Dumka

6 hours ago

दुमका : नाबालिग ने ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव, फिर हैवान प्रेमी ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम..तालझारी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा




दुमका : दुमका के तालझारी थाना अंतर्गत एक गांव में बीते 29 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की की नर कंकाल अवस्था में मिली लाश के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी पिंकू कुमार मंडल ने दो दिनों तक बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया और फिर नाक एवं मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैवान प्रेमी ने साक्ष्य मिटाने के लिए नाबालिग लड़की के शव में एसीड डाल दिया था। आरोपी पिंकू कुमार मंडल उर्फ छोटू कुमार पीड़िता की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी पिंकू मंडल को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में एक बाइक और पीड़िता से जुड़ी कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि मृत नाबालिग लड़की 27 अप्रैल से ही घर से गायब थी जिसकी अपहरण की सूचना परिजनों ने थाना को दी थी। पुलिस पीड़िता की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास में जुटी थी। इस दौरान 29 अप्रैल को थाना अंतर्गत एक गांव से एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने नर कंकाल अवस्था में मिली शव की शिनाख्त की तो लापता नाबालिग लड़की के रूप में पहचान हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच के लिए एसडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने अनुसन्धान के दौरान एवं संदेह के आधार पर पिंकू मंडल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो आरोपी पिंकू ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसपी ने कहा कि आरोपी प्रेमी उक्त नाबालिग लड़की के साथ शादी करना चाहता था लेकिन उक्त लड़की के परिवारवालों ने उसकी शादी देवघर जिले में तय कर दी थी। आरोपी पिंकू ने पीड़िता को किसी बहाने एक पहाड़ी इलाके में बुलाया। प्रेमी पिंकू ने उक्त नाबालिग को शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़की ने पिंकू का प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद गुस्से से प्रेमी ने दरिंदगी एवं हैवानियत से भरी उक्त घटना को अंजाम दिया। पिंकू ने पीड़िता को दिनों तक उसी पहाड़ी क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर पीड़िता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर एसीड डाल दिया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी अमित रविदास, हँसडीहा सर्किल के पुनि विष्णुदेव पासवान, पुअनि एवं तालझारी थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव, जामा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, महिला थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग, पुअनि टिकवानंद भगत, योगेश्वर उरांव, अजीत कुमार एवं आरक्षी तकनीकी शाखा अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे। (दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

May 05 2024, 21:13

दुमका : शिकारीपाड़ा में भाजपा की सेंधमारी! भाजपा का झामुमो पर तंज, कहा -35 सालों में नहीं बदली तस्वीर





दुमका : दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाडा़ विधानसभा अंतर्गत जामकांदर में रविवार को भाजपा द्वारा शिकारीपाड़ा और सरसडंगाल मंडल के शक्ति केन्द्र और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन शामिल हुई। इससे पूर्व मौके पर सीता सोरेन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से करीब 35 सालों से लगातार प्रतिनिधित्व करनेवाले विधायक नलिन सोरेन सिर्फ अपना विकास करने में लगे हुए हैं। विधायक को जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने 10 मई को होनेवाले नामांकन में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया।

मौके पर लोकसभा प्रभारी राज पालिवार, सह संयोजक निवास मंडल, जिला अध्यक्ष गौर कांत, पूर्व अध्यक्ष परितोष सोरेन, जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, जिला उपाध्यक्ष बबलू, संयोजक रामनारायण भगत, मंडल अध्यक्ष सुभासिस चटर्जी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, दुमका लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने रविवार को बाबा दानीनाथ की नगरी काठीकुंड पहुंची और पार्टी द्वारा दुमका लोकसभा के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठीकुंड मंडल के संयुक्त बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिया।

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि वर्षो पूर्व जब मैं झामुमो नेत्री के रुप में काठीकुंड आई थी, तब भी क्षेत्र में विकास शून्य था और आज भी यह क्षेत्र विकास से अछूता हैं। वर्षो से क्षेत्र में राज कर रही झामुमो की सरकार विकास के नाम पर सिर्फ लूटने का काम किया है, चाहें वो गिट्टी, बालू, कोयला का अवैध परिचालन से जुड़ी हो या क्षेत्र के जनहित से जुड़े विकास कार्यों के के नाम पर हो। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में विकास को एक अलग रफ्तार देने का समय आ गया है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी भाजपा ने दुमका लोकसभा क्षेत्र से मुझे प्रत्याशी बनाया है।

अगर मुझे अवसर मिला तो इस क्षेत्र की समस्या को दूर करने और केंद्र सरकार की लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं को यहाँ तक पहुंचाने का प्रयास करुँगी। उन्होंने कहा कि काठीकुंड की जनता का रेल लाईन की मांग चिरपरिचित है और अगर मुझे मौका मिला तो काठीकुंड में रेल लाने का सतत प्रयास करूंगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी राज पलीवार, जिला अध्यक्ष गौरव कांत, परितोष सोरेन, रामनारायण, संतोष सोरेन, लालचंद पाल, बबलू मंडल, मार्शल ऋषी राज टुडू, संतोष सोरेन, बिमला निपु सोरेन, विशम्भर मंडल, मनोज नाग, राजू दत्ता, पवन भगत, गंगा पाल, गणेश राय, बिनु किस्कु, सुरेश भगत, उमा शंकर भगत, बिनोद मंडल, अभिजीत सुमन, विनय टुडू, छोटू मुर्मू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। (दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

May 04 2024, 12:12

दुमका : भागवत राउत की 8वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लोगों ने किया नमन


दुमका : भागवत राऊत विचार मंच एवं पटेल सेवा संघ ने भागवत राऊत की आठवी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। 

महुवाडंगाल स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण एवं पटेल चौक पर भागवत राऊत विचार मंच एवं पटेल सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भागवत राउत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने भागवत राउत की सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों का याद किया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य चिंता देवी, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राऊत,

सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष राधे श्याम वर्मा, जय माता दी सेवा समिति के अध्यक्ष 

राजेश राऊत, विजय सोनी, जगदेव राऊत, विजय राऊत, राकेश महतो, राजेश राऊत, राजकुमार मिस्त्री, शंकर पंडित, पंत गिरी, अमरेश सिन्हा, संजीव दे कृष्णा, दीपक महतो, बालमुकुंद राऊत, पंकज राऊत, संतोष राऊत, नंदकिशोर राऊत, सौरव सिन्हा, ई.हेमन्त कुमार, सुमित कुमार, रामू रजक, राहुल राऊत, रजनीकांत राऊत, मोनू राऊत, संतोष कुमार राऊत, अनुज राऊत, रवीकांत राऊत, अनुज कुमार राऊत, ऋषभ सिंह, आनंद राऊत, रितेश गुप्ता, प्रीतम कुमार, जयदीप राऊत, अभिषेक कुमार, राधिका कुमारी, अक्षत कुमार राऊत, शिवांश कुमार सहित पीजी स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

May 02 2024, 20:47

दुमका : इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने प्रत्याशी की जीत का लिया संकल्प

मंत्री बसंत ने देश व संविधान को बचाने की मुहिम में एकजुट होने का किया आह्वान

दुमका : दुमका लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी की जीत के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने की। बैठक में स्थानीय विधायक सह मंत्री बसंत सोरेन, दुमका लोकसभा से झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन, दुमका जिला कांग्रेस के प्रभारी रवींद्र वर्मा, दुमका लोकसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉक्टर सुशील मरांडी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव अरबी खातून मुख्य रूप से उपस्थित थी।

कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि महबूब आलम ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेम कुमार साह ने किया। मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि यह समय देश और संविधान को बचाने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का है। उन्होंने उपस्थित सभी दल के कार्यकर्ताओं से देश और संविधान बचाने की इस मुहिम में एकजुट होकर विरोधियों को पस्त करने का आह्वान किया।

लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि दुमका की जनता का प्यार हमे कभी भी हारने नही दिया है। पिछले 35 वर्ष से आपके प्रतिनिधि के रूप में जनता का सेवा कर रहा हूं। आज देश को बांटने और लूटने वाले लोगों से मुकाबला है और ऐसे लोगों के नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम को दुमका लोकसभा के क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, दुमका जिला कांग्रेस के प्रभारी रवींद्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस, महासचिव डॉक्टर सुशील मरांडी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, कांग्रेस की सचिव अरबी खातून, प्रो. मनोज अम्बस्ट शमशाद अंसारी, रोमी इमाम, टिंकू अली इमाम, मार्था हांसदा, राजीव जायसवाल, विमल बेसरा, स्टीफ़न बेसरा, मो. जमाल उद्दीन आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके युगल किशोर सिंह, संजीत सिंह, शहरोज़ शेख, सागेन मुर्मू, सुनील हेम्ब्रम, छबी दास, गरिमा उर्वशी, गीता हेम्ब्रम, क्लैमेंटीना हांसदा, बिट्टी बेसरा, सरोजनिमा, बाहामुनि हांसदा, मंजू मुर्मू, मारसीला सोरेन, सुनील किस्कू, विलियम टुडू, कुंदन यादव, दशरत मंडल, अमित सिंह, आशीष सिंह, संतोष सिंह, संजय राय, सरोज मरांडी, मो. अनवर, स्टीफ़न मरांडी, मो. हसनैन, मो. असगर, सुभाष राउत मिट्ठू यादव, रुपेश सिंह, कमराज मुर्मू, बेनेडिक बेसरा, खगेश कुमार भंडारी, रुस्तम अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा से सलाम अंसारी, रवि यादव, कृष्णा देवी, शिवा बास्की, साकेत गुप्ता, पियूष कुमार, दिनेश मुर्मू, ब् कुमार पंडित, जितेश कुमार दास, आदि उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 30 2024, 16:58

दुमका : भाजपा प्रत्याशी हुई 'रेस', जनता से रूबरू होने के साथ कार्यकर्ताओं संग बना रही रणनीति

 

दुमका : दुमका संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन 'रेस' हो गयी है। चुनाव में जनता का स्नेह और आशीर्वाद लेने के लिए सीता सोरेन लगातार जन संपर्क में जुटी हुई है। इस दौरान वो पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनाव की रणनीतियों पर भी चर्चा कर रही है।

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का दुमका विधानसभा क्षेत्र का दौरा है। दलाही में वो पार्टी के मसलिया एवं बसमता मंडल कार्य समिति की बैठक में शामिल हुई। जन संपर्क के दौरान सीता सोरेन बिहाजोरी, बड़ाचंदना, सिगरोगादी, जामा चौक, बेलकुपी, तापसी एवं बाग़झोपा में लोगों से रूबरू होंगी। 

इससे पूर्व सोमवार को उन्होंने गमरा, गंदरकपुर, मुड़ायाम, सरायदाहा, इंदरबनी एवं दुर्गापुर गांव में जन संपर्क कर लोगों से मिली। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 29 2024, 19:15

दुमका : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने युवा व्यवसायी के निधन पर जताया शोक, राज वर्मा से जुड़ी स्मृतियां

साझा की दुमका : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दुमका के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी राज वर्मा के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए सोमवार को श्रद्धांजलि दी। व्यवसायी राज वर्मा का बीते 22 अप्रैल को निधन हो गया था।


हदहदिया पुल के निकट एक निजी आवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा दुमका चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने राज वर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर और मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।


चेंबर के अध्यक्ष मो शरीफ, सूरज केशरी, राजेश घिड़िया, प्रवीण मेहरिया , प्रेम केशरी मनोज घोष, राकेश रौशन, जीतन वर्मा, अजीत दारुका, अभिजीत बाक्छी, पंकज वर्मा ने राज वर्मा की स्मृतियां साझा की। सभा का संचालन चेंबर के सचिव अंजनी शरण ने किया। समाज के लिए किया गया सेवा कार्य, कोरोना काल में उनकी सेवा, और छोटे बड़े अवसरों पर उनकी सक्रियता तथा समावेशी स्वभाव का सभी ने याद किया। (दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 29 2024, 19:11

दुमका : भाजपा की कार्यकर्ताओं संग बैठक, पार्टी विधायक रणधीर ने कहा - चुनाव में सरकार का दुरूपयोग कर रही झामुमो

दुमका : भारतीय जनता पार्टी के दुमका लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय में सोमवार को मंडल अध्यक्ष एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई एक बैठक में पार्टी के लोकसभा संयोजक एवं सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि झामुमो लोकसभा चुनाव में सरकार का दुरूपयोग कर धनबल के जरिये चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में झामुमो को दुमका लोकसभा की जनता करारा जबाब देगी। पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने बूथ टोली के कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका बूथ कार्यकर्ताओं की होती है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मुस्तैदी ही पार्टी को जीत दिलाती है। कहा कि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व और कार्यक्षमता पर मुझे पूरा भरोसा है। प्रदेश मंत्री सह क्लस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है। कार्यकर्ताओं का मतदाता से जुड़ाव ही जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। लोकसभा प्रभारी राज पालीवार ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के मजबूत उम्मीदवारी से ही सोरेन परिवार से कोई नहीं लड़कर नलिन सोरेन को उम्मीदवारी बनाकर झामुमो ने मानसिक रूप से हार स्वीकार कर लिया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल, सुरेश मुर्मू, पारितोष सोरेन दिनेश दत्ता, मार्शल ऋषिराज टुडू, अंजुला मुर्मू, जवाहर मिश्रा, बबलू मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज पांडेय विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, कामेश्वर गुप्ता, चुनीलाल राय, गौरीशंकर यादव, अविनाश सोरेन, विमान सिंह, पिंटु साह, रूपेश मंडल, विमल मरांडी, ओम केशरी, मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, सुधीर पाल, गणपति पाल, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, लालचंद पाल, नरेंद्र गुप्ता, निताई भंडारी, रघुनाथ दत्ता, नवल किशोर मांझी, निरंजन मंडल, राजू दर्बे, हराधन मरीक, दिनेश सिंह, जीतलाल राय, संतोष सोरेन, शुभाष दास, अक्षय दास, किशोरी साह, रामचंद्र खिरहर, मनोज हांसदा, नलिन मंडल, मृणाल मिश्रा, सागर पांडेय, दीपक कुमार, गोपीनाथ दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे। (दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 28 2024, 22:11

दुमका : तेज रफ्तार का कहर, अलग अलग सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दुमका : जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुमका में आज का दिन काला रविवार साबित हुआ। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास आंदीपुर में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से सड़क किनारे खडे दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।

 मृतक की पहचान न्यू बांध पाड़ा के रहनेवाले अखिलेश कुमार एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। अखिलेश पेशे से ठेकेदार था। दोनों एक ही बाइक में सवार थे और सड़क किनारे खड़े होकर एक युवक फोन पर बात कर रहा था। घटना के बाद मौके से ड्राइवर हाइवा लेकर भागने में सफल रहा। 

वहीं मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया के पास कंटेनर की चपेट में आने से आनंद भंडारी की जान चली गयी। आनंद सड़क पार कर रहा था इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर की वह चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के नयाडीह के पास एक मिनी ट्रक की चपेट में आकर साहिबगंज की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।  इधर बीती रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनगढ़िया में हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। 

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 28 2024, 18:34

दुमका : ओम ट्रैवल्स के मालिक से रंगदारी मांगनेवाले 4 अपराधी गिरफ्तार, आर्म्स भी बरामद

दुमका : दुमका शहर के ओम ट्रैवल्स के मालिक से रंगदारी मांगने एवं धमकी देने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने रविवार को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल की गयी मोबाइल फोन सहित आर्म्स भी बरामद किया है। 

इन अपराधियों में से दो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। अपराधियों ने ओम ट्रैवल्स के मालिक से रंगदारी के तौर पर मोटी रकम की मांग की थी हालांकि कितनी रकम मांगी गयी थी, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि बीते 12 अप्रैल को ओम ट्रैवल्स के मालिक महेश कुमार नारनोली ने नगर थाना में अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ फोन पर धमकी देने एवं रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। कांड के उदभेदन के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर शनिवार को हँसडीहा थाना क्षेत्र के ठाड़ी खसिया और जरमुंडी थाना क्षेत्र के डोमनाडीह से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिसिया पूछताछ के दौरान अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। कहा कि नगर थाना क्षेत्र के दुधानी के रहनेवाले अपराधी मुकेश मांझी के पास से पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया जिसका इस्तेमाल रंगदारी मांगने में किया गया था जबकि अपराधी सुनील वैध के पास से दो फर्जी सीम कार्ड बरामद किया गया। वहीं जरमुंडी थाना में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार करने गयी पुलिस ने अपराधी नीतीश यादव और सावन सिंह के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड पांच गोली एवं अन्य मैगजीन, एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया। कहा कि नीतीश यादव और सावन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों अपराधी महेश नारनोली से रंगदारी मांगने के मामले में भी संलिप्त थे। चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मौके पर एसडीपीओ विजय महतो, नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, दिग्घी ओपी प्रभारी अनुज कुमार, पुअनि राजीव कुमार, सअनि अशोक मिश्रा, तकनीकी शाखा के अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 28 2024, 17:34

दुमका : जामा में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझायी महिला की हत्या की गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुमका :- जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन के पास टेपरा नदी में बीते 27 अप्रैल को एक महिला की मिली लाश के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला हत्या से जुड़ा हुआ है और इस मामले में रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बबलू मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को टेपरा नदी के पास एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षप्त अवस्था में शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गयी जामा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका स्थित पीजेएमसीएच भेज दिया था और फिर शव के शिनाख्त में जुट गयी। बाद में मधुबन गांव के राजेंद्र मरांडी ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि यह उसकी बहन कमली मरांडी का शव है। 

राजेंद्र ने अपनी बहन की हत्या की आशंका जतायी और शिकारीपाड़ा के बबलू मुर्मू पर हत्या का आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर बनी पुलिस की टीम ने अनुसन्धान के दौरान बबलू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बबलू ने पूछताछ के दौरान सारा सच उगल दिया। 

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि कमली मरांडी केरल में मजदूरी का काम करती थी। वहीं बबलू मुर्मू भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गयी। कहा कि बबलू पूर्व से शादीशुदा था और कमली उसपर शादी का लगातार दवाब दे रही थी। बाद में योजनाबद्ध तरीके से बबलू ने कमली की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से टेपरा नदी के पास फेंक दिया।  

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद कर जाँच शुरु की। कहा कि आरोपी बबलू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टीम में जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी सह पुअनि अजीत कुमार, पुअनि राजेंद्र यादव, सुभाष एक्का, सअनि कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार, आरक्षी पुरुषोत्तम यादव, नरेश मरांडी एवं राजेश उरांव शामिल थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)