/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पराली लदी ट्रॉली से टकराई मोपेड, 42 वर्षीय युवक की मौत lucknow
पराली लदी ट्रॉली से टकराई मोपेड, 42 वर्षीय युवक की मौत


गोंडा।नवाबगंज मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास धान की पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर मोपेड सवार की मौत हो गई।मृतक की पहचान 42 वर्षीय शत्रुघ्न के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न मोपेड से किशुनदासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से अलग हुई पराली लदी ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिटायर्ड लेखा अधिकारी से 78 लाख की साइबर ठगी, 1 महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट में
*खुद को CBI चीफ और IB अफसर बताकर बोले- पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर से मिले हो, देश की गोपनीय जानकारी लीक की है; साइबर पुलिस ने 10 लाख किए होल्ड



गोंडा।जिले में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने जिला पंचायत के रिटायर्ड लेखा अधिकारी को करीब एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 78 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर दो टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 10 लाख रुपये होल्ड भी करा दिए हैं।
पीड़ित नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राजकुमार श्रीवास्तव (65) हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। बताया कि 22 सितंबर 2026 को उनके पास WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को CBI चीफ बताया और कहा कि आप डिजिटल अरेस्ट में हैं।जालसाजों ने आरोप लगाया कि आप पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और उसके गिरोह के संपर्क में हैं। आपने भारत के खुफिया और महत्वपूर्ण दस्तावेज साझा किए हैं। खुद को IB अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में जांच की बात कहकर डराया गया।कार्रवाई से बचने के नाम पर आरोपियों ने RBI के खाते में पैसा जमा कराने का दबाव बनाया। डर के कारण पीड़ित ने अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते से 50 लाख और इंडियन बैंक खाते से 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।इसके बाद भी ठग नहीं रुके। बोले मामला खत्म नहीं हुआ, 10 लाख और दो। पीड़ित ने अपनी कुछ संपत्तियां बेचकर वह रकम भी जमा कर दी। कुल 78 लाख मिलने के बाद जालसाजों ने फोन बंद कर लिया। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।सदर सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना प्रभारी सत्य प्रकाश यादव को सौंपी गई है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि CBI, IB या पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर बैंक खाते में पैसा जमा कराने का आदेश नहीं देती। ऐसी कॉल साइबर ठगी है। घबराएं नहीं, तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी, 28 अक्टूबर से डाउनलोड की सुविधा

*पंजीकृत अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र*


*गोण्डा 30 अक्टूबर 2026* - जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के तहत कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।  अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 से निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवश्यक विवरण भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्यों को अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं पंजीकरण प्रपत्रों को आवश्यकतानुसार एक साथ (बल्क में) पीडीएफ और एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा गया है।

इस लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

कक्षा छह जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card अथवा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
जिलाधिकारी और एसपी ने राज्यपाल के दौरे की तैयारियां देखीं:काशी नरेश विश्वविद्यालय और पुलिस लाइन का निरीक्षण

विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। राज्यपाल के प्रस्तावित जनपद दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राज्यपाल के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और दूसरी जरूरी सुविधाएं ठीक रखने को कहा।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत ज्ञानपुर और जिला पंचायत राज अधिकारी को विश्वविद्यालय परिसर और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग से परिसर और संबंधित रास्तों की मरम्मत और दूसरे सौंपे गए काम समय पर पूरे करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और विभागों के बीच तालमेल बनाकर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
माकपा पार्टी क्लास में शामिल होंगी पूर्व सांसद माकपा कॉमरेड सुभाषिनी अली


*गोण्डा /* भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) मध्य क्षेत्र जनपदों जिसमें मध्य क्षेत्र  में आने वाले जिलों
कासगंज फिरोजाबाद फर्रुखाबाद मैनपुरी इटावा चित्रकूट कानपुर फतेहपुर रायबरेली लखनऊ बाराबंकी बहराइच लखीमपुर बस्ती संतकबीर नगर फैजाबाद  गोंडा बरेली जालौन हरदोई  औरेया के कार्यकारिणी सदस्यों का पार्टी क्लास दिनांक 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सुवास्तु लॉन जानकीनगर में आयोजित किया जाएगा जिसमें कॉमरेड सुभाषिनी अली पूर्व सांसद माकपा एवं पोलित ब्यूरो, डॉ हीरालाल यादव सदस्य केन्द्रीय कमेटी, कॉमरेड रविशंकर मिश्रा राज्य सचिव सीपीआईएम तथा कॉमरेड डी पी सिंह सदस्य राज्य सचिव मंडल सीपीआईएम शामिल होंगे। कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय सचिव सीपीआईएम जिला कमेटी गोण्डा बलरामपुर ने बताया कि वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों और देवीपाटन मंडल में वामपंथी लोकतांत्रिक विकल्प तैयार करने का भी विचार करते हुए किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं अल्पसंख्यकों की समस्याओं और शोषण के खिलाफ आंदोलन करने की भी रूपरेखा तय किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामीनाथ वर्मा, के पी पांडेय, अमित शुक्ला, आशीष सिंह, रॉबी गांगुली, अमृतलाल, मोहर्रम अली, योगेन्द्र वर्मा, रविन्द्र सिंह, विनीत तिवारी, संतोष शुक्ला अहमद अली, डॉ सुकुरुल्ला आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
भदोही में बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक हुई:पॉक्सो और गुमशुदा बच्चों के मामलों की समीक्षा

स्कूलों, होटलों और ढाबों में जागरूकता व जांच के निर्देश*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। शुक्रवार को भदोही पुलिस लाइन के ज्ञानपुर सभागार में बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक और एएचटी के नोडल अधिकारी शुभम अग्रवाल ने की। इसका विषय किशोर न्याय और बच्चों की देखभाल व संरक्षण था।

बैठक में जिले में चल रहे जागरूकता अभियानों और बेसहारा व असहाय बच्चों के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नया जीवन’ की समीक्षा की गई। वर्ष 2026 में पॉक्सो एक्ट और गुमशुदा बच्चों से जुड़े दर्ज मामलों पर भी चर्चा हुई।

अधिकारियों को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत काम करने, बाल भिक्षावृत्ति रोकने और बाल श्रम खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सरकारी स्कूलों में मानव तस्करी और बाल श्रम के बारे में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर जांच कर बाल श्रम रोकने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में किशोर न्याय बोर्ड, एएचटी थाना प्रभारी, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चाइल्ड लाइन/चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, सहायक अभियोजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न एनजीओ के अधिकारी-कर्मचारी और महिला आरक्षी भी शामिल हुए।
ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से हत्या के प्रयास एवं मारपीट के मामले में दोषसिद्ध अभियुक्त को 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹15,000/- अर

गोण्डा। दिनांक 20.07.2023 को वादी चन्द्रप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम पूरे उदई, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि उनके पिता शिवशंकर तिवारी एडवोकेट कचहरी से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे अंजनी पाण्डेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे उदई द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उनके सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा आरोपी अभियुक्त अंजनी पाण्डेय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया था।

*दोषसिद्धि का विवरण-*
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना को0 देहात में पंजीकृत अभियोग मे मॉनिटरिंग सेल, लोक अभियोजक श्री बसंत शुक्ला, कोर्ट मोहर्रिर हेड0 का0 मार्कण्डेय सिंह व थाना को0 देहात के पैरोकार का0 अतुल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 30-10-2026 को दोषी अभियुक्त अंजनी पाण्डेय को माननीय सत्र न्यायाधीश, गोण्डा श्री दुर्ग नरायन सिंह द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 07 वर्ष का कारावास व रू0 15,000/-  के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया हैं।

*अभियुक्त का विवरण-*
01- अंजनी पाण्डेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे उदई, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।

*अभियोग का विवरण-*
01- मु0अ0सं0-376/2023, धारा 307, 325, 323, 504, 506 भादवि, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की इलेक्ट्रिक झटका मशीन व बैटरी बरामद-*

गोण्डा। दिनांक 28.10.2026 की रात्रि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुभागपुर में अज्ञात चोरों द्वारा सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी। चोर कमरे में रखी एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी एवं एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 1025/2026 धारा 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही—*
दिनांक 30.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त एवं सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना से संबंधित तीन व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में चमनमुनी आश्रम श्मशान स्थल के पास झाड़ियों में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 28.10.2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पेड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन एवं एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तारगण अभियुक्तण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त वर्मा पुत्र  राजितराम 2. गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की अपराध से अर्जित सम्पत्ति,
अनुमानित कीमत करीब ₹21,72,000, की कुर्की की कार्यवाही

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3) /338/340(2)/316(5)/ 3(5)/61(2)(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण—*
उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण का तथ्य प्रकाश में आया था। उक्त प्रकरण में अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-02, गोण्डा द्वारा दिनांक 13.08.2026 को आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिनांक 05.10.2026 को सम्बन्धित सम्पत्ति की कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया।

*कार्यवाही—*
जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश एवं मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. शिवाकान्त वर्मा पुत्र श्री राजितराम 2. गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण—*
1. शिवाकान्त वर्मा के नाम गाटा संख्या 132 क, क्षेत्रफल 0.0610 हे0, ग्राम रानीजोत सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹15,00,000/-।
2. गीता देवी के नाम गाटा संख्या 53 मि0, क्षेत्रफल 0.3400 हे0, इमलिया गुरूदयाल गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹6,72,000/-।

उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹21,72,000/- (इक्कीस लाख बहत्तर हजार रुपये) है।

*कुर्की कर्ता टीम—*
एसडीएम सदर गोण्डा मय राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम।
उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया अलंकृत
*गोण्डा*। जनपद के थाना मोतीगंज में नियुक्त उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व थाना इटियाथोक में नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा का निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अलंकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत निरीक्षकगण को उनके नवीन पद के दायित्वों के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारी के दायित्वों में भी वृद्धि होती है, अतः अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखें।

*पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*