/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया अलंकृत lucknow
उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया अलंकृत
*गोण्डा*। जनपद के थाना मोतीगंज में नियुक्त उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व थाना इटियाथोक में नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा का निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अलंकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत निरीक्षकगण को उनके नवीन पद के दायित्वों के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारी के दायित्वों में भी वृद्धि होती है, अतः अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखें।

*पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
13 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक  गिरफ्तार

मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

13 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
मऊ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रामघाट बंधा मोड़ के पास एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक के कब्जे से 13 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और ₹400 नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कार्तिकेय तिवारी पुत्र प्रभाकर तिवारी, निवासी भटोली, थाना सिधारी, आजमगढ़ बताया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव समेत कांस्टेबल मनोज शर्मा, सर्वेश यादव, बृजेश भारती, सोनू सिंह और संजीव पटेल सहित पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना    सब्जी मंडी के पास रोजाना लगता है जाम, दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित सब्जी मंडी के पास रोजाना लगने वाला जाम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

मंडी में सब्जियों से लदे बड़े ट्रकों की आवाजाही और सड़क पर टर्न लेने के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है। वहीं, सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े छोटे-बड़े वाहनों के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है।

मंडी के आसपास आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों से लदे ट्रक घंटों सड़क किनारे खड़े रहते हैं। ऐसे में जब कोई बड़ा वाहन सड़क पर टर्न करता है तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ स्कूली वाहनों को भी आवागमन में परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस के जाम में फंसने की स्थिति भी बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी के पास वाहनों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने और बड़े ट्रकों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सड़क पर जगह कम होने के चलते वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। जरा सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाने, मंडी के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने और यातायात सुचारु रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, मचा हड़कंप, 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, मचा हड़कंप, 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश।

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर ने अचानक निरीक्षण किया , इस दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली उसके उपरांत उन्होंने फार्मेसी में दवाओं के स्टॉक की जांच की, जो सही पाया गया, उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा  लिया और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए व कर्मचारियों को समय से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस  मौके पर सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक को क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं व  स्वास्थ्य सेवाओं में कोई भी कोताही न बरतने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है । इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. विनय भदौरिया, डॉ सचिन, फार्मासिस्ट डीसी गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की फसल, जलभराव से भारी नुकसान की आशंका
जनपद मऊ। जिले में पिछले कुछ समय से हो रही लगातार बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर गिर गई है। वहीं, खेतों में पानी भर जाने से फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

किसानों के लिए यह बारिश किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। जिन खेतों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी, वहां अब फसल पानी में डूबी हुई और जमीन पर बिछी नजर आ रही है। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण धान की बालियां भीग रही हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी गिरावट आने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि पूरे साल कड़ी मेहनत, खाद, बीज और सिंचाई पर पैसा खर्च करने के बाद जब फसल तैयार होने का समय आया, तो बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव के कारण फसल की कटाई करना भी मुश्किल हो गया है।
ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है।

किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि इस प्राकृतिक मार से प्रभावित अन्नदाताओं को कुछ राहत मिल सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कब होगा और उन्हें राहत कब मिलेगी?
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड
जौनपुर। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ने दिव्य और भव्य आयोजन के चलते न सिर्फ लाखों राम भक्तों के हृदय में जगह बनाई अपितु प्रख्यात कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज के निर्देश पर राम भक्तों ने 11 करोड़ एक, राम नाम लेखन कर इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। देखा जाए तो पूर्वांचल के लोगों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है। इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि संजय भोला ने जब ज्ञान प्रकाश सिंह को यह प्रमाण पत्र दिया तो वहां उपस्थित हजारों लोगों ने खड़े होकर सम्मान के साथ तालियां बजाकर ज्ञान प्रकाश सिंह को बधाई दी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने राम नाम का लेखन करने वाले सभी राम भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति के चलते यह अद्भुत विश्व रिकॉर्ड संभव हुआ है। उन्होंने जनपद वासियों की तरफ से आचार्य शांतनु जी महाराज के प्रति इस उपलब्धि के लिए विशेष आभार और अभिनंदन प्रकट किया।
सुल्तानपुर के सचिन पुजारी ने यूपीस्टेज 2026 में हासिल किया प्रथम स्थान
सुल्तानपुर। जिले के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एवं सुल्तानपुर व्यू के संस्थापक सचिन पुजारी ने दैनिक भास्कर यूपीस्टेज 2026 की सामाजिक प्रभाव एवं सामुदायिक सेवा श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर सुल्तानपुर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया और गोवा यात्रा का अवसर भी मिला। कार्यक्रम में उन्हें अभिनेता एवं सांसद रवि किशन तथा प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। सचिन पुजारी अपने डिजिटल मंच सुल्तानपुर व्यू के माध्यम से शहर की संस्कृति, पर्यटन, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय आयोजनों को पहचान दिलाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे जनहित से जुड़ी जानकारियों, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों, जनकल्याणकारी योजनाओं, जरूरतमंदों की सहायता और आम नागरिकों के लिए उपयोगी सेवाओं से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही वे स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से सामने लाते हैं। उनका प्रयास है कि डिजिटल मंच केवल मनोरंजन तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के लिए उपयोगी जानकारी पहुंचाने और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। इस उपलब्धि पर सचिन पुजारी ने अपने दर्शकों, शुभचिंतकों और साथी कंटेंट क्रिएटर्स का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान को सुल्तानपुर की जनता और अपने सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने शहर और समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
जौनपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन, भक्ति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के अंतिम दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने शबरी भक्ति, सुंदरकांड, लंका विजय और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि श्रेष्ठ दांपत्य जीवन की पहचान कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ निभाना है। माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया। लव-कुश प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने सीता की स्वर्ण प्रतिमा के माध्यम से यज्ञ संपन्न करने को भगवान श्रीराम के सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताया।
कथा के अंतिम चरण में उन्होंने बताया कि 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर पूरे नगर में उत्सव छा गया। विधि-विधान से हुए राज्याभिषेक के साथ श्रीरामकथा का समापन हुआ। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। आचार्य शांतनु महाराज ने कथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार भव्य श्रीरामकथा का आयोजन कराते रहें और जौनपुरवासी रामकथा में डुबकी लगाते रहें। आयोजन को सफल बनाने में सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
अंतिम दिन पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह (वाराणसी), भाजपा नेता सुधांशु सिंह, अम्बरीष सिंह ‘भोला’ (मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण), पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सिंह यादव, राजवीर सिंह ‘राजा’, संतोष मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता संतोष सिंह, डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा तथा चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एन. त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भारत वैभव पार्टी से विधानसभा क्षेत्र 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र जौनपुर से   प्रत्याशी घोषित किए गए समाजसेवी चन्द्रेश दुबे
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


  गौरीशंकर जन कल्याण ट्रस्ट संस्था के संस्थापक चेयरमैन एवं नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद संगठन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश समाज सेवी चन्द्रेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि   आगामी विधानसभा चुनाव 2027को देखते हुए  भारत वैभव पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय  और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमित रामवदन मिश्रा के नेतृत्व में  हमे भारत वैभव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जनपद जौनपुर के 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के लिए  हमें प्रत्याशी घोषित किया गया है इसके लिए हम  भारत वैभव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमित रामवदन मिश्रा सहित पार्टी शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट करते हैं  समाजसेवी चन्द्रेश दुबे ने कहा कि हम  समाज में क्षेत्र में क्षेत्र की जनता के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे हम क्षेत्र की जनता का हमेशा साथ और सहयोग और  क्षेत्र का विकास करेंगे
खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन

अमृतपुर फर्रुखाबाद 29 अक्टूबर। ग्राम अमृतपुर में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र फर्रुखाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र मिश्रा ने की। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक प्रयोग और फसलों को रोगों से बचाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
गोष्ठी के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र मिश्रा ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने, मृदा परीक्षण कराने, हरी खाद एवं गोबर की खाद के उपयोग और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खेती में मिट्टी की सेहत का ध्यान रखने और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे फसल उत्पादन बेहतर होने के साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहे।इसके अलावा आलू की फसल में होने वाले चेचक रोग से बचाव के लिए भूमि शोधन एवं बीज शोधन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। किसानों को फसल की बुवाई से पहले उचित सावधानियां बरतने तथा रोगों की रोकथाम के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार उपाय अपनाने की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ इंडिया फतेहगढ़ के एलडीएम कार्यालय से आर.के. राठौर ने किसानों को बैंकों की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा, कृषक पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
गोष्ठी में अनूप कुमार एडीओ कृषि रक्षा, संतोष कुमार प्राथमिक सहायक, प्रवेश कुमार बीटीएम, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार एवं कुलदीप कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।