एवं रसद विभाग उ.प्र. सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/ कर्मचारियों के फोरम 'यू.पी.फूड पेंशनर्स फोरम' का प्रांतीय सम्मेलन/ मिलन समारोह आगामी 22 नवम्बर को स्थानीय गोमतीनगर स्थित कम्फर्ट इन होटल के हाल में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश भर के विभागीय पेंशनर भाग लेंगे।

यह निर्णय सोमवार को विभाग के पूर्व मुख्य विपणन अधिकारी/ अपर आयुक्त (विपणन) बसंतलाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में पूर्व अपर आयुक्त अरुण कुमार सिंह, पूर्व RFC बी.के.सिंह,डी.सी.दुबे, एल.के.मिश्रा, डा.वी.के.त्रिपाठी, बी.आर.चतुर्वेदी,बी.एल.कुशवाहा आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।