देवघर- दादी रानी सती जी परिवार के द्वारा सेंट्रल बैंक गली में भाद्र अमावस्था उत्सव।
देवघर:
दादी राणी सती जी परिवार द्वारा 22 और 23 अगस्त को श्री राणी सती मंदिर, सेंट्रल बैंक गली,गणपत राय जोशी लेन, बड़ा बाजार में आयोजित होने वाले भाद्र अमावस्या उत्सव के पहले दिन आज रात्रि जागरण, भजन कीर्तन एवं अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।
वहीं इस उत्सव के दौरान जागरण, गजरा उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव इत्यादि भी मनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि कल शनिवार सुबह 5 बजे से पूजन, धोक एवं जात का आयोजन किया जायेगा जिसके पुजारी संजय जोशी हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में पूरन खंडेलवाल, सुनील भोपालपुरिया, संतोष भुवानिया, विष्णु खंडेलवाल, अनिल डालमिया, आनंद झुझुनवाला इत्यादि लगे हुए हैं। इस आयोजन में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल होते हैं
Aug 25 2025, 06:06