*आजमगढ़: भाजपा की वोटर चेतना अभियान कार्यशाला बैठक संपन्न*
वी कुमार यदुवंशी
फूलपुर(आजमगढ़): माहुल नगर के भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि लालगंज के जिलामंत्री शैलेंद्र यादव रहे।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शैलेंद्र यादव ने कहा कि आज से ही हर एक शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ और सेक्टर अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में लग जाय।
जिससे 18वर्ष पूर्ण करने वाला हर व्यक्ति आगामी लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपने मन की सरकार और प्रतिनिधि चुन सके।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय पथ का अनुसरण कर रही।शैलेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से यह भी कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अभियान है इसमें पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता सहभागी बने। विधानसभा फूलपुर पवई के संयोजक दिलीप सिंह, वोटर चेतना अभियान के विधानसभा संयोजक संतोष पाण्डेय,माहुल मंडल संयोजक बृजेश मौर्य,बिमलेश पांडेय,अजय श्रीवास्तव आदि तमाम बूथ और सेक्टर के पदाधिकारी मौजूद रहे।











Oct 18 2023, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.1k