/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आजमगढ़ : ऑपरेशन वज्रपात के तहत किया गया कार्रवाई Krishan Upadhyay
आजमगढ़ : ऑपरेशन वज्रपात के तहत किया गया कार्रवाई
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भुपेश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना मेहनाजपुर में आपरेशन वज्रपात के क्रम मे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 7776 गैंग बनाकर उसका प्रदर्शन कर रहे है तथा मोटर साइकिलों से झुंड बनाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे आम जनमानस मे भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है । थाना पुलिस द्वारा ऐसे 06 नवयुवको 1. Instagram ID – “Kunal-gunda-7776-0323,,सदस्य – कुनाल कुमार पुत्र घुरउ निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 16 वर्ष 2. Instagram ID – “abhay_rajbhar_7776 / अभय
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्वास एवं महलिया मंदिर में किया साफ-सफाई
जमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में साफ सफाई किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रषि दुर्वासा की तपोस्थली स्थित मंदिर महलिया आदि में साफ सफाई किया तथा दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, लोकमंगल एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। आशुतोष राय जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, तहबरपुुुुर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरु, मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष नीरज गिरी, ओमकार पाण्डेय, बलराम तिवारी,राज विहारी सिंह,साधू सिंह, रिक्की राय,शिवांस सिंह,सौरभ कुमार, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 89 में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़। तहसील परिसर निजामाबाद में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में क्षेत्र की जनसमस्याओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 87 प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजे गए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक 58 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 24, विकास विभाग की पांच तथा अन्य विभागों की दो शिकायतें दर्ज की गईं। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाए और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में किसानों को निशुल्क धान ढैचा के बीज के मिनी किट का किया गया वितरण
आजमगढ़। राजकीय कृषि बीज भंडार तहबरपुुुुर में मिनी किट का वितरण किया गया। शनिवार को राजकीय बीज भंडार तहबरपुुुुर में किसानों को निशुल्क धान व ढैचा के बीज के मिनी किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुुुुर अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु रहे। उन्होंने ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ने कहा कि रासायनिक उर्वरक मानव स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सरकार लोगों के आय के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान दे रही है। ढैचा के बुवाई से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। और पैदावार अच्छी होती है। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष यादव ने बताया कि धान ढैचा बीज के वितरण के लिए 30 गांवों के किसानों को चयनित किया गया है। श्री यादव ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सीड इंचार्ज, कैलाश नाथ गौतम,योगेन्द्र यादव, अनूप सिंह, राजभवन, रिक्की राय, स्वप्निलन राय, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।