Aurangabad

Jun 10 2023, 20:12

औरंगाबाद: 11 जून को हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट, 13 ओर 14 जून को हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना

 

औरंगाबाद: मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का 

दिनाँक 11, 12, 13, 14 & 15 जून 2023 को अधिकतम तापमान 43, 43.5, 42, 42, & 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28, 31, 31, 30 & 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

13 और 14 जून को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मेघ गर्जन के साथ हल्के बारिश होने की संभावना है । 

डॉ अनूप चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद

Aurangabad

Jun 10 2023, 10:22

लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले से भाजपा का सूपड़ा होगा साफ,अशोक कुमार सिंह

 आज तक सिर्फ जनता को झूठे सपने दिखाए गए। उक्त बातें जदयू के जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरीय नेताओं ने कही। जिला कार्यकारिणी की बैठक से पहले जिला जदयू कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने की।

बैठक में मुख्यरूप से प्रमण्डल कार्यक्रम प्रभारी विद्यानन्द विकल, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी ओबरा सुनील यादव सहित पार्टी के वरीय नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक ने कहा कि औरंगाबाद के लोगों को उत्तर कोयल नहर से आज तक पानी नहीं मिला। सिर्फ झूठे सपने दिखाना भाजपा के लोगों का काम रह गया है। लेकिन वर्ष 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव मेंे इनका सफाया तय है।

महागठबंधन की एकजुटता से ये लोग घबरा गए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में लग जाने की अपील की। प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि 17 जून से 21 जून तक सभी प्रखण्डों में कार्यकरणी की बैठक, सभी नेता व कार्यकता 30 जून तक अपने दरवाजे पर नेम प्लेट व पार्टी का झंडा मकान के छत पर लगाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, ओबरा विधानसभा प्रभरी अमरेश चौधरी, सदर विधानसभा प्रभारी प्रमिला कुमारी, मुख्य जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, ओंकारनाथ सिंह, महावीर मेहता, पप्पू ज्वाला सिंह आदि थे।

Aurangabad

Jun 10 2023, 10:07

मां बनने वाली गर्भवती को मिलेंगे पांच हजार:सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को को गर्भवती महिलाओं की सूची बनाने का दिया गया है टास्क

पहली बार मां बनने वाली माताओं को सरकार दो किस्तों पांच हजार रुपए दे रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली इस राशि के शर्तों कुछ बदलाव किया गया है। इस बदलाव से लाभार्थियों को अवगत कराने का जिम्मा आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला है। केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को पहली बार मां बनने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो किस्तों में पांच हजार रुपए दिए जाएंगे।

यदि दूसरी संतान कन्या हुई तो आवेदन एक किस्त में छह हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही योजना की सफलता के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गर्भवती महिलाओं के सूची बनाने का टास्क भी दिया गया है। सेविकाओं को पोषण ट्रैकर के माध्यम से माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग कर डाटा शतप्रतिशत अपलोड करने करने के लिए कहा गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को सर्व प्रथम लाभार्थियों को ऑनलाइन करना होगा।

नए पोर्टल में लाभुक का मोबाइल नंबर, आरसीएच आईडी एवं पात्र लाभुक से संबंधित कागजात अनिवार्य कर दिया गया है। लाभुक अपना आवेदन घर बैठे विभाग के वेबसाइट पर आवेदन करके लाभ ले सकता है या नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर लाभ ले सकता है। इस योजना में सरकार ने बदलाव किया है। पहले यह राशि तीन किस्तों में दी जाती थी। लेकिन अब सशर्त दो किस्तों मेंं गर्भवती महिलाओं को यह राशि दी जाएगी।

वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो

इस योजना के पात्र वे होंगे जिनका पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है। मनरेगा जॉब कार्ड धारी लाभुक किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभुक ई-श्रम कार्ड धारी लाभुक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुक बीपीएल कार्ड धारी लाभुक आशिक पूर्ण रूप से दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिलाएं शामिल हैं। गरीब व आथिर्क रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना में बदलाव किया है।

Aurangabad

Jun 10 2023, 10:05

औरंगाबाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प:आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, एक महिला समेत 6 घायल

औरंगाबाद में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत 6 लोग जख्मी हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाहिद बिगहा गांव की है। जख्मियों में उसी गांव निवासी मो. सफेया आलम, कमलेश चौहान, हरेन्द्र यादव, प्रवीण बानो समेत अन्य शामिल है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार ताड़ी पीकर मो. रिजवान नामक एक युवक गाली-ग्लौज कर रहा था। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जमकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा चली। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

घटना के बाद इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ गांव पहुंची और मारपीट को शांत करायी। वहीं सभी जख्मियों को पुलिस वैन से लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां सभी का इलाज किया गया।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना वाहिद बिगहा गांव में घटी है। सभी जख्मियों का इलाज कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा जाएगा।

Aurangabad

Jun 10 2023, 10:02

औरंगाबाद नारायणपुर गाँव में प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ:भगवान शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया गांव का भ्रमण

ओबरा प्रखंड के नारायणपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान शुक्रवार को गांव भ्रमण किया गया ।

स्थानीय निवासी रामकेवल सिंह, कपिल देव नारायण, अंबुज शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, नित्यानंद शर्मा, ऋषिकेश कुमार उर्फ पिंटू, विकास शर्मा सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार को भगवान शिव सपरिवार प्रतिमा का गांव भ्रमण कराते हुए प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष करते हुए शामिल हुए। नगर भ्रमण के पश्चात भागवत कथा प्रवचन के माध्यम से स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि हम सबका यह परम सौभाग्य ही है कि भगवान शंभु शिवाय कि यह सुंदर कथा पर सम्मिलित होकर इस शिव कथा मंदाकिनी पर गोता लगाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

Aurangabad

Jun 10 2023, 10:00

औरंगाबाद नबीनगर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ:भगवान श्रीराम के बाल लीला और विश्वामित्र प्रसंग का किया गया वर्णन

नवीनगर के कांडी गांव में चल रहे ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में चित्रकूट की कथावाचिका उषा रामायणी के द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन किया जा रहा है। गुरूवार की रात उषा रामायणी ने प्रभु राम के बाल रूप का वर्णन करते हुए बताया कि प्रभु रामचंद्र ने बाल क्रीड़ा की और समस्त नगरवासियों को सुख दिया। माता कौशल्या ने रामचंद्र जी को स्नान कराया और श्रृंगार करके पालने पर लिटा दिया।

माता पूजा के स्थान पर लौट आईं तो वहां आने पर पुत्र को भोजन करते देखा। माता भयभीत होकर पालने के पास गईं तो वहां बालक को सोते हुए देखा। फिर देखा कि वही पुत्र वहां भोजन कर रहा है।

वह सोचने लगीं कि यहां और वहां मैंने दो बालक देखे। यह मेरी बुद्धि का भ्रम है या और कोई विशेष कारण

Aurangabad

Jun 09 2023, 20:15

औरंगाबाद:-बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया एवं आगामी चुनाव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  

आज दिनांक 09 जून 2023 को सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता, सच्चिदानंद सुमन द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर नबीनगर प्रखंड के सभागार में नबीनगर प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया एवं आगामी चुनाव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा नबीनगर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं सभी प्रकार के पंजियो का अवलोकन किया गया।

 साथ ही अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ जमाबंदी अद्यतीकरण, दाखिल खारिज, परिमार्जन पोर्टल, अतिक्रमण वाद एवं भूमि विवाद इत्यादि बिंदुओं पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस समीक्षात्मक बैठक में नबीनगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी बीएलओ एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Aurangabad

Jun 09 2023, 20:04

दुकानदार ने मांगा पैसा तो ग्राहक ने पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज


औरंगाबाद : जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय में एक चाय-नाश्ता दुकानदार को ग्राहक से पैसा मांगना भारी पड़ गया। 

ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्राहक ने जाते-जाते दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की और आराम से भाग निकला। 

मामले में पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

थाना में दुकानदार कौशल कुमार के बयान पर कांड संख्या 200/23 दर्ज किया गया है। मामले में दीपक कुमार, टुनटुन कुमार एवं जोगी यादव को आरोपी बनाया गया है। 

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 09 2023, 17:28

औरंगाबाद:-प्रेग्नेंट होने पर बॉयफ्रेंड ने छोड़ा साथ तो बिन ब्याही मां बन दिया बेटे को जन्म, प्रेमी पर नही आने दी आंच

औरंगाबाद के एक मुहल्ले की एक युवती का दूसरे मुहल्लें के युवक से प्रेम हुआ। दोनों में करीब एक साल तक प्यार मुहब्बत का खेल चलता रहा। इस बीच एक दिन प्रेमिका को पेट में जोरों का दर्द हुआ। इलाज कराने अस्पताल गई तो जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि वह पेट से है। पेट में गर्भ पल रहा है। 

यह सुनकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बावजूद उसने हिम्मत से काम लिया। इसकी जानकारी प्रेमी को दी। वही गर्लफ्रेंड के प्रेगनेंट होने की जानकारी मिलते ही ब्वायफ्रेंड ने मुंह मोड़ लिया और वह प्रेमिका से सारे रिश्ते तोड़ दूर हो गया। 

प्रेमिका के सामने अब दो ही रास्ते थे। पहला यह कि चाहे तो वह गर्भ गिराकर मामले को दबा ले। दूसरा यह कि वह प्रेमी से जंग लड़े और कानून के सहारा लेकर उसे शादी करने पर मजबूर करे पर प्रेमिका ने तीसरा और अलग रास्ता अपनाया। 

उसने पेट में पल रहे बच्चें को बिन ब्याही मां बनकर जन्म देने का फैसला लिया। गर्भ के पूरा होने और बच्चें के जन्म लेने के लिए नौ माह का इंतजार किया। इंतजार की घड़ियां शुक्रवार को खत्म हुई और उसने औरंगाबाद सदर अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में स्वस्थ और सुंदर बेटें को जन्म दिया। अब जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित है तथा सामान्य और सुरक्षित प्रसव के बाद युवती बिन ब्याही मां बनकर बच्चें को गोद में लिए अपने घर रवाना हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया जब सदर अस्पताल पहुंची तो उसने मीडिया से कहा कि हां मैने प्यार किया। प्यार में धोखा हुआ।

प्रेमी धोखेबाज निकला लेकिन मैं धोखेबाज नही हूं। मैं गर्भ गिराकर पेट में पल रहे अपने बच्चें को धोखा नही दे सकती थी। इस कारण मैने बिन ब्याही मां बनने का फैसला लिया और आज मैं बेटे को जन्म देकर बेहद खूश हूं। मुझे प्रेमी से भी कोई शिकायत नही है और न ही जमाने से कोई शिकायत है। यह सब होने के बाद भी मैं अपने प्यार को न तो बदनाम होने देना चाहती हूं और न ही प्रेमी पर आंच आने देना चाहती हूं। 

इसी कारण प्रेमी पर मैनें कोई केस मुकदमा नही किया है। कहा कि मैं सिंगल मदर के रूप में बच्चें का लालन-पालन करूंगी। 

बेटे को पाल-पोसकर बड़ा करुंगी और उसी के सहारे पूरा जीवन गुजार लुंगी। बस आपसे विनती है कि मेरा नाम पता सार्वजनिक नही करे और न ही मुझसे प्रेमी के बारे में जानकारी मांगे।

Aurangabad

Jun 09 2023, 16:28

युवती ने कुएं में कूदकर दे दी जान या हुआ मर्डर, पुलिस कर रही जांच


मदनपुर(औरंगाबाद)(एसएनबी)। औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के सलुपरा गांव में कुएं से एक 17 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके मे सनसनी मच गई। मृतका की पहचान सलुपरा निवासी अशोक कुमार की 17 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी के रूप मे की गई है।

स्थानीय पुलिस ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दिया है। इस मामले मे मृतका की बहन ने देव थाना में एक आवेदन दिया है।आवेदन में कहा है

कि उसकी बहन गुरुवार की सुबह घर से बाहर गयी थी।कुछ देर बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो घरवाले उसे खोजने लगे लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही एक कुएं में उसका शव पाया गया।परिजनों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आवेदन दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।