*जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन*
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमुवापुर विकासखंड बेहजन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजनटा में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामजीवन जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य थे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामजीवन जायसवाल ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के द्वार पहुंचने का कार्य कर रही है।
केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से आम जन के जीवन में खुशहाली आई है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी रोक-टोक के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को जहां निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है ।
वहीं पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को ₹6000 सलाना नगद राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामजीवन जायसवाल , संतोष मौर्य मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष कपिल तोमर, मनोज वर्मा मंडल महामंत्री , विश्वनाथ तिवारी मंडल मंत्री, सत्यम अवस्थी शक्ति केंद्र प्रभारी, अतुल मिश्रा बूथ अध्यक्ष, सरोज अवस्थी प्रभारी शक्ति केंद्र, प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह विपिन तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी धर्मेंद्र कुमार कृषि विभाग, तृप्ति त्यागी स्वास्थ्य विभाग, नूर जहां, माधुरी तिवारी, सियाराम निर्मल, निसांत वर्मा, शैलेंद्र कुमार सत्यम मिश्रा, जगदीश प्रसाद, मीना सिंह, मीरा देवी, मीना देवी, अजय सिंह, अमित कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से, क्षेत्र के ग्राम केसरीगंज स्थित प्रसिद्ध ठाकुर द्वारा मंदिर से राम भक्तों की एक विशाल टोली ने भगवान श्री राम के रथ के साथ जय श्री राम के उदघोष के साथ प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के निमंत्रण के लिए आए पूजित पवित्र अक्षत का वितरण किया। 
मुख्य कार्यक्रम ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित किया गया जहां भारी संख्या में राम भक्तों ने जमा होकर प्रभु श्री राम के रथ के साथ हर घर में जाकर लोगों को भगवान श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी और लोगों को आगामी 22 जनवरी को मंदिरों, घरों में दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन ठाकुरद्वारा मंदिर में बिधि विधान से हवन पूजन कर किया गया।

कमलेश मेहरोत्रा

कमलेश मेहरोत्रा

Jan 07 2024, 18:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k