प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा, गोड्डा और रांची में किया जनसभा, बेरोजगारी और एचईसी के मुद्दे पर घेरा भाजपा को
![]()
![]()
रांची : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल हुई। यहां पर वह रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट की अपील कर रही थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया। रांची में प्रियंका गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट मांगा।![]()
यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला रांची वर्तमान सांसद संजय सेठ से है। यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। भाकपा माले से बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा पिछले 10 सालो से भाजपा की यह सरकार चल रही है वो लूट, झूठ और धोखे की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार आई थी हालात बदलने के नाम पर वह हालत नहीं नाम बदल रही है। वही झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि इस बार की चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए भी चुनाव है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस तरह केंद्र सरकार क्षेत्रीय पार्टी को कहीं ना कहीं परेशान कर रही है। प्रियंका गांधी ने मंच से बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने रांची स्थित एचईसी को लेकर कहा कि यहां के कामगारों को सालों से वेतन नहीं मिला लेकिन इन्हीं के द्वारा बनाए गए चंद्रयान पर मोदी जी अपना श्रे लेते हैं। लेकिन उन इंजीनियर और कामगारों का क्या जिसने उसे बनाया उन्हें आप तनख्वाह तक नहीं दे रहे। अभी देश में सच्ची राजनीतिक नहीं हो रही है सिर्फ सत्ता लेने का होड़ मचा है।
May 23 2024, 13:06