पत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी करेंगे अवनीश अवस्थी
- आईएफडब्ल्यूजे के 76वें स्थापना दिवस पर मिला आश्वासन, 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को लाभ दिलाने का प्रयास
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा उचित मंच पर उठाने और इसके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना से भी वार्ता की जाएगी। साथ ही अगले सप्ताह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उनका प्रयास होगा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिलाने की दिशा में ठोस पहल हो।
अवनीश अवस्थी गुरुवार को यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की ओर से आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा के मुद्दे पर गोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा गया। अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का रजिस्टर तैयार करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनने से उनकी पहचान सुनिश्चित करने और उन्हें सुविधाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों को लाभान्वित करने के लिए खेल विभाग से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उन्हें अन्य संस्थागत स्तंभों की तरह मजबूत होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
- राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने पत्रकारों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार भी चिंतित है। उनकी मांगें जायज हैं और उनका समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार तमाम कठिनाइयों, अभावों और आलोचनाओं के बावजूद समाज और जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा हो या पेंशन का विषय, इन समस्याओं का समाधान आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।
- पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने भी रखे विचार
समारोह में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय महासचिव विश्वदेव राव, प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह और लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महामंत्री नितिन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कांत तिवारी, विजय शंकर पंकज, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रजा रिजवी, भास्कर दुबे, सुरेश यादव, सर्वेश तिवारी, अविनाश शुक्ला, अनिल सैनी, मोहम्मद जुबेर, पवन कुमार सिंह, रेनू निगम, नायला किदवाई, जेपी शुक्ला, सूर्य नारायण सिंह, कलानिधि मिश्रा, महिमा तिवारी, मुकुल मिश्रा, राकेश सिंह चौहान, अनिल त्रिपाठी, मोहम्मद जान तुर्की, विजय प्रकाश मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, टीएन मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू, सुमति सक्सेना, सुरेंद्र अग्निहोत्री, गंगेश मिश्रा, विजय मिश्रा और मोहम्मद तारिक फारुकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।












- स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार, सस्ती बिजली और आधुनिक ग्रिड व्यवस्था पर जोर, ORF की अंतरराष्ट्रीय विषयवस्तु वाली बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए ऊर्जा मंत्री
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद की मौजूदगी में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित, मछुआरों की आजीविका मजबूत करने पर जोर




Oct 29 2026, 09:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k