मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साहू समाज के हरेली उत्सव-सम्मान समारोह में हुए शामिल, मरीन ड्राइव का नाम बदलकर तेलीबांधा ड्राइव करने साहू समाज की मांग
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू सहित साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मरीन ड्राइव का नाम परिवर्तन कर तेलीबांधा ड्राइव करने तथा दोनों ओर भव्य गेट बनाने और चौक का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर करने की माँग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन के लिए साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आज हरेली के पावन पर्व पर सुबह से ही पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि की मन्नत माँगी है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब रायपुर शहर की शान है और साहू समाज की माँग पर गंभीरता से विचार किया जाकर इसके नामकरण के लिए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय को साहू समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का तैल्य चित्र और राम चरित मानस की प्रति भेंट की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय को स्मृति चिन्ह के रूप में रुद्राक्ष के वृक्ष के साथ शाल श्री फल भेंट किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहले तिहार है और इसी से आगे प्रदेश में तिहार उत्सवों की लंबी श्रृंखला चलती है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेली एक समृद्ध परंपरा के तिहार है, किसानों का तिहार है, प्रकृति से जुड़ने का तिहार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को इस पावन त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को साहू समाज का मेहमान बताते हुए कहा कि हरेली के पावन अवसर को भक्तिभाव से मनाने की परंपरा हमारे बुजुर्गों ने बनाई है। हरेली खेती किसानी, गौ माता, प्रकृति को सहेजने का उत्सव है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को भी इस त्यौहार का महत्व बताने का आह्वान सामाजिक बंधुओं से किया। तोखन साहू ने साहू समाज से पहली बार किसी व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी ज्ञापित लिया। रायपुर जिला साहू समाज ने तोखन साहू को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिभागियों ने गीत गायन और नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया। साहू समाज ने यहाँ गेड़ी दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में दो जुड़वा बहनों प्रमिला और पार्वती द्वारा दी गई शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी मन मोह लिया।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू सहित साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।







रायपुर- कोरबा के बालकोनगर के रामलीला मैदान में सार्वजनिक हरेली आयोजन समिति द्वारा आयोजित हरेली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है।



रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज हरेली की उमंग और उत्साह के बीच रायपुर में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत चंगोराभाठा के वार्ड क्रमांक-68, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर प्रदेशवासियों और किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गेड़ी का आनंद भी लिया। श्री साव ने सांस्कृतिक भवन से लगे डॉ. खूबचंद बघेल उद्यान में हरेली के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा लगाया। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे भी इस दौरान मौजूद थे।







रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।



रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ व सबसे छोटी चोटी है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीरगांव में एन.के.डी. हास्पिटल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे।


रायपुर- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के कार्यकाल में राज्य सरकार ने छह महीने वृद्धि की है. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है।
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बृजमोहन अग्रवाल ने मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड संतोषी नगर में 122.11 लाख रुपए, शहिद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा में 62 लाख रुपए और महामाया वार्ड में 139.21 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।







रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है।




Aug 04 2024, 23:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1