हरेली की उमंग के बीच जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज हरेली की उमंग और उत्साह के बीच रायपुर में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत चंगोराभाठा के वार्ड क्रमांक-68, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर प्रदेशवासियों और किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गेड़ी का आनंद भी लिया। श्री साव ने सांस्कृतिक भवन से लगे डॉ. खूबचंद बघेल उद्यान में हरेली के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा लगाया। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे भी इस दौरान मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों को हरेली की बधाई देते हुए कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। हरेली प्रकृति और किसानों का त्योहार है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में रायपुर का विकास रूक गया था। किसी का कोई काम नहीं हो रहा था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सांय-सांय काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं के खाते में 1 तारीख को ही पैसे आ जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, रायपुर के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां जनसमस्या निवारण शिविर में कई विभागों के अधिकारी आप लोगों की समस्या सुलझाने के लिए आए हैं। आप शिविर में सक्रिय सहभागिता देकर इसका पूरा लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह सरकार है। हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है, और हम ही इसे संवारेंगे। उन्होंने रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे की मांग पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
श्री साव ने जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांगों को व्हील चेयर, वार्डवासियों को नए बने राशन कॉर्ड, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, स्वसहायता समूहों की महिलाओं, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने शिशुओं का अन्नप्राशन किया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। उन्होंने सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। श्री साव ने शिविर में रायपुर नगर निगम के चैटबोर्ड का शुभारंभ भी किया। इसके माध्यम से अब लोगों को ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने, नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन देने, जमीन-खरीदी बिक्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कॉल-सेंटर की शुरूआत की है। इसके माध्यम से अब तक 966 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 720 शिकायतों का त्वरित निदान किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। यह समाधान शिविर है, वार्डवासी अपनी समस्या दर्ज कराकर त्वरित समाधान पा सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, आयुक्त अबिनाश मिश्रा और पार्षद मत्युंजय दुबे ने भी शिविर में लोगों को संबोधित किया।

रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज हरेली की उमंग और उत्साह के बीच रायपुर में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत चंगोराभाठा के वार्ड क्रमांक-68, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर प्रदेशवासियों और किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गेड़ी का आनंद भी लिया। श्री साव ने सांस्कृतिक भवन से लगे डॉ. खूबचंद बघेल उद्यान में हरेली के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा लगाया। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे भी इस दौरान मौजूद थे।








रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।



रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ व सबसे छोटी चोटी है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीरगांव में एन.के.डी. हास्पिटल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे।


रायपुर- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के कार्यकाल में राज्य सरकार ने छह महीने वृद्धि की है. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है।
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बृजमोहन अग्रवाल ने मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड संतोषी नगर में 122.11 लाख रुपए, शहिद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा में 62 लाख रुपए और महामाया वार्ड में 139.21 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।







रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है।




रायपुर- हरेली त्यौहार में छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा है मुख्यमंत्री निवास। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं।


रायपुर- मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है।
Aug 04 2024, 23:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k