बड़ी खबर : सीमांचल का आतंक 3 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क शो-रुम लूटकांड में था गैंग लीडर
डेस्क : बिहार एसटीएफ और पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और जिला पुलिस ने चार साल से सीमांचल के जिलों में आतंक का पर्याय बना तीन लाख का इनामी चुनमुन उर्फ राकेश झा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना क्षेत्र में थलहा नहर के पास हुए इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। वहीं कुख्यात चुनमुन का एक साथी मौके से भाग निकला। उसकी तलाश चल रही है। चुनमुन झा अररिया के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था।
बता दें वह चुनमुन उर्फ राकेश झा बीते साल 26 जुलाई, 2024 को पूर्णिया में तनिष्क के शोरूम में हुई 3.70 करोड़ की लूट का आरोपी था। लूटकांड के बाद से फरार चल रहा था। उस पर कई अन्य गंभीर मुकदमे भी थे। चुनमुन हाल में हुए आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड का भी गैंग लीडर था। रेकी से लेकर डकैती करने तक में उसकी भूमिका थी। लूट की सीसीटीवी फुटेज में उसे देखा गया था।

						
 


 
 
 







Mar 23 2025, 13:24
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
2- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
16.9k