/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz हर ELC में SIR अवधि के दौरान कम से कम एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाना अनिवार्य : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार Jharkhand
हर ELC में SIR अवधि के दौरान कम से कम एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाना अनिवार्य : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, श्री के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रमंडलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के समन्वयकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में विद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवा एवं अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 5,535 ELC गठित करने के लक्ष्य के विरुद्ध 4,461 ELC गठित एवं एक्टिव हैं, इनके कॉर्डिनेटर एवं जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जो संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी है, उसका नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक पंजीकरण से वंचित न रहे। इसके लिए ELC के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और उनके परिवारों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए तथा एसआईआर अवधि के दौरान कम-से-कम प्रत्येक ELC स्तर पर एक विशेष जागरूकता गतिविधि अवश्य संचालित की जाए। इन गतिविधियों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश पहुंच सकें और युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित हों।

श्री के. रवि कुमार ने ECINET ऐप के माध्यम से पात्र युवा भारतीय नागरिकों को फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ELC के पदाधिकारी एवं समन्वयक नागरिकों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाएं तथा फॉर्म भरने में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। साथ ही, एसआईआर एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित सही प्रक्रिया और पात्रता संबंधी प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने मिस-इनफॉर्मेशन एवं फेक न्यूज के विरुद्ध तथ्यपरक जानकारी के प्रसार तथा मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है और किसी भी अपात्र अथवा विदेशी व्यक्ति का नाम इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों में जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु बेहतर कार्य करने वाले ELC को जिला स्तरीय कार्यक्रम में एवं राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले ELC को राज्य स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा वहीं राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले ELC का नाम राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य से नॉमिनेशन के रूप में भेजा जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सहित विभिन्न प्रमंडलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, सहायक जिला परियोजना पदाधिकारी, ELC कोऑर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क मैनेजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं भाजपाई - झामुमो

गढ़वा :- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पूरे देश में भाजपा के नेता व अंधभक्त कार्यकर्ता बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जब राहुल गांधी की मां, दादा, दादी सहित उनको पूरे परिवार पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करते हैं तब भाजपा के लोग कहां चले जाते हैं। आज देश के असली मुद्दे से जनता का ध्यान भटकने के लिए भाजपाई बेचैन होकर पूरे देश में उत्पात मचा रहे हैं। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य जवाहर पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कहीं ।

वही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पासवान ने कहा कि भाजपा असली मुद्दा वोट चोरी, चुनाव आयोग की स्वायत्तता, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए पुतला दहन का ड्रामा कर रही है। देश की जनता समझती है कि कौन अपमान कर रहा है और कौन लोकतंत्र बचा रहा है। भाजपा चाहे जितना भी सिर पीट ले, उसकी सत्ता चल चुकी है। आने वाले समय में भारत की जनता कारारा जवाब देगी। भाजपा का यह कृत्य उनकी घबराहट को दिखाता है। भारतीय जनता पार्टी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उसे अपने इतिहास में झांकना चाहिए।प्रधानमंत्री सहित भाजपा के नेता रोज मंच से कांग्रेस नेतृत्व के लिए अमर्यादित टिप्पणी करते हैं तब इनकी मर्यादा कहां चली जाती है। श्री खड़गे स्वयं 80 वर्ष के वरिष्ठ नेता हैं, जो हमेशा मर्यादित भाषा के पक्षधर रहे हैं।

वही संजय सिंह छोटू ने कहा कि जब भाजपा विधायक खुलेआम मां-बहन की गाली देते हैं। वे मुख्यमंत्री की मां, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु की पत्नी पर जिंदा रहते हुए अमर्यादित टिप्पणी करते हैं इन सब मुद्दों पर भाजपा नेताओं की आवाज क्यों बंद हो जाती है। आदिवासी अस्मिता के सवाल पर भाजपा चुप हो जाती है। अंकिता भंडारी की भाजपाईयों ने क्यों हत्या कर दी, इसका भी जवाब उन्हें देना चाहिए।

उक्त मौके पर केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सरीफ अंसारी, चन्दन जायसवाल, बैद्यनाथ गौतम, चन्दन पासवान, धनंजय तिवारी, वसीम खान, हरीओम यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजधानी में दिनदहाड़े सरकारी कर्मचारी स्व लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या हेमंत सोरेन की नाकाम कानून-व्यवस्था : समीर उरांव

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया

अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उरांव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, विनय महतो धीरज शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद नेता बुंडू के दलकीडीह गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

भाजपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक भाजपा परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नामकुम थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात की। नेताओं ने पुलिस से सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के संयोजक और पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक सरकारी कर्मचारी की हत्या होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

समीर उरांव ने पुलिस से स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लोवाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, रितेश उरांव, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, बिरसा पाहन, राजीव रंजन, तुलसी गोप और योगेंद्र महतो सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

चक्रवात 'अर्नब' को लेकर रांची में ऑरेंज अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को स्कूल बंद, डीसी ने आपदा से निपटने के दिए निर्देश

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण रांची जिले में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को भारी बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जलजमाव, पेड़ गिरने और कमजोर मकानों को नुकसान हो सकता है।

इस संभावित आपदा स्थिति से निपटने हेतु जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिला आपदा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सह अपर समाहर्ता रांची श्री रामनारायण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिले के समस्त सरकारी, प्राइवेट, अनुदानित एवं अन्य विद्यालयों में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को शैक्षणिक गतिविधियाँ/कक्षा संचालन बंद।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर ध्यान दें

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि 28 एवं 29 अक्टूबर को अनावश्यक यात्रा से बचें, तेज हवा एवं वज्रपात के दौरान खुले में न रहें, क्षतिग्रस्त बिजली के तारों अथवा गिरते पेड़ों के निकट न जाएं तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर ध्यान दें।

तूफान 'अर्नब' रांची में दो दिनों तक सभी स्कूल बंद, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची:राज्य में मौसम के कड़े तेवरों और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम विभाग (IMD) द्वारा 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद, एहतियातन जिले के तमाम शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्देश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले घंटों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की भी प्रबल संभावना जताई गई है।

सभी स्कूलों पर रहेगा आदेश लागू

रांची डीसी कार्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार, यह पाबंदी जिले के भीतर आने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों (प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक कक्षाओं तक) पर समान रूप से लागू होगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन दो दिनों तक किसी भी तरह की कक्षाएं या शैक्षणिक गतिविधियां संचालित न की जाएं।

प्रशासन का मानना है कि मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, यातायात बाधित होने और वज्रपात जैसी अनहोनी से स्कूली बच्चों को बचाना बेहद जरूरी है।

इन जिलों पर भी मंडरा रहा है खतरा

मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि झारखंड के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसमी गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

ऑरेंज जोन के प्रमुख जिले: रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और इनसे सटे इलाके।

संभावित हालात: भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकना, तेज आंधी और शहरी इलाकों में निचले स्थानों पर पानी भरना।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मुस्तैद

खराब मौसम की चेतावनी के बाद नगर निगम और जिला आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है:

बिजली विभाग अलर्ट: तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियों के टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका के मद्देनजर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' (QRT) को हर वक्त तैयार रहने को कहा गया है।

24 घंटे कंट्रोल रूम चालू: किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और आम जनता को मदद पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर चौबीस घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है।

आम जनता और अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है:

अभिभावकों के लिए सलाह: स्कूलों की इस छुट्टी के दौरान अभिभावक बच्चों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें और उन्हें घरों से बाहर न जाने दें।

सावधानी बरतें: आंधी-तूफान और गर्जन के वक्त बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों या छतों के पास खड़े होने से बचें।

ड्राइविंग में सावधानी: भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने पर वाहन चालक अपनी गाड़ियों की रफ्तार नियंत्रित रखें।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को मोरहाबादी के दीवाली मेला में आमंत्रित करने पहुंचा जेसोवा प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से आगामी 29 अक्तूबर से 02 नवंबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय 'दीवाली मेला' में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया।

पांच दिनों तक चलेगा दीवाली का भव्य उत्सव

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह दीवाली मेला पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री हेतु 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे।

सामाजिक सरोकारों और कल्याणकारी कार्यों की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जेसोवा द्वारा राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहीं शामिल..

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की प्रेसिडेंट श्रीमती प्रीति कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती अनीता सिंह, सेक्रेटरी श्रीमती मनु झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर श्रीमती शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की मेंबर श्रीमती रंजना कुमार एवं श्रीमती दिव्या श्री शामिल रहीं।

रांची-पटना जनशताब्दी से गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मैनेजर का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका या कोई साजिश?

रांची: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (31 वर्ष) का शव झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन के पास जंगलों और ट्रैक के करीब संदिग्ध हालात में मिला है। वह एक दिन पहले चलती ट्रेन से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।

पेंट्री कार जाने के दौरान हुए थे लापता

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) दिल्ली के पूर्व छात्र देवपालिक गुप्ता अपने साथियों के साथ सोमवार (26 अक्टूबर) को रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12366) में सवार हुए थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रांची जंक्शन से रवाना हुई थी। देवपालिक कोच C-2 की सीट नंबर 50 पर बैठे थे। रांची से छूटने के महज 10 मिनट बाद (दोपहर करीब 2:35 बजे) वह अपने साथियों से यह कहकर उठे कि वे पेंट्री कार में खाने का ऑर्डर देने जा रहे हैं। इसके बाद वे अपनी सीट पर वापस नहीं लौटे। जब काफी देर तक उनका कुछ पता नहीं चला, तो साथियों ने पूरी ट्रेन में उनकी तलाश की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

पुलिस और रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

देवपालिक के साथियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेन जब बोकारो पहुंची, तो उन्होंने तुरंत 'रेल मदद' और आरपीएफ/जीआरपी को इसकी सूचना दी। हालांकि, क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) के पचड़े में उन्हें बोकारो और मुरी स्टेशनों के बीच भटकाया गया।

घटना मुरी और रांची के बीच की होने के कारण करीब 6 घंटे की भारी मशक्कत के बाद रात 9 बजे जाकर एफआईआर दर्ज हो सकी। परिजनों और पार्टी के लोगों का कहना है कि यदि शुरुआती घंटों में प्रशासन मुरी के आसपास मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन चलाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

हादसा या कोई आपराधिक साजिश?

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मुरी जंक्शन से पहले किसी पहाड़ी या जंगली क्षेत्र में खुले दरवाजे के पास संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए होंगे।

दूसरी ओर, मुरी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह साफ हो गया है कि देवपालिक मुरी स्टेशन पर ट्रेन से नीचे नहीं उतरे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

जन सुराज पार्टी में शोक की लहर

इस अप्रत्याशित घटना के बाद जन सुराज परिवार में शोक का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "देवपालिक एक बेहद ऊर्जावान और मेहनती युवा थे, जिन्होंने पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके असमय जाने से हम सब स्तब्ध हैं। हम प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पटना में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया।

घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर कूच कर गए। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़गे की टिप्पणी पर अपना विरोध जता रहे थे।

राजनीति में मतभेद स्वाभाविक लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं : आदित्य साहू

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा और सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध में किसी के दिवंगत परिजन को निशाना बनाना उचित नहीं है। लेकिन कांग्रेस लगातार इन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करती रही है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उन्होंने देशवासियों से माफी मांगने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के जनादेश से चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उनके राजनीतिक विचारों और नीतियों का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर अमर्यादित टिप्पणी करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की टिप्पणियों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी अशोभनीय, खड़गे देशवासियों से माफी मांगें : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संदर्भ में की गई टिप्पणी और भाषा के प्रयोग को अशोभनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बतलाते हुए कांग्रेस या खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इसके लिए देशवासियों से अविलंब माफी मांगने की मांग की है।

श्री मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन उनके दिवंगत पिता को इसमें घसीटना एवं उन पर इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस हरकत से केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि देश की पूरी जनता में भारी आक्रोश है। कहा कि यह कोई पहली दफा नहीं है, इसके पहले भी प्रधानमंत्री की मां को लेकर, खुद नरेंद्र मोदी को लेकर कई प्रकार की अशोभनीय टिप्पणियां की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश की सत्ता, देश के कई राज्यों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, उनकी तकलीफों को भली भांति समझा जा सकता है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन किसी व्यक्ति से इस प्रकार की टिप्पणी काफी निंदनीय है। यह कांग्रेस की हताशा, निराशा का प्रतीक है।

ये नेता भी रहे उपस्थित

कांग्रेस कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र राय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, सरोज सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, अजय राय , संदीप वर्मा, अशोक बडाईक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, सूर्य प्रभात, ललित ओझा, दिलीप सोनी, हेमंत गुप्ता, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, धीरज महतो, नरेंद्र कुमार, संजय जयसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज मिश्रा, सुधाकर चौबे, जितेंद्र चंद्रवंशी, रमेश सिंह, उमेश रंजन, संजय चौधरी, अनिल सिंह, सीमा शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रेम मित्तल, संजीव विजय वर्गीय, ओम प्रकाश, मुनचुन राय, मनोज दुबे, राजू सिंह, रजनीश पांडे, मुकेश गुप्ता, सुमन सिंह, सुबोध कांत, काजल प्रधान सहित रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिले के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*ऑनलाइन खतियान में 'मुंडा' के स्थान पर 'स्वासी' दर्ज होने से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगाई सुधार की गुहार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ अंकित है,

जिसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम के गलत अंकन में सुधार कराते हुए ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक श्री विकास मुंडा मौजूद रहे।

रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ-249 पर सुनी मन की बात, बूथ अध्यक्ष को 'मालिक' कहकर बढ़ाया सम्मान

Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा के प्रांगण में बूथ संख्या-249 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 139 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं, परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ऐसा संदेश दिया, जिसने संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहमियत को न केवल रेखांकित किया बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का सीना गर्व से भर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पीछे खड़े बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार को अपने पास बुलाकर अपने बगल में खड़ा किया। बूथ अध्यक्ष को अपना मालिक बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और संगठन में बूथ स्तर की भूमिका के महत्व का स्थापित किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो प्रधानमंत्री के विचारों, संदेश और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और इसी क्रम में उन्हें कांके विधानसभा क्षेत्र में आकर आम लोगों के साथ "मन की बात" सुनने का अवसर मिला। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों को केवल सुनकर न रहें, बल्कि यहां से उन संदेशों को लेकर जाएं और अपने परिवार, गांव तथा समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।

लखपति दीदी से सशक्त होंगी महिलाएं, मजबूत होंगे परिवार

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मिशन मोड में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है और अब इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

उन्होंने कहा कि जब माता-बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि दो-दो परिवारों को संबल मिलता है। महिलाएं दो-दो परिवार को संवारती हैं। इसलिए महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बेटियों को शिक्षित बनाएं, अगली पीढ़ी को दें बेहतर भविष्य

श्री नितिन नवीन ने अगली पीढ़ी को शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बेटियों को पढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर देना परिवार तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों को "प्रणाम" और "जोहार" करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, भाजपा नेता अमित कुमार, रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।