*भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरित किया गया*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम जन्म भूमि में भगवान श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत घर-घर वितरण किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर के मोहल्ला गन्नी टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरित किया गया और लोगों से आगामी 22 जनवरी को मंदिरों में पूजा अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं अपने अपने घरों व देवस्थानों में दीपक जलाकर ऐतिहासिक दीपावली मनाने की अपील की गई।
इस मौके पर वार्ड के भाजपा सभासद मनीष शुक्ला, नगर भाजपा अध्यक्ष रमेश बाजपेई, पूर्व नगर अध्यक्ष राजन खरे, राजकिशोर निगम, पंकज पुरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गन्नी टोला पहुंचकर अक्षत व आमंत्रण पत्र का वितरण किया । इस मौके पर पंकज शुक्ल, दिनेश शुक्ल, देवांश शुक्ल, उमाकांत शुक्ला, ,कमलकिशोर शुक्ल, गोपाल शुक्ल, राजेश अवस्थी, प्रेम प्रकाश शुक्ल, शेखर शुक्ल, रामदास,सुशील, अम्बुज सहित भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे ।










Jan 12 2024, 16:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k