बिहार की निकम्मी भ्रष्टाचारी सरकार के विरोध में भाजपा ने एक दिवसीय धरना दिया
![]()
गया/शेरघाटी। भाजपा के द्वारा पटना में प्रदर्शन के दौरान बिहार की निकम्मी भ्रष्टाचारी सरकार के द्वारा जिस प्रकार कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया उसके विरोध में आज पूरे बिहार के प्रखंड कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। धरना स्थल से कार्यकर्ताओं ने कहां की गुरुवार को पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। फिर भी जिस तरह से बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया उससे कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कई सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। अस्पताल में जिनका उपचार किया जा रहा है।
महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के सिर पर लाठी से जिस प्रकार प्रहार किया गया है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कई कार्यकर्ता अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं। और पलटू राम और उनके भतीजा तेजस्वी यादव पुलिस पर कार्रवाई नहीं कर के भाजपा को ही इसके लिए दोषी करार दे रहे हैं। जनरल डायर की तरह भाजपा के शांति मार्च को कुचलने का काम किया गया है।
भाजपा के कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नीतीश कुमार की सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज को पूरे देश ने देखा है। लेकिन अब सरकार इस पर पर्दा डालने के लिए नया बहाना बना रही है। बिहार सरकार के द्वारा भाजपा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने वालों को आवाज बंद करने की साजिश पहले ही रची गई थी। सन 1975 में आपातकाल के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत पटना की सड़कों से ही शुरू हुई थी।
उस समय भी कांग्रेस की सरकार ने आंदोलनकारियों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की थी। धरना पर बैठने वालों में सुशील कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, सुरेश शाह, दीपक कुमार, राजेश मालाकार, निक्कू कुमार, राधेश्याम सिंह, मुरारी प्रसाद सिन्हा, दीपक कुमार, संजीत कुमार, गोविंद कुमार अशोक लाल, रामप्रवेश दास, कृष्णकांत चौधरी, अरुण कुमार चंद्रवंशी, बसंती देवी, शांति देवी, राधेश्याम सिंह मुरारी प्रसाद सिन्हा, गोपाल स्वर्णकार, गुगुन सिंह, संतोष कुमार गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।





Jul 15 2023, 19:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
134.0k