मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बेस्ट ऑर्थाेपेडिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल‘ का किया शुभारंभ
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाने के पास रिंग रोड नंबर 1 के समीप ‘बेस्ट ऑर्थाेपेडिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल‘ का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराएगा। आज राजधानी रायपुर में हड्डी रोग के इलाज के लिए एक और अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने सभी लोगों को हरेली की शुभकामनाएं और बधाई दीं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें जरूरतमंद मरीजों को पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को इलाज कराने के लिए वे अपने सार्वजनिक जीवन के आरंभ से ही सक्रिय रहे हैं। सांसद विधायक और केन्द्रीय राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक मरीजों का इलाज कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से इलाज के लिए राशि स्वीकृत होने पर सात दिन के अंदर संबंधित अस्पताल को राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि आने वाले समय में जरूरतमंद मरीजों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत इलाज के लिए इस अस्पताल में भी भेजा जाएगा। उम्मीद है कि ऐसे मरीजों को यहां अच्छे इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक मोती लाल साहू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और लोगों को रायपुर में हड्डी रोग के इलाज के लिए उत्कृष्ट हास्पिटल की स्थापना पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। अस्पताल के संचालकों ने अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, वार्ड पार्षद शीतल, हॉस्पिटल के डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. रोहित कनोई, डॉ. सुनील देवांगन, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।




रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ व सबसे छोटी चोटी है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीरगांव में एन.के.डी. हास्पिटल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे।


रायपुर- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के कार्यकाल में राज्य सरकार ने छह महीने वृद्धि की है. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है।
रायपुर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ 22 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बृजमोहन अग्रवाल ने मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड संतोषी नगर में 122.11 लाख रुपए, शहिद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा में 62 लाख रुपए और महामाया वार्ड में 139.21 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।







रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है।




रायपुर- हरेली त्यौहार में छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा है मुख्यमंत्री निवास। आगन्तुकों के त्योहार में स्वागत के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पीडिया, गुलगुला भजिया, चीला जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं।


रायपुर- मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Aug 04 2024, 23:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1