आजमगढ़: शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधित्व मण्डल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला, कैसलेस चिकित्सा में मैपिंग ठीक करायें जाने की किया मांग
आ
जमगढ़। शिक्षा मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक अधिकारी से मिला। शिक्षा मित्रों ने कैसलेस चिकित्सा योजना में आ रही दिक्कतों को ठीक करायें जाने की मांग किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों, अनुदेशको , रसोइयों, शिक्षको को कैसलेस चिकित्सा सुविधा देने का आदेश दिया है। शासनादेश भी निर्गत हो चुका है।आन लाइन आवेदन भी शुरू हो गया है। किन्तु जिले के लालगंज पवई तरवां छठियांव ठेकमा आदि ब्लाकों का मैप शो नहीं कर रहा है। जिससे आन लाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है।
कैशलेस चिकित्सा योजना में मैप में आ रही दिक्कतों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। शिक्षा मित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल को ज्ञापन दिया। जिला बेसिक अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित बाबू को महानिदेशक को पत्र लिखने के लिए मार्क किया।
प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मण्ल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अशोक यादव , राजेश सिंह , अमर शेखर , दीनदयाल उपाध्याय , महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रीता सिंह जिलाध्यक्ष एवं राधे श्याम मौर्य आदि शामिल रहे।
Jun 25 2026, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1