*व्यास पंडित धर्म दत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा का वर्णन किया*
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवस्थान बरम बाबा पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित धर्म दत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, श्रीमद् भागवत कथा समस्त बुराइयों का नाश कर तुरंत फल देने वाली है।
भागवत कथा के श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य समस्त दुखों से मुक्त हो जाता है, सोमवार को कथा व्यास पंडित धर्म दत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए अत्याचारी कंस के वध और महाराज उग्र सेन के राजतिलक की कथा का सुंदर वर्णन किया, उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार अनाचार बढ़ता है तब तब भगवान अत्याचार, अनाचार को नष्ट करने के लिए जन्म लेते हैं, अत्याचारी शासक कंस के जुल्म से सारी जनता दुखी थी।
अधर्म पर धर्म की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय की कथा सुनाते हुए भगवान श्री कृष्ण के द्वारा कंस वध की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया और अत्याचारी कंस के वध के बाद महाराज उग्रसेन के राज तिलक की कथा का वर्णन किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






Jan 08 2024, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k