ब्राह्मण सेवा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि
गया। ब्राह्मण सेवा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों महान विभूतियों के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के पंचायती अखाड़ा मठ परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद वक्ताओं के द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी तथा पंडित मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मौजूद समारोह कार्यक्रम के संयोजक वृजराज कुमार पांडेय और नरोमा अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पवन त्रिपाठी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राष्ट्र निर्माण में दोनों विभूतियों का अभूतपूर्व योगदान रहा है।
![]()
देश के नागरिकों के लिए हुए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा किया कि ब्राह्मण समाज से आने वाले जरूरतमंद लोगों का उनके अस्पताल में मुक्त चिकित्सीय सलाह दी जाएगी। इस अवसर पर विवेकानंद मिश्र, शालिग्राम दुर्वे, कमलेश पाठक, संजीव कुमार, ऋषि लाल गुड़ा, अंजनी पाठक, प्रदीप पांडे, बृजराज पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। ब्राह्मण सेवा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों महान विभूतियों के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के पंचायती अखाड़ा मठ परिसर में किया गया।



गया। गया शहर के मुरारपुर माधव लाल धर्मशाला में बरनवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजू बरनवाल ने कहा कि बरनवाल वैश्य समाज आबादी के अनुसार राजनीति अधिकार के लिए आजाद पार्क में दो दिवसीय बरनवाल अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
गया। बुधवार को श्री आदि गदाधर वेदी में हिंदू युवा शक्ति संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। सभी सनातनी हिंदू जो कुछ वर्ष पहले तक 25 दिसबर एवं 1 जनवरी के दिन पश्चिमी सभ्यता का पर्व मनाते थे वो अब सभी तुलसी पूजन दिवस मनाने लगे है।

गया/शेरघाटी। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जयंती पर शेरघाटी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने आज लम्बे समय से फरार एक मुज़रिम को गिरफ्तार की है
गया/शेरघाटी। समाजसेवी महेशी दास जी का 15वीं परिनिर्वाण दिवस उनके छोटे पुत्र शेरघाटी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख एवं अंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण नंदन कुमार ने करीब 300 गरीब बच्चों के बीच पाठन सामग्री का वितरण करके मनाया।
गया। बिहार के गया में साली के प्यार में जीजा ने अपने पत्नी को गोली मरवा कर हत्या कर दी। आरोपी पति पंकज कुमार अपने पत्नी को गोली मरवाने के लिए दिल्ली और तेलंगाना के शूटर को 2.5 लाख सुपारी देकर बुलाया था। इस हत्याकांड में पति समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गया। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अब जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन सेक्शन (ओटी सेक्शन) सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

गया। बिहार के गया में एक युवक की बधार में हत्या कर देने का मामला सामने आयी है। दरअसल, गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव में 30 वर्षीय युवक की बधार में हत्या कर दी गई।
Dec 26 2024, 17:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.0k