/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल मेले का शुभारंभ आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड सभागार जहानागंज में Krishan Upadhyay
आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल मेले का शुभारंभ आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड सभागार जहानागंज में
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड सभागार जहानागंज में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनकल्याणकारी स्टॉल मेला एवं जनसहयोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का निरीक्षण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, स्वरोजगार एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व विधायक मुबारकपुर राम दर्शन यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह, एपीओ संदीप शिवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
आजमगढ़: इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्पेलिंग प्रतियोगिता में 9 वर्षीय शिवान सिंह ने लहराया परचम, जिले का बढ़ाया मान
आजमगढ़। जहानागंज ब्लॉक के टेल्हुआ चकवली गांव के 9 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र साईं विवान सिंह ने राष्ट्रीय अल्फा स्टार स्पेलिंग परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिली सफलता से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे आजमगढ़ जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। साईं विवान सिंह सेंट अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दो के छात्र हैं। उनके पिता दीपक सिंह तथा माता रंजन सिंह हैं। कम उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और परिवार का निरंतर सहयोग रहा है। साईं की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। उनके बड़े भाई युवराज सिंह समेत सभी परिजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। विशेष बात यह है कि साईं विवान सिंह, जहानागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के भतीजे हैं। उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने साईं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। हरिद्वार सिंह, आजाद सिंह, श्याम सिंह, आलोक सिंह सहित अनेक लोगों ने साईं को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का विश्वास है कि साईं विवान सिंह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन करेंगे।
आजमगढ़: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वृद्धाश्रम अम्बरपुर में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
आजमगढ़ । विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आज सोमवार के दिन आजमगढ़ जिले निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर गांव स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिस्ट्रिक्ट चीफ लीगल ऑफिसर आशीष कुमार राय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, उपेक्षा या दुर्व्यवहार की स्थिति में बुजुर्ग कानून की मदद ले सकते हैं कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का कुशलक्षेम भी जाना गया अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली सभी वृद्धजन प्रसन्नचित एवं स्वस्थ पाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन भी किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर की चिकित्सा टीम द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया चिकित्सकों ने बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को दवाओं का निःशुल्क वितरण किया स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बुजुर्गों को नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से डिस्ट्रिक्ट चीफ लीगल ऑफिसर आशीष कुमार राय के साथ एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की इनमें नीरजा कांत मिश्र, सौरभ राय, समीर यादव, मोहम्मद कमर, अरविंद गुप्ता, अरविंद, बालगोविंद, आनंद, खुशी, रागनी, सरिता, शोभा तृप्ति सिंह भामिनी बरनवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं चिकित्सा टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार मिश्रा एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे वहीं वृद्धाश्रम अम्बरपुर के प्रबंधक श्याम पाण्डेय, लेखाकार रविन्द्र यादव, सेवाकर्ता अरविंद त्यागी, पंकज कुमार, अमित कुमार कन्नौजिया, सुरक्षाकर्मी तेजबहादुर सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनके सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्रोत्साहित करना रहा उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि बुजुर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया जा सके।
आजमगढ़ : ऑपरेशन वज्रपात के तहत किया गया कार्रवाई
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भुपेश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना मेहनाजपुर में आपरेशन वज्रपात के क्रम मे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 7776 गैंग बनाकर उसका प्रदर्शन कर रहे है तथा मोटर साइकिलों से झुंड बनाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे आम जनमानस मे भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है । थाना पुलिस द्वारा ऐसे 06 नवयुवको 1. Instagram ID – “Kunal-gunda-7776-0323,,सदस्य – कुनाल कुमार पुत्र घुरउ निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 16 वर्ष 2. Instagram ID – “abhay_rajbhar_7776 / अभय
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्वास एवं महलिया मंदिर में किया साफ-सफाई
जमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में साफ सफाई किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रषि दुर्वासा की तपोस्थली स्थित मंदिर महलिया आदि में साफ सफाई किया तथा दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, लोकमंगल एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आशुतोष राय जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, तहबरपुुुुर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरु, मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष नीरज गिरी, ओमकार पाण्डेय, बलराम तिवारी,राज विहारी सिंह,साधू सिंह, रिक्की राय,शिवांस सिंह,सौरभ कुमार, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 89 में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़। तहसील परिसर निजामाबाद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में क्षेत्र की जनसमस्याओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 87 प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजे गए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक 58 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 24, विकास विभाग की पांच तथा अन्य विभागों की दो शिकायतें दर्ज की गईं। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाए और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में किसानों को निशुल्क धान ढैचा के बीज के मिनी किट का किया गया वितरण
आजमगढ़। राजकीय कृषि बीज भंडार तहबरपुुुुर में मिनी किट का वितरण किया गया। शनिवार को राजकीय बीज भंडार तहबरपुुुुर में किसानों को निशुल्क धान व ढैचा के बीज के मिनी किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुुुुर अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु रहे। उन्होंने ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ने कहा कि रासायनिक उर्वरक मानव स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सरकार लोगों के आय के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान दे रही है। ढैचा के बुवाई से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। और पैदावार अच्छी होती है। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष यादव ने बताया कि धान ढैचा बीज के वितरण के लिए 30 गांवों के किसानों को चयनित किया गया है। श्री यादव ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सीड इंचार्ज, कैलाश नाथ गौतम,योगेन्द्र यादव, अनूप सिंह, राजभवन, रिक्की राय, स्वप्निलन राय, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।